News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. कमाई की बात
  3. इस राज्य के किसानों के लिए खुशखबरी, किसान सम्मान निधि के तहत अब मिलेंगे 8000 रुपए
कमाई की बात

इस राज्य के किसानों के लिए खुशखबरी, किसान सम्मान निधि के तहत अब मिलेंगे 8000 रुपए

राजस्‍थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने किसानों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी दी है। सरकार ने किसान सम्‍मान निधि की राशि को बढ़ाने का ऐलान किया है।किसान सम्मान निधि योजना के तहत केंद्र सरकार पूरे देश के

Pooja Rai

Pooja Rai·08 Jun 2024· 2 min read

इस राज्य के किसानों के लिए खुशखबरी, किसान सम्मान निधि के तहत अब मिलेंगे 8000 रुपए

राजस्‍थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने किसानों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी दी है। सरकार ने किसान सम्‍मान निधि की राशि को बढ़ाने का ऐलान किया है।किसान सम्मान निधि योजना के तहत केंद्र सरकार पूरे देश के किसानों को 6000 रुपए की सालाना राशि देती है लेकिन अब राजस्थान सरकार अपने प्रदेश के किसानों को 8000 रुपए देने की बात कही है। बढ़ी हुए राशि राज्य सरकार वहन करेगी। इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने अपने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए दी है।

किसान सम्‍मान निधि की राशि अब 8000 रुपए
किसान सम्‍मान निधि योजना के तहत केंद्र सरकार पहले से ही 6000 रुपए किसानों को देती है। केंद्र सरकार हर 4 महीने के अंतराल पर 2,000-2,000 की तीन किस्‍तें किसानों के बैंक अकाउंट में जमा करती है। लेकिन अब राज्‍य सरकार की ओर से 2000 रुपए बढ़ाकर देने की बात कही गयी है, इस तरह राजस्‍थान के किसानों को 8000 रुपए मिलेंगे। राज्य में 56 लाख से अधिक किसानों को इसका लाभ मिलेगा।

सीएम भजन लाल शर्मा ने एक्‍स पोस्‍ट में लिखा- ' 'किसान को संबल! मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा जनता से किए वादों को पूरा करने के लिए मिशन मोड में कार्य कर रहे हैं। ऐसे ही किसानों को संबल देने के लिए राज्य में सम्मान निधि की राशि 2000 रुपए बढ़ाकर 8 हजार रुपए कर दी गई है।’
आपको बता दें कि राज्य में 2023 में हुए विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी की ओर से भी किसान सम्‍मान निधि को बढ़ाने का वादा घोषणा पत्र में किया गया था। घोषणा पत्र में किसान सम्मान निधि को हर साल बढ़ाकर 12 हजार रुपए तक करने की बात कही गयी थी। इस साल 2024 में सरकार की ओर से 2000 रुपए बढ़ा दिए गए। अब देखना होगा 2025 में क्या कुछ होता है।

News Potli.
Clip & Share
“

— इस राज्य के किसानों के लिए खुशखबरी, किसान सम्मान निधि के तहत अब मिलेंगे 8000 रुपए

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsbhajan lal sharmakheti kisaniNews Potlipm kisan samman nidhi yojanarajasthan CMrajasthan news
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

छोटे किसानों तक पहुंचे आधुनिक तकनीक, युवाओं को मिले रोजगार: Escorts Kubota प्रोजेक्ट की शुरुआत पर बोले कृषि मंत्री
कमाई की बात

छोटे किसानों तक पहुंचे आधुनिक तकनीक, युवाओं को मिले रोजगार: Escorts Kubota प्रोजेक्ट की शुरुआत पर बोले कृषि मंत्री

शिवराज सिंह चौहान ने गांव के युवाओं को भी इस विकास से जोड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि कंपनियां युवाओं को ट्रेनिंग, रोजगार और अपना कारोबार शुरू करने के अवसर दें, ताकि गांव का युवा सिर्फ नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला भी बन सके।

Pooja Rai·20 Aug 2026
 नई दिल्ली में आयोजित यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट-2026 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में Escorts Kubota और स्पार्क मिंडा की परियोजनाओं का वर्चुअल भूमिपूजन किया गया।
कमाई की बात

जेवर में Kubota के नए प्लांट का शिलान्यास, ₹4,500 करोड़ का निवेश और 4,000 लोगों को रोजगार

कंपनी इस परियोजना में दो चरणों में करीब 4,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। यहां ट्रैक्टर, कृषि मशीनरी, निर्माण उपकरण और इनसे जुड़े उत्पादों का निर्माण किया जाएगा। कंपनी के मुताबिक, इस परियोजना से प्रदेश में करीब 4,000 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।

Pooja Rai·19 Aug 2026
हाइड्रोपोनिक खेती
कमाई की बात

बिना मिट्टी की खेती से हो रही लाखों की कमाई, जानिए हाइड्रोपोनिक फार्म का अनोखा मॉडल

क्या बिना मिट्टी की खेती से अच्छी कमाई हो सकती है? महाराष्ट्र के नासिक के एक किसान ने हाइड्रोपोनिक खेती, एग्री-टूरिज्म और फार्म-टू-टेबल मॉडल को अपनाकर इसका जवाब दिया है। जानिए कैसे आधुनिक तकनीक से उन्होंने खेती को सफल कारोबार में बदला।

Pooja Rai·04 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs