News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. कमाई की बात
  3. इस राज्य के किसानों को तोहफा, एक बार में ही माफ होगा दो लाख रुपए तक कृषि लोन
कमाई की बात

इस राज्य के किसानों को तोहफा, एक बार में ही माफ होगा दो लाख रुपए तक कृषि लोन

झारखंड में किसानों के 2 लाख रुपए तक के कृषि लोन माफ किए जाएंगे। 31 मार्च 2020 तक जिन किसानों ने 50 हजार से लेकर दो लाख तक का लोन लिया है, उसे 'वन टाइम सेटलमेंट' के जरिए माफ किया जाएगा। सरकार ने लोन मा

Pooja Rai

Pooja Rai·08 Aug 2024· 2 min read

इस राज्य के किसानों को तोहफा, एक बार में ही माफ होगा दो लाख रुपए तक कृषि लोन

इस राज्य के किसानों को तोहफा, एक बार में ही माफ होगा दो लाख रुपए तक कृषि लोन

झारखंड में किसानों के 2 लाख रुपए तक के कृषि लोन माफ किए जाएंगे। 31 मार्च 2020 तक जिन किसानों ने 50 हजार से लेकर दो लाख तक का लोन लिया है, उसे 'वन टाइम सेटलमेंट' के जरिए माफ किया जाएगा। सरकार ने लोन माफी की घोषणा इस साल फरवरी में पेश किए गए बजट में ही की थी। और बुधवार ,7 अगस्त को इससे संबंधित प्रस्ताव को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दी गई है।

झारखंड में बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। बैठक में किसानों के 50 हजार रुपये से दो लाख रुपये तक के कर्ज माफी समेत 37 प्रस्तावों को कैबिनेट ने मंजूरी दी।
मीडिया से कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने बताया कि बैठक में झारखंड कृषि कर्ज माफी योजना में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसके तहत वित्‍तीय वर्ष 2024-25 में किसानों के लिए लोन माफी योजना की सीमा 50,000 रुपये से बढ़ाकर 2 लाख रुपये कर दी गई है। झारखंड कृषि लोन माफी योजना के तहत वित्‍तीय वर्ष 2020-21 से 2023-24 तक 4.73 लाख किसानों का 1,900.35 करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया गया।

ये भी पढ़ें -रानी दुर्गावती श्री अन्न प्रोत्साहन योजना का लाभ, किसानों को इस फसल पर मिलेगा 1000 रुपये प्रति क्विंटल का बोनस

वित्‍त वर्ष 2024-25 में 2 लाख रुपये तक के कर्ज माफ किए जाएंगे। इसकी कट ऑफ डेट 31 मार्च 2020 रखी गई है।इस पर करीब 750 करोड़ रुपये खर्च होने की संभावना है। इसके साथ ही एक और फैसले में राज्य सरकार ने पारंपरिक ग्राम प्रधानों को दिए जाने वाले मानदेय को दोगुना करने का फैसला किया है। मानकी और परगनैत को 6,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। जबकि मुंडा और ग्राम प्रधान को 4,000 रुपये और बाकी पारंपरिक ग्राम प्रधानों को 2,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। कहा जा रहा है कि पारंपरिक ग्राम प्रधानों के मानदेय में इजाफे की वजह से सरकार के खजाने पर हर साल 44.79 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
आपको बता दें कि झारखंड में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं और इस फैसले को उस दिशा में बनाई गई एक रणनीति का हिस्‍सा बताया जा रहा है।
ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— इस राज्य के किसानों को तोहफा, एक बार में ही माफ होगा दो लाख रुपए तक कृषि लोन

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
jharkhand loan waiverkheti kisaniNews Potliकिसान समाचारझारखंडमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

छोटे किसानों तक पहुंचे आधुनिक तकनीक, युवाओं को मिले रोजगार: Escorts Kubota प्रोजेक्ट की शुरुआत पर बोले कृषि मंत्री
कमाई की बात

छोटे किसानों तक पहुंचे आधुनिक तकनीक, युवाओं को मिले रोजगार: Escorts Kubota प्रोजेक्ट की शुरुआत पर बोले कृषि मंत्री

शिवराज सिंह चौहान ने गांव के युवाओं को भी इस विकास से जोड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि कंपनियां युवाओं को ट्रेनिंग, रोजगार और अपना कारोबार शुरू करने के अवसर दें, ताकि गांव का युवा सिर्फ नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला भी बन सके।

Pooja Rai·20 Aug 2026
 नई दिल्ली में आयोजित यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट-2026 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में Escorts Kubota और स्पार्क मिंडा की परियोजनाओं का वर्चुअल भूमिपूजन किया गया।
कमाई की बात

जेवर में Kubota के नए प्लांट का शिलान्यास, ₹4,500 करोड़ का निवेश और 4,000 लोगों को रोजगार

कंपनी इस परियोजना में दो चरणों में करीब 4,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। यहां ट्रैक्टर, कृषि मशीनरी, निर्माण उपकरण और इनसे जुड़े उत्पादों का निर्माण किया जाएगा। कंपनी के मुताबिक, इस परियोजना से प्रदेश में करीब 4,000 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।

Pooja Rai·19 Aug 2026
हाइड्रोपोनिक खेती
कमाई की बात

बिना मिट्टी की खेती से हो रही लाखों की कमाई, जानिए हाइड्रोपोनिक फार्म का अनोखा मॉडल

क्या बिना मिट्टी की खेती से अच्छी कमाई हो सकती है? महाराष्ट्र के नासिक के एक किसान ने हाइड्रोपोनिक खेती, एग्री-टूरिज्म और फार्म-टू-टेबल मॉडल को अपनाकर इसका जवाब दिया है। जानिए कैसे आधुनिक तकनीक से उन्होंने खेती को सफल कारोबार में बदला।

Pooja Rai·04 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs