News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. मौसम-बेमौसम
  3. उत्तर भारत में heatwave का क़हर जारी, जानिए कहाँ तक पहुँचा मानसून
मौसम-बेमौसम

उत्तर भारत में heatwave का क़हर जारी, जानिए कहाँ तक पहुँचा मानसून

भारत इस समय अपने सबसे गर्म गर्मियों में से एक का अनुभव कर रहा है। ख़ासकर उत्तर भारत के राज्य उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों से पारा

NP

Pooja Rai·Correspondent·19 Jun 2024· 2 min read

उत्तर भारत में heatwave  का क़हर जारी, जानिए कहाँ तक पहुँचा मानसून

उत्तर भारत में heatwave का क़हर जारी, जानिए कहाँ तक पहुँचा मानसून

भारत इस समय अपने सबसे गर्म गर्मियों में से एक का अनुभव कर रहा है। ख़ासकर उत्तर भारत के राज्य उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों से पारा सामान्य से ऊपर चढ़ा हुआ है। देश में लू और गर्मी ने लाखों लोगों के लिए मुश्किलें पैदा कर दी हैं और लगातार राज्यों से गर्मी से संबंधित मौतों की सूचना मिली है।
मौसम विभाग के अनुसार, देश के करीब 40 फीसदी हिस्से में सामान्य दिनों की तुलना में दोगुनी संख्या में गर्मी और लू की चपेट में हैं। पिछले कुछ हफ्तों में राजस्थान में दो बार तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। और दिल्ली में लगातार 36 दिनों तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया है।

IMD ने अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर भारत के कई हिस्सों दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों, हरियाणा, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों और बिहार में heatwave का अलर्ट जारी किया है।

वहीं दूसरी ओर IMD ने यह भी कहा कि अगले 3 दिनों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और असम-मेघालय में भारी से बहुत भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है और उसके बाद अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

मानसून की बात करें तो भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि छत्तीसगढ़ ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, बिहार और झारखंड में अगले 3-4 दिन में मॉनसून पहुंचने की उम्मीद है।
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि अगले 24-48 घंटों में जारी पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों को लगातार पड़ रही गर्मी से कुछ समय के लिए राहत मिल सकती है।पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवा का रुख बदलने की संभावना है, जिससे अगले सात दिनों में प्री-मॉनसून की एक्टिविटी तेजी पकड़ेगी।

मौसम विभाग के मुताबिक, 20 जून से शुरू होने वाले मॉनसून के बादलों के अगले 7 से 10 दिनों के भीतर उत्तरी मैदानों के कई हिस्सों को कवर करने की उम्मीद है।भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र और गुजरात के लिए भारी बारिश का अनुमान लगाया है। इन राज्यों में अच्छी बारिश होने वाली है, जो खेती-बाड़ी और पानी के लिए महत्वपूर्ण है।

News Potli.
Clip & Share
“

— उत्तर भारत में heatwave का क़हर जारी, जानिए कहाँ तक पहुँचा मानसून

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
heatwaveimd weathermansoon updatemausam bemausamNews Potli
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

heatwave, heatwave warning, imd
मौसम-बेमौसम

मौसम व‍िभाग की चेतावनी, क‍िसान नोट कर लें ये सलाह

आने वाला सप्‍ताह क‍िसानों के ल‍िए भारी पड़ सकता है। खासकर धान बुवाई की तैयारी कर रहे क‍िसानों के ल‍िए। मौसम व‍िभाग ने क‍िसानों को महत्‍वपूर्ण सुझाव द‍िए हैं।

News Potli·
उत्तर भारत में फिर बदलेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ से बारिश-बर्फबारी के आसार
मौसम-बेमौसम

उत्तर भारत में फिर बदलेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ से बारिश-बर्फबारी के आसार

उत्तर भारत में 27- 28 जनवरी को एक तेज पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी, जबकि मैदानी क्षेत्रों में बारिश, तेज हवा और ठंड बढ़ने की संभावना है। कोहरा और शीतलहर

Pooja Rai·27 Jan 2026·2 min
IMD Alert: उत्तर में कड़ाके की ठंड, दक्षिण में भारी बारिश
मौसम-बेमौसम

IMD Alert: उत्तर में कड़ाके की ठंड, दक्षिण में भारी बारिश

भारत के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक मौसम चुनौतीपूर्ण बना रहेगा। उत्तर, मध्य और पूर्वी राज्यों में घना कोहरा और शीतलहर का असर दिखेगा, जबकि दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी

Pooja Rai·07 Jan 2026·3 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs