News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. कमाई की बात
  3. एक बार लगाइये, 40 साल मुनाफे की फसल काटिए, सरकार से सब्‍स‍िडी भी लीज‍िए, कमाल है कमलम की खेती
कमाई की बात

एक बार लगाइये, 40 साल मुनाफे की फसल काटिए, सरकार से सब्‍स‍िडी भी लीज‍िए, कमाल है कमलम की खेती

कमलम या ड्रैगन फ्रूट (Dragon Fruit) औषधीय गुणों से भरपूर एक बारहमासी कैक्टस है।इसकी खेती के लिए कम से कम पानी और 20-30 डिग्री सेल्सियस के तापमान की ज़रूरत होती है।

Pooja Rai

Pooja Rai·17 Jul 2024· 3 min read

एक बार लगाइये, 40 साल मुनाफे की फसल काटिए, सरकार से सब्‍स‍िडी भी लीज‍िए, कमाल है कमलम की खेती

एक बार लगाइये, 40 साल मुनाफे की फसल काटिए, सरकार से सब्‍स‍िडी भी लीज‍िए, कमाल है कमलम की खेती

Dragon Fruit farming: कमलम या ड्रैगन फ्रूट (Dragon Fruit) औषधीय गुणों से भरपूर एक बारहमासी कैक्टस है।इसकी खेती के लिए कम से कम पानी और 20-30 डिग्री सेल्सियस के तापमान की ज़रूरत होती है। सबसे अच्छे बात ये है कि इसकी फसल कम उर्वरता वाली मिट्टी में भी अच्छी पैदावार देती है। वर्तमान में मार्केट रेट 50-60 रुपये प्रति फल है। इसकी खेती को बढ़ावा देने के लिए बिहार राज्य सरकार तीन किस्तों में 40 फीसदी का अनुदान देती है।

अगर आप कम खेत में मोटी कमाई करना चाहते हैं तो आपको कमलम(Dragon Fruit) की खेती करनी चाहिए। भारत में कमलम की खेती का क्षेत्र वर्तमान में 3,000 हेक्टेयर है, सरकार ने जिसे 50,000 हेक्टेयर तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। भारत में इसकी खेती तेजी से बढ़ रही है और कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, मिजोरम और नागालैंड के किसान इसकी खेती करना शुरू कर चुके है। इसकी खेती बहुत खास है क्योंकि यह आमदनी का बेहतर स्रोत है। इसमें बस एक बार पैसा लागकर आप 40 वर्ष तक इससे तक मुनाफा ले सकते हैं।

ये पढ़ें -बड़ा सवाल तो यह है कि कितनी किस्में लैब से लैंड तक पहुँचीं? ICAR के स्थापना दिवस पर कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की दो टूक

कमलम की खेती पर 40 फीसदी का अनुदान
बिहार सरकार ने किसानों को इसकी खेती के लिए 40 फीसदी अनुदान देने का फैसला लिए है दी है।इसकी खेती के लिए बनने वाली एक यूनिट पर किसानों को करीब 7.50 लाख रुपये का खर्च आता है। राज्य में किसानों को ड्रैगन फ्रूट की खेती पर 3 किस्तों में अनुदान दिया जाएगा।अनुदान की पहली किस्त 60 फीसदी राशि यानी 1.80 लाख रुपये प्रति किसान प्रति हेक्टेयर दी जाएगी। दूसरी किस्त अगले वर्ष कुल अनुदान का 20 फीसदी यानी 60 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर 75 फीसदी पौधे के जीवित रहने पर मिलेगी। वहीं तीसरी और अंतिम किस्म यानी बाकी 20 फीसदी रकम उसके अगले से 90 फीसदी पौधों के जीवित रहने पर दी जाएगी।

ड्रैगन फ्रूट एक फ़ायदे वाला फल
गुलाबी या लाल रंग का होता है और अंदरूनी भाग सफेद होता है। इसका गूदा काफी रसदार और हल्का मीठा होता है। इस फल में भरपूर मात्रा में विटामिन सी, बी, कैल्शियम, फॉस्फोरस और मैग्निशियम पाए जाते हैं। यह एंटी ऑक्सीडेंट का काम करता है। फाइबर की मात्रा ज्यादा होने के बावजूद यह लो कैलोरी फ्रूट है, जो वजन घटाने में भी मदद करता है।

बिहार के इन जिलों में होगी खेती
बिहार में ड्रैगन फ्रूट की खेती के लिए जिन 21 जिलों का चयन किया गया है। उनमें मुजफ्फरपुर, पटना, भोजपुर, गोपालगंज, जहानाबाद, सारण, सीवान, सुपौल, औरंगाबाद, बेगूसराय, भागलपुर, गया, कटिहार, किशनगंज, मुंगेर, नालंदा, पश्चिम व पूर्वी चंपारण, पूर्णिया, समस्तीपुर व वैशाली जिले शामिल हैं।
ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— एक बार लगाइये, 40 साल मुनाफे की फसल काटिए, सरकार से सब्‍स‍िडी भी लीज‍िए, कमाल है कमलम की खेती

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
dragon fruitNews Potliकमलम की खेतीबिहार सरकार
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

छोटे किसानों तक पहुंचे आधुनिक तकनीक, युवाओं को मिले रोजगार: Escorts Kubota प्रोजेक्ट की शुरुआत पर बोले कृषि मंत्री
कमाई की बात

छोटे किसानों तक पहुंचे आधुनिक तकनीक, युवाओं को मिले रोजगार: Escorts Kubota प्रोजेक्ट की शुरुआत पर बोले कृषि मंत्री

शिवराज सिंह चौहान ने गांव के युवाओं को भी इस विकास से जोड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि कंपनियां युवाओं को ट्रेनिंग, रोजगार और अपना कारोबार शुरू करने के अवसर दें, ताकि गांव का युवा सिर्फ नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला भी बन सके।

Pooja Rai·20 Aug 2026
 नई दिल्ली में आयोजित यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट-2026 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में Escorts Kubota और स्पार्क मिंडा की परियोजनाओं का वर्चुअल भूमिपूजन किया गया।
कमाई की बात

जेवर में Kubota के नए प्लांट का शिलान्यास, ₹4,500 करोड़ का निवेश और 4,000 लोगों को रोजगार

कंपनी इस परियोजना में दो चरणों में करीब 4,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। यहां ट्रैक्टर, कृषि मशीनरी, निर्माण उपकरण और इनसे जुड़े उत्पादों का निर्माण किया जाएगा। कंपनी के मुताबिक, इस परियोजना से प्रदेश में करीब 4,000 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।

Pooja Rai·19 Aug 2026
हाइड्रोपोनिक खेती
कमाई की बात

बिना मिट्टी की खेती से हो रही लाखों की कमाई, जानिए हाइड्रोपोनिक फार्म का अनोखा मॉडल

क्या बिना मिट्टी की खेती से अच्छी कमाई हो सकती है? महाराष्ट्र के नासिक के एक किसान ने हाइड्रोपोनिक खेती, एग्री-टूरिज्म और फार्म-टू-टेबल मॉडल को अपनाकर इसका जवाब दिया है। जानिए कैसे आधुनिक तकनीक से उन्होंने खेती को सफल कारोबार में बदला।

Pooja Rai·04 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs