News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. कमाई की बात
  3. केंद्र सरकार बनाएगी दस हज़ार FPO, बिचौलियों को ख़त्म करने का उद्देश्य
कमाई की बात

केंद्र सरकार बनाएगी दस हज़ार FPO, बिचौलियों को ख़त्म करने का उद्देश्य

केंद्र सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और किसानों और बाजार के बीच में बिचौलियों की भूमिका को खत्म करने के उद्देश्य से पूरे देश में दस हजार FPO बनाने की योजना पर काम कर रही है।

NP

Pooja Rai·Correspondent·30 Aug 2024· 2 min read

केंद्र सरकार बनाएगी दस हज़ार FPO, बिचौलियों को ख़त्म करने का उद्देश्य

केंद्र सरकार बनाएगी दस हज़ार FPO, बिचौलियों को ख़त्म करने का उद्देश्य

केंद्र सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और किसानों और बाजार के बीच में बिचौलियों की भूमिका को खत्म करने के उद्देश्य से पूरे देश में दस हजार FPO बनाने की योजना पर काम कर रही है। इसके तहत बिहार को कुल 694 FPO का लक्ष्य मिला है। प्रदेश के कृषि मंत्री मंगल पांडेय ने बताया कि राज्य में अभी तक कुल 608 FPO बनाया जा चुका है। जिसमें राज्य के कुल 1,51,887 किसान शेयर धारक के रूप में जुड़े हैं।

कृषि मंत्री मंगल पांडेय की अध्यक्षता में FPO के कार्य की समीक्षा के लिए बैठक हुई। बैठक में FPO निर्माण से संबंधित नाबार्ड, नेफेड, राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम, राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड सहित कुल छः एजेंसियों के साथ साथ 65 क्लस्टर आधारित व्यापार संगठन और छः कृषक उत्पादक संगठन भी मौजूद थे।
इस मौके पर कृषि मंत्री ने कहा कि राज्य में FPO का निर्माण किसानों को सहयोग करने के साथ साथ इनको इसके लिए प्रशिक्षित और प्रोत्साहित करने के लिए 65 एजेंसियों को क्लस्टर आधारित व्यापार संगठन के रूप में काम करने के लिए चुना गया है। इसके साथ ही ये संगठन किसानों को मार्केट से लिंक बनाने में भी मदद करेंगी।

जल्द बनाये जायें नये FPO

मंत्री पांडेय ने एजेंसियों से पूछा कि आपने FPO के साथ अंतिम बैठक कब की और किसानों के आर्थिक स्थिति में सुधार के बारे में कब चर्चा की? सकारात्मक उत्तर न मिलने पर एजेंसियों को एक निश्चित समय के बाद FPO के साथ बैठक का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने राज्य में नए FPO बनाये जाने में तेजी लाने की बात कही।

सही से काम न करने पर ब्लैक लिस्ट होगी एजेंसी

वहाँ मौजूद राज्य के कृषि सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने एजेंसियों से कहा कि अपना लक्ष्य पूरा करें। अगर काम में सुधार नहीं पाया गया तो उस एजेंसी का नाम ब्लैक लिस्ट में डाल दिया जाएगा।और उन्होंने कहा कि FPO अपने उत्पादों का प्रोसेसिंग और मार्केटिंग करेंगी, जिसमें एजेंसी को मदद करने की ज़रूरत है।
ये भी देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— केंद्र सरकार बनाएगी दस हज़ार FPO, बिचौलियों को ख़त्म करने का उद्देश्य

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsbihar agriculture newsFPOkheti kisaniNABARDNAFEDNews Potli
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

कंटोला की खेती कब और कैसे करें? जानिए किसान से....
कमाई की बात

कंटोला की खेती कब और कैसे करें? जानिए किसान से....

औषधीय गुणों से भरपूर ककोड़ा जिसे कंटोला या जंगली करेला भी कहा जाता है। इसकी सब्जी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। मानसून के मौसम में आप इस सब्जी को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं। पोषक तत्वों से भर

Pooja Rai·04 Jun 2025·2 min
ऐसे करें स्ट्रॉबेरी और करेला की सहफसली खेती, होगा अच्छा मुनाफा
कमाई की बात

ऐसे करें स्ट्रॉबेरी और करेला की सहफसली खेती, होगा अच्छा मुनाफा

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के युवा किसान अभय वर्मा एक बीघे में स्ट्रॉबेरी और करेला की सहफसली खेती करते हैं। जिससे वो लगभग तीन लाख रुपये की कमाई करते हैं। खेती मुनाफे का सौदा है, बशर्ते उसे सही तकन

Jalish·05 May 2025·3 min
किसानों के लिए क्यों ज़रूरी है FARMER ID CARD?
कमाई की बात

किसानों के लिए क्यों ज़रूरी है FARMER ID CARD?

डिजिटल कृषि मिशन के तहत देशभर में किसानों का Farmer ID कार्ड बनाया जा रहा है। फार्मर ID एग्री स्टैक प्लेटफॉर्म का एक जरूरी हिस्सा है। farmer id का मतलब है कि, हर किसान की एक खास पहचान (ID) बनाई जाएगी

Jalish·26 Apr 2025·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs