News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. कमाई की बात
  3. आप भी शुरू कर सकते हैं मधुमक्खी पालन का रोजगार, ये राज्य सरकार दे रही है 80 प्रतिशत का अनुदान
कमाई की बात

आप भी शुरू कर सकते हैं मधुमक्खी पालन का रोजगार, ये राज्य सरकार दे रही है 80 प्रतिशत का अनुदान

प्रदेश के किसानों की आय बढ़ाने, शहद उत्पादन में वृद्धि और फसल की उत्पादकता को बढ़ाने के लिए बिहार सरकार मधुमक्खी पालन एवं मधु उत्पादन कार्यक्रम चला रही है। जिसके तहत किसानों को मधुमक्खी पालन शुरू करने

Pooja Rai

Pooja Rai·08 Aug 2024· 3 min read

आप भी शुरू कर सकते हैं मधुमक्खी पालन का रोजगार, ये राज्य सरकार दे रही है 80 प्रतिशत का अनुदान

आप भी शुरू कर सकते हैं मधुमक्खी पालन का रोजगार, ये राज्य सरकार दे रही है 80 प्रतिशत का अनुदान

प्रदेश के किसानों की आय बढ़ाने, शहद उत्पादन में वृद्धि और फसल की उत्पादकता को बढ़ाने के लिए बिहार सरकार मधुमक्खी पालन(beekeeping) एवं मधु उत्पादन कार्यक्रम चला रही है। जिसके तहत किसानों को मधुमक्खी पालन शुरू करने के लिए 80 प्रतिशत तक अनुदान दे रही है। यह योजना राज्य के 15 जिलों में चलाई जा रही है।

बिहार सरकार किसानों की आय बढ़ाने और फसल उत्पादकता को बढ़ाने के लिए राज्य में कृषि, बागवानी और पशुपालन जैसे क्षेत्रों में अलग-अलग योजनाएँ चला रही है। योजना के तहत कई तरह की प्रोत्साहन राशि भी दी जा रही है जिससे किसानों को इसे शुरू करने में आसानी हो। इसी क्रम में उद्यान निदेशालय, कृषि विभाग, बिहार ने किसानों को मधुमक्खी पालन एवं शहद उत्पादन योजना से कृषि की नई दिशा में आगे बढ़ने के लिए 80 प्रतिशत सब्सिडी देने की घोषणा की है। इसकी जानकारी राज्य के उद्यान निदेशालय, कृषि विभाग ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स(x) पर शेयर किया है। बताया गया है कि इस योजना के तहत किसानों को बी बॉक्स, बीहाइव्स, हनी एक्सट्रैक्टर्स और फूड ग्रेड कंटेनर्स दिए जाएंगे।

15 जिलों में चलाई जा रही योजना
मधुमक्खी पालन एवं मधु उत्पादन कार्यक्रम का उद्देश्य मधुमक्खी द्वारा परागण की प्रक्रिया से फसल उत्पादन में बढ़ोतरी और शहद उत्पादन को बढ़ावा देना है।और इसका उद्देश्य प्रदेश के किसानों को रोज़गार के अवसर उपलब्ध कराना भी है। यह योजना राज्य के 15 जिलों में चलाई जा रही है। इनमें अरवल, भोजपुर, बक्सर, गोपालगंज, जहानाबाद, कैमूर, लखीसराय, मधेपुरा, नवादा, सारण, शेखपुरा, शिवहर, सीतामढ़ी, सिवान और सुपौल जिले शामिल हैं।

ये भी पढ़ें -हर‍ियाणा के क‍िसानों के ल‍िए अच्‍छी खबर, खरीफ की सभी फसलों पर म‍िलेगा प्रत‍ि एकड़ 2,000 रुपए का बोनस

ये भी मिलेगा
इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को प्राधिकृत संस्थान से ट्रेनिंग लेना ज़रूरी है। योजना के तहत लाभार्थी यानी एक मधुमक्खी पालक को अधिकतम 20 बॉक्‍स और न्यूनतम 10 बॉक्‍स दिए जाएंगे, जबक मांग के अनुसार, 20 बॉक्‍स पर एक हनी एक्‍सट्रैक्‍टर यंत्र दिया जाएगा। योजना के तहत लाभार्थी को बी बॉक्‍स, बी हाइव्‍स, हनी एक्‍सट्रेक्‍टर और फूड ग्रेड कंटेनर भी दिया जाएगा।

राज्‍य सरकार ने इस बार तय किया है क‍ि योजना का लाभ केवल नए मधुमक्खी पालकों को ही दिया जाएगा। पिछले 3 साल में उद्यान निदेशालय द्वारा मधुमक्खी पालन योजना का लाभ ले चुके लाभार्थी इस वर्ष योजना का लाभ नहीं ले सकेंगे।
इस योजना का लाभ लेने के लिए आप उद्यान निदेशालय, कृषि विभाग, बिहार की आधिकारिक वेबसाइट https://horticulture.bihar.gov.in/ जाकर आवेदन कर सकते हैं।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— आप भी शुरू कर सकते हैं मधुमक्खी पालन का रोजगार, ये राज्य सरकार दे रही है 80 प्रतिशत का अनुदान

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
beekeepingbiharhoneykheti kisanisubsidyकिसान समाचारमधुमक्खी पालन
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

छोटे किसानों तक पहुंचे आधुनिक तकनीक, युवाओं को मिले रोजगार: Escorts Kubota प्रोजेक्ट की शुरुआत पर बोले कृषि मंत्री
कमाई की बात

छोटे किसानों तक पहुंचे आधुनिक तकनीक, युवाओं को मिले रोजगार: Escorts Kubota प्रोजेक्ट की शुरुआत पर बोले कृषि मंत्री

शिवराज सिंह चौहान ने गांव के युवाओं को भी इस विकास से जोड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि कंपनियां युवाओं को ट्रेनिंग, रोजगार और अपना कारोबार शुरू करने के अवसर दें, ताकि गांव का युवा सिर्फ नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला भी बन सके।

Pooja Rai·20 Aug 2026
 नई दिल्ली में आयोजित यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट-2026 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में Escorts Kubota और स्पार्क मिंडा की परियोजनाओं का वर्चुअल भूमिपूजन किया गया।
कमाई की बात

जेवर में Kubota के नए प्लांट का शिलान्यास, ₹4,500 करोड़ का निवेश और 4,000 लोगों को रोजगार

कंपनी इस परियोजना में दो चरणों में करीब 4,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। यहां ट्रैक्टर, कृषि मशीनरी, निर्माण उपकरण और इनसे जुड़े उत्पादों का निर्माण किया जाएगा। कंपनी के मुताबिक, इस परियोजना से प्रदेश में करीब 4,000 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।

Pooja Rai·19 Aug 2026
हाइड्रोपोनिक खेती
कमाई की बात

बिना मिट्टी की खेती से हो रही लाखों की कमाई, जानिए हाइड्रोपोनिक फार्म का अनोखा मॉडल

क्या बिना मिट्टी की खेती से अच्छी कमाई हो सकती है? महाराष्ट्र के नासिक के एक किसान ने हाइड्रोपोनिक खेती, एग्री-टूरिज्म और फार्म-टू-टेबल मॉडल को अपनाकर इसका जवाब दिया है। जानिए कैसे आधुनिक तकनीक से उन्होंने खेती को सफल कारोबार में बदला।

Pooja Rai·04 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs