News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. कमाई की बात
  3. इन कृषि यंत्रों पर 80 प्रतिशत तक सब्सिडी दे रही है योगी सरकार, 20 दिसंबर तक कर सकते हैं आवेदन
कमाई की बात

इन कृषि यंत्रों पर 80 प्रतिशत तक सब्सिडी दे रही है योगी सरकार, 20 दिसंबर तक कर सकते हैं आवेदन

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार राज्य में खेती-किसानी को और आसान बनाने और फसलों की देखभाल के लिए किसानों को कृषि यंत्रों की खरीद पर सब्सिडी दे रही है। प्रदेश सरकार की तरफ़ से लगातार कोशिश की जा रही है कि क

Pooja Rai

Pooja Rai·09 Dec 2024· 2 min read

इन कृषि यंत्रों पर 80 प्रतिशत तक सब्सिडी दे रही है योगी सरकार, 20 दिसंबर तक कर सकते हैं आवेदन

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार राज्य में खेती-किसानी को और आसान बनाने और फसलों की देखभाल के लिए किसानों को कृषि यंत्रों की खरीद पर सब्सिडी दे रही है। प्रदेश सरकार की तरफ़ से लगातार कोशिश की जा रही है कि कैसे किसानों की खेती में लागत कम कर आमदनी बढ़ायी जाये, सरकार की ये पहल भी इसी क्रम में है। राज्य के कृषि विभाग द्वारा संचालित मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन और फसल अवशेष प्रबंधन योजना के अंतर्गत यह सब्सिडी दी जा रही है। किसान अपनी ज़रूरत के यंत्र को लेने के लिए 20 दिसंबर तक आवेदन दे सकते हैं और इस योजना का लाभ उठ सकते हैं।

इन कृषि यंत्रों पर मिलेगी सब्सिडी

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को विभिन्न कृषि यंत्रों पर सब्सिडी दी जा रही है। इसमें रक्षा उपकरण, कृषि ड्रोन, फसल अवशेष प्रबंधन यंत्र, कस्टम हायरिंग सेंटर, हाईटेक हब फॉर कस्टम हायरिंग और फार्म मशीनरी की स्थापना के लिए सब्सिडी शामिल हैं। यह योजना किसानों के लिए खेती-किसानी को और सुगम बनाएगी। इससे किसानों की खेती की लागत में कमी आयेगी और आमदनी बढ़ेगी।

ये भी पढ़ें -RBI का फैसला, 2 लाख रुपये तक बिना गारंटी लोन ले सकते हैं किसान

किस यंत्र पर कितनी मिलेगी सब्सिडी ?

10,000 रुपये से अधिक मूल्य वाले यंत्रों के लिए एक वित्तीय वर्ष में दो यंत्रों के लिए ही अनुदान दिया जा सकता है।

कृषि यंत्र के मूल्य का अधिकतम 50% तक अनुदान मिलेगा।

फार्म मशीनरी बैंक परियोजना के तहत कस्टम हायरिंग सेंटर पर 80% तक अनुदान मिलेगा, जो कि अधिकतम 10 लाख रुपये तक हो सकता है।

कृषि ड्रोन और उनके सहायक यंत्रों पर 50% तक अनुदान मिलेगा, जो कि अधिकतम 5 लाख रुपये तक हो सकता है।

एफ़पीओ और कृषि ड्रोन और उनके सहायक यंत्रों पर 40% तक अनुदान मिलेगा, जो कि अधिकतम 4 लाख रुपये तक होगा।

10,000 रुपये से 1 लाख रुपये तक के यंत्रों पर 5000 रुपये तक की बुकिंग राशि का अनुदान मिलेगा।

कैसे करें आवेदन?

कृषि यंत्रों पर सब्सिडी के लिए किसान यहाँ agriculture.up.gov.in आवेदन कर सकते ह। इसके अलावा आप कृषि ड्रोन और कस्टम हायरिंग सेंटर की बुकिंग के लिए यहाँ agridarshan.up.gov.in आवेदन कर सकते हैं।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— इन कृषि यंत्रों पर 80 प्रतिशत तक सब्सिडी दे रही है योगी सरकार, 20 दिसंबर तक कर सकते हैं आवेदन

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
AGRICULTURAL MECHANIZATION SCHEMEagriculture newsFARM MACHINERYkheti kisaniNews PotliSUBSIDY SCHEMESuttar pradeshyogiadityanathकिसान समाचार
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

छोटे किसानों तक पहुंचे आधुनिक तकनीक, युवाओं को मिले रोजगार: Escorts Kubota प्रोजेक्ट की शुरुआत पर बोले कृषि मंत्री
कमाई की बात

छोटे किसानों तक पहुंचे आधुनिक तकनीक, युवाओं को मिले रोजगार: Escorts Kubota प्रोजेक्ट की शुरुआत पर बोले कृषि मंत्री

शिवराज सिंह चौहान ने गांव के युवाओं को भी इस विकास से जोड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि कंपनियां युवाओं को ट्रेनिंग, रोजगार और अपना कारोबार शुरू करने के अवसर दें, ताकि गांव का युवा सिर्फ नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला भी बन सके।

Pooja Rai·20 Aug 2026
 नई दिल्ली में आयोजित यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट-2026 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में Escorts Kubota और स्पार्क मिंडा की परियोजनाओं का वर्चुअल भूमिपूजन किया गया।
कमाई की बात

जेवर में Kubota के नए प्लांट का शिलान्यास, ₹4,500 करोड़ का निवेश और 4,000 लोगों को रोजगार

कंपनी इस परियोजना में दो चरणों में करीब 4,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। यहां ट्रैक्टर, कृषि मशीनरी, निर्माण उपकरण और इनसे जुड़े उत्पादों का निर्माण किया जाएगा। कंपनी के मुताबिक, इस परियोजना से प्रदेश में करीब 4,000 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।

Pooja Rai·19 Aug 2026
हाइड्रोपोनिक खेती
कमाई की बात

बिना मिट्टी की खेती से हो रही लाखों की कमाई, जानिए हाइड्रोपोनिक फार्म का अनोखा मॉडल

क्या बिना मिट्टी की खेती से अच्छी कमाई हो सकती है? महाराष्ट्र के नासिक के एक किसान ने हाइड्रोपोनिक खेती, एग्री-टूरिज्म और फार्म-टू-टेबल मॉडल को अपनाकर इसका जवाब दिया है। जानिए कैसे आधुनिक तकनीक से उन्होंने खेती को सफल कारोबार में बदला।

Pooja Rai·04 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs