News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. कमाई की बात
  3. अब यूपी के किसान भी करेंगे मखाने की खेती, खर्च का आधा पैसा देगी राज्य सरकार
कमाई की बात

अब यूपी के किसान भी करेंगे मखाने की खेती, खर्च का आधा पैसा देगी राज्य सरकार

उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए अच्छी खबर है। योगी सरकार ने मखाने की खेती के लिए किसानों को 50 प्रतिशत तक सब्सिडी देने का ऐलान किया है। दुनिया भर में मशहूर बिहार के मखाना की खेती अब उत्तर प्रदेश के किस

Pooja Rai

Pooja Rai·13 Sep 2024· 3 min read

अब यूपी के किसान भी करेंगे मखाने की खेती, खर्च का आधा पैसा देगी राज्य सरकार

अब यूपी के किसान भी करेंगे मखाने की खेती, खर्च का आधा पैसा देगी राज्य सरकार

उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए अच्छी खबर है। योगी सरकार ने मखाने की खेती के लिए किसानों को 50 प्रतिशत तक सब्सिडी देने का ऐलान किया है। दुनिया भर में मशहूर बिहार के मखाना की खेती अब उत्तर प्रदेश के किसान भी करेंगे, जिससे उनकी आय बढ़ेगी और देश का उत्पादन भी। इसमें उनकी आर्थिक मदद करेगी राज्य सरकार।

दुनिया भर में मखाने के उत्पादन में भारत सबसे आगे है। देश में लगभग 15 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में मखाने की खेती होती है, जिसमें 80 से 90 फीसदी उत्पादन अकेले बिहार में होता है। इसके उत्पादन में 70 फीसदी हिस्सा सिर्फ मिथिलांचल का है। देश में बिहार के अलावा बंगाल, असम, उड़ीसा, जम्मू कश्मीर, मणिपुर और मध्य प्रदेश में भी इसकी खेती की जाती है। हालांकि व्यवसायिक स्तर पर इसकी खेती अभी सिर्फ बिहार में ही की जा रही है। लेकिन केन्द्र सरकार अब बिहार के साथ ही देश के अन्य बाकी राज्यों में भी इसकी खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है। इसी क्रम में यूपी सरकार ने भी राज्य में इसकी खेती को बढ़ावा दे रही है।

वाराणसी से होगी इसकी शुरुआत

राज्य सरकार ने मखाने की खेती करने के लिए किसानों को सब्सिडी देने का ऐलान किया है। किसानों को मखाने की खेती के लिए ट्रेनिंग भी दी जाएगी। शुरुआत में मखाने की खेती के लिए वाराणसी के 25 किसानों का चुनाव किया गया है। जिन्हें मखाने की खेती शुरू करने के लिए ट्रेनिंग के साथ ही 50 प्रतिशत तक सब्सिडी भी दी जाएगी।

कैसे होती है इसकी खेती?

पोषक तत्वों से भरपूर मखाने की खेती ज्यादातर तालाबों या तालों में किया जाता है, लेकिन इसके अभाव में मखाना की खेती खेत में भी किया जा सकता है। नवंबर महीने में इसकी नर्सरी डाली जाती है। चार महीने बाद फरवरी और मार्च महीने में इसकी रोपाई की जाती है। मखाना की खेती के लिए हमेशा तीन से चार फीट पानी भरा रहना जरूरी है। रोपाई के लगभग 5 माह बाद पौधों में फूल लगने लगते हैं। अक्टूबर नवम्बर में इसकी कटाई शुरू होती है। इस तरह नर्सरी से लेकर कटाई तक इस सत्संग में लगभग 10 महीने का समय लगता है। हालांकि मखाने की कई ऐसी किसने भी हैं जो कम लागत और कम समय में अच्छा उत्पादन होता है।

मखाना का स्वास्थ लाभ

मखाना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे सोडियम, पोटेशियम, फाइबर, कैल्शियम, आयरन और विटामिन सी। इसके सेवन से पाचन-तंत्र हेल्दी होने के साथ शरीर की कमजोरी भी दूर होती हैं। मखाने में कैलोरी काफी कम मात्रा में होती है। ऐसे में इसका सेवन वह लोग भी कर सकते हैं, जो वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं। इसको हेल्दी स्नैक के रूप में आसानी से खाया जा सकता है। मखाने को बच्चे से लेकर घर के बुजुर्गों को भी दिया जा सकता है।
ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— अब यूपी के किसान भी करेंगे मखाने की खेती, खर्च का आधा पैसा देगी राज्य सरकार

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newskheti kisanimithila makhanaNews Potlisubsidyuttar pradesh
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

छोटे किसानों तक पहुंचे आधुनिक तकनीक, युवाओं को मिले रोजगार: Escorts Kubota प्रोजेक्ट की शुरुआत पर बोले कृषि मंत्री
कमाई की बात

छोटे किसानों तक पहुंचे आधुनिक तकनीक, युवाओं को मिले रोजगार: Escorts Kubota प्रोजेक्ट की शुरुआत पर बोले कृषि मंत्री

शिवराज सिंह चौहान ने गांव के युवाओं को भी इस विकास से जोड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि कंपनियां युवाओं को ट्रेनिंग, रोजगार और अपना कारोबार शुरू करने के अवसर दें, ताकि गांव का युवा सिर्फ नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला भी बन सके।

Pooja Rai·20 Aug 2026
 नई दिल्ली में आयोजित यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट-2026 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में Escorts Kubota और स्पार्क मिंडा की परियोजनाओं का वर्चुअल भूमिपूजन किया गया।
कमाई की बात

जेवर में Kubota के नए प्लांट का शिलान्यास, ₹4,500 करोड़ का निवेश और 4,000 लोगों को रोजगार

कंपनी इस परियोजना में दो चरणों में करीब 4,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। यहां ट्रैक्टर, कृषि मशीनरी, निर्माण उपकरण और इनसे जुड़े उत्पादों का निर्माण किया जाएगा। कंपनी के मुताबिक, इस परियोजना से प्रदेश में करीब 4,000 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।

Pooja Rai·19 Aug 2026
हाइड्रोपोनिक खेती
कमाई की बात

बिना मिट्टी की खेती से हो रही लाखों की कमाई, जानिए हाइड्रोपोनिक फार्म का अनोखा मॉडल

क्या बिना मिट्टी की खेती से अच्छी कमाई हो सकती है? महाराष्ट्र के नासिक के एक किसान ने हाइड्रोपोनिक खेती, एग्री-टूरिज्म और फार्म-टू-टेबल मॉडल को अपनाकर इसका जवाब दिया है। जानिए कैसे आधुनिक तकनीक से उन्होंने खेती को सफल कारोबार में बदला।

Pooja Rai·04 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs