News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. मौसम-बेमौसम
  3. उत्तर प्रदेश में बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए जारी हुए 150 करोड़ रुपए, तहसील से पता करें आपको मिलेगा या नहीं
मौसम-बेमौसम

उत्तर प्रदेश में बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए जारी हुए 150 करोड़ रुपए, तहसील से पता करें आपको मिलेगा या नहीं

रिपोर्ट के मुताबिक़ यूपी के कई क्षेत्रों में बाढ़ से भारी नुकसान हुआ है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ प्रभावित इलाकों की खुद लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। प्रदेश में बाढ़ की वजह से फसलों को हुए नुकसा

Pooja Rai

Pooja Rai·03 Aug 2024· 3 min read

उत्तर प्रदेश में बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए जारी हुए 150 करोड़ रुपए, तहसील से पता करें आपको मिलेगा या नहीं

उत्तर प्रदेश में बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए जारी हुए 150 करोड़ रुपए, तहसील से पता करें आपको मिलेगा या नहीं

रिपोर्ट के मुताबिक़ यूपी के कई क्षेत्रों में बाढ़ से भारी नुकसान हुआ है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ प्रभावित इलाकों की खुद लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। प्रदेश में बाढ़ की वजह से फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए योगी सरकार ने अब तक 150 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि जारी की है। सीएम योगी के निर्देश पर बाढ़ प्रभावित इलाकों में क्षतिग्रस्त फसलों के किसानों की लिस्ट तहसीलों पर लगाया जाएगा।

मानसूनी बारिश से उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में आई बाढ़ के कारण किसानों की फसलें बर्बाद हो चुकी है, जिस कारण किसान काफी परेशान हैं। योगी सरकार उनकी फसलों का सर्वे कर उनको मुआवजा देने का काम कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ प्रदेश के राहत आयुक्त जी.एस. नवीन ने बताया कि सीएम योगी के निर्देश पर बाढ़ प्रभावित इलाकों में क्षतिग्रस्त फसलों के किसानों की लिस्ट तहसीलों पर लगाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से किसानों को क्षतिग्रस्त फसलों का मुआवजा दे दिया जाता है, लेकिन किसानों द्वारा लोन के बकाये समेत अन्य बकाये की वजह से मुआवजे की धनराशि खाते में पहुंचते ही माइनस हो जाती है।इससे किसानों को यह नहीं पता चल पाता कि उन्हें क्षतिग्रस्त फसलों का मुआवजा मिला है या नहीं। इसे पता करने के लिए वह तहसील के चक्कर लगाते हैं।ऐसी परिस्थिति न हो इसके लिए यूपी सरकार ने तहसील पर क्षतिग्रस्त फसलों का मुआवजा प्राप्त करने वाले किसानों की लिस्ट लगाने का फैसला लिया है।

आयुक्त जी.एस. नवीन ने कहा कि इसके साथ ही तहसील में एक निश्चित दिन जिन किसानों को मुआवजा दिया गया है उनके नाम एनाउंस किये जाएंगे। वहीं सरकार की ओर से ऐसे किसानों की भी लिस्ट एनाउंस की जाएगी, जिन्हे मुआवजा नहीं दिया गया। इस दौरान मुआवजा न देने की वजह भी बताई जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के बाढ़ग्रस्त इलाकों में लगातार क्षतिग्रस्त फसलों का सर्वे किया जा रहा है, ताकि किसानों को समय से मुआवजा दिया जा सके।

ये पढ़ें -ज्यादा उत्पादन, कम लागत, सही दाम, आपदा में राहत, कृषि में विविधता और धरती को बचाना, केंद्र सरकार की हैं ये छह प्राथमिकताएं

मुआवजा के लिये जारी किए गए 150 करोड़ रुपए
उन्होंने कहा कि अन्नदाता किसानों की आय में वृद्धि के साथ ही किसी आपदा में उन्हें होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए भी योगी सरकार प्रतिबद्ध है।प्रदेश में बाढ़ की वजह से फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए योगी सरकार ने अब तक 150 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि जारी की गई है। यह धनराशि क्षतिग्रस्त फसलों को मुआवजा देने के लिए जिलों की डिमांड पर जारी की गई है।

बाढ़ से इतने किसानों का हुआ नुक़सान
रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में बाढ़ से 1,57,444 किसानों की फसल प्रभावित हुई जबकि लेखपाल द्वारा अब तक 1,56,952 किसानों को सहायता धनराशि देने के लिए पोर्टल पर फीड किया जा चुका है। इसके सापेक्ष अब तक 1,25,521 किसानों को 71.01 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है। वहीं बचे हुए किसानों की फीडिंग का काम जारी है।

सीएम योगी खुद कर रहे मॉनिटरिंग
राहत आयुक्त जीएस नवीन ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ प्रभावित इलाकों की खुद लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। इससे पहले बाढ़ तैयारियों के लिए 10 करोड़ रुपए जारी किए गए थे। यूपी में कई जगह बाढ़ से भारी नुकसान हुआ है। यूपी में करीब 40 जिले जहां बाढ़ प्रभावित हैं । सरयू, घाघरा, शारदा, राप्ती और सहायक नदियों का पानी कई गाँव में घुस जाने से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने बाढ़ का हवाई सर्वेक्षण किया और समीक्षा बैठक कर कई निर्देश दिए थे।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— उत्तर प्रदेश में बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए जारी हुए 150 करोड़ रुपए, तहसील से पता करें आपको मिलेगा या नहीं

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
floodflood compensationkheti kisaniNews Potliuttar pradeshyogi government
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

heatwave, heatwave warning, imd
मौसम-बेमौसम

मौसम व‍िभाग की चेतावनी, क‍िसान नोट कर लें ये सलाह

आने वाला सप्‍ताह क‍िसानों के ल‍िए भारी पड़ सकता है। खासकर धान बुवाई की तैयारी कर रहे क‍िसानों के ल‍िए। मौसम व‍िभाग ने क‍िसानों को महत्‍वपूर्ण सुझाव द‍िए हैं।

News Potli·
मध्य प्रदेश में आज बहुत भारी बारिश
मौसम-बेमौसम

आज का मौसम: कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, मध्य प्रदेश में बहुत भारी बारिश की चेतावनी

निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से पश्चिमी मध्य प्रदेश में 22 से 25 अगस्त और पूर्वी मध्य प्रदेश में 22 से 26 अगस्त तक कई स्थानों पर बारिश हो सकती है। आज पूर्वी मध्य प्रदेश में भारी बारिश के साथ बहुत भारी बारिश की संभावना है।

Pooja Rai·21 Aug 2026
उत्तर प्रदेश में पश्चिमी यूपी में आज कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है।
मौसम-बेमौसम

यूपी से एमपी तक बारिश का दौर जारी, कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना

पूर्वी मध्य प्रदेश में 20 अगस्त को भी कई जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी भारी बारिश की संभावना है। छत्तीसगढ़ में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

Pooja Rai·20 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs