News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. मौसम-बेमौसम
  3. उत्तर भारत में बारिश और तूफान का अलर्ट, किसानों के लिए सलाह
मौसम-बेमौसम

उत्तर भारत में बारिश और तूफान का अलर्ट, किसानों के लिए सलाह

अगले कुछ दिनों में देश के कई हिस्सों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में 11 से 16 सितंबर तक अलग-अलग दिन भारी बारिश होने की संभावना है

NP

Pooja Rai·Correspondent·10 Sep 2025· 3 min read

उत्तर भारत में बारिश और तूफान का अलर्ट, किसानों के लिए सलाह

उत्तर भारत में बारिश और तूफान का अलर्ट, किसानों के लिए सलाह

अगले कुछ दिनों में देश के कई हिस्सों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में 11 से 16 सितंबर तक अलग-अलग दिन भारी बारिश होने की संभावना है। पूर्वोत्तर राज्यों, बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा, विदर्भ, महाराष्ट्र, गुजरात और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में भी बारिश का अनुमान है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे फसलों की सुरक्षा और जलभराव से बचाव के उपाय करें, वहीं मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि उत्तर भारत के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बारिश और तूफान का असर देखने को मिलेगा।

उत्तर भारत
पूर्वी उत्तर प्रदेश: 11, 12, 15 और 16 सितंबर को कई जगहों पर भारी बारिश।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश: 12 सितंबर को भारी बारिश।
जम्मू-कश्मीर: 13 सितंबर को भारी बारिश।
हिमाचल प्रदेश: 13 और 14 सितंबर को बारिश।
उत्तराखंड: 12 से 15 सितंबर तक लगातार बारिश का अनुमान।

दिल्ली-एनसीआर
10 से 13 सितंबर तक आंशिक बादल रहेंगे।
तापमान: अधिकतम 34-36°C और न्यूनतम 24-26°C।
हवाओं की रफ्तार: 5-25 किमी/घंटा (उत्तर-पश्चिम दिशा से)।

उत्तर-पूर्व भारत
10 से 16 सितंबर तक सभी राज्यों (अरुणाचल, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा) में बारिश और तूफान।
12 से 16 सितंबर: अरुणाचल, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश।
13 से 16 सितंबर: असम और मेघालय में भारी बारिश।

पूर्व और मध्य भारत
बिहार और छत्तीसगढ़: 10 से 14 सितंबर तक बारिश।
सब-हिमालयन बंगाल और सिक्किम: 10 से 15 सितंबर तक भारी बारिश।
ओडिशा: 11 सितंबर को भारी बारिश।
विदर्भ: 12 से 14 सितंबर तक बारिश।

ये भी पढ़ें - बाढ़-भूस्खलन से जूझ रहे हिमाचल को मिली 1500 करोड़ की मदद

पश्चिम भारत
मध्य महाराष्ट्र: 12 से 16 सितंबर तक बारिश।
मराठवाड़ा: 12 से 14 सितंबर तक बारिश, 13 सितंबर को बहुत भारी बारिश।
कोंकण और गोवा: 13 से 16 सितंबर तक बारिश, 14 सितंबर को बहुत भारी बारिश।
गुजरात: 14 से 16 सितंबर तक भारी बारिश।

दक्षिण भारत
10 से 14 सितंबर तक तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में बारिश और तेज हवाएँ (30-40 किमी/घंटा)।
तमिलनाडु: 10-11 सितंबर को भारी बारिश।
केरल और कर्नाटक: 10 सितंबर को भारी बारिश।

किसानों और मछुआरों के लिए अलर्ट
जिन इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी है, वहाँ सतर्क रहें।
खेतों में जलभराव रोकने के लिए निकासी व्यवस्था करें।
फसलों और पौधों को सहारा देने के इंतज़ाम करें।
मछुआरों को 10 से 15 सितंबर तक अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के कई हिस्सों में न जाने की सलाह दी गई है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— उत्तर भारत में बारिश और तूफान का अलर्ट, किसानों के लिए सलाह

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
climate changeimd advisorykheti kisaniMonsoon 2025News Potlirain alert
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

heatwave, heatwave warning, imd
मौसम-बेमौसम

मौसम व‍िभाग की चेतावनी, क‍िसान नोट कर लें ये सलाह

आने वाला सप्‍ताह क‍िसानों के ल‍िए भारी पड़ सकता है। खासकर धान बुवाई की तैयारी कर रहे क‍िसानों के ल‍िए। मौसम व‍िभाग ने क‍िसानों को महत्‍वपूर्ण सुझाव द‍िए हैं।

News Potli·
उत्तर भारत में फिर बदलेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ से बारिश-बर्फबारी के आसार
मौसम-बेमौसम

उत्तर भारत में फिर बदलेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ से बारिश-बर्फबारी के आसार

उत्तर भारत में 27- 28 जनवरी को एक तेज पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी, जबकि मैदानी क्षेत्रों में बारिश, तेज हवा और ठंड बढ़ने की संभावना है। कोहरा और शीतलहर

Pooja Rai·27 Jan 2026·2 min
IMD Alert: उत्तर में कड़ाके की ठंड, दक्षिण में भारी बारिश
मौसम-बेमौसम

IMD Alert: उत्तर में कड़ाके की ठंड, दक्षिण में भारी बारिश

भारत के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक मौसम चुनौतीपूर्ण बना रहेगा। उत्तर, मध्य और पूर्वी राज्यों में घना कोहरा और शीतलहर का असर दिखेगा, जबकि दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी

Pooja Rai·07 Jan 2026·3 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs