News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. मौसम-बेमौसम
  3. अगले एक सप्ताह तक किन राज्यों में होगी बारिश, पढ़ें IMD का पूर्वानुमान
मौसम-बेमौसम

अगले एक सप्ताह तक किन राज्यों में होगी बारिश, पढ़ें IMD का पूर्वानुमान

IMD ने आज यानी 6 अगस्त को दिल्ली एनसीआर में बारिश का अनुमान जताया है।इसके साथ ही हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Pooja Rai

Pooja Rai·06 Aug 2024· 2 min read

अगले एक सप्ताह तक किन राज्यों में होगी बारिश, पढ़ें IMD का पूर्वानुमान

अगले एक सप्ताह तक किन राज्यों में होगी बारिश, पढ़ें IMD का पूर्वानुमान

IMD ने आज यानी 6 अगस्त को दिल्ली एनसीआर में बारिश का अनुमान जताया है।इसके साथ ही हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने आज के लिए उत्तराखंड, पश्चिम राजस्थान, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम और मेघालय में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
इसके साथ ही पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में भी आज बारिश का अनुमान है।

IMD ने अपने पूर्वानुमान में बताया कि इस सप्ताह जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान में गरज और बिजली के साथ व्यापक रूप से हल्की/मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली में छिटपुट से लेकर व्यापक रूप से वर्षा हो सकती है। मौसम पूर्वानुमान में 6 अगस्त, 8 अगस्त और 9 अगस्त को राजस्थान में, 7 अगस्त को हिमाचल प्रदेश में और 6/7 अगस्त और 9 अगस्त को उत्तराखंड में “बहुत भारी वर्षा” होने की भविष्यवाणी की गई है।

नार्थ ईस्ट के राज्यों के लिए मौसम विभाग ने कहा कि सप्ताह के दौरान गरज और बिजली के साथ व्यापक रूप से हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 10 अगस्त तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में, 6 अगस्त को पश्चिम बंगाल और सिक्किम में और 7 अगस्त को ओडिशा में “भारी से बहुत भारी वर्षा” होने का अनुमान लगाया है।

वहीं साउथ के राज्यों की बात करें तो मौसम विभाग ने केरल, लक्षद्वीप, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 10 अगस्त तक बारिश की संभावना जताई है और 6 अगस्त को तमिलनाडु में “भारी बारिश” की भविष्यवाणी की है।
ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— अगले एक सप्ताह तक किन राज्यों में होगी बारिश, पढ़ें IMD का पूर्वानुमान

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
imd weatherNews Potli
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

heatwave, heatwave warning, imd
मौसम-बेमौसम

मौसम व‍िभाग की चेतावनी, क‍िसान नोट कर लें ये सलाह

आने वाला सप्‍ताह क‍िसानों के ल‍िए भारी पड़ सकता है। खासकर धान बुवाई की तैयारी कर रहे क‍िसानों के ल‍िए। मौसम व‍िभाग ने क‍िसानों को महत्‍वपूर्ण सुझाव द‍िए हैं।

News Potli·
मध्य प्रदेश में आज बहुत भारी बारिश
मौसम-बेमौसम

आज का मौसम: कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, मध्य प्रदेश में बहुत भारी बारिश की चेतावनी

निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से पश्चिमी मध्य प्रदेश में 22 से 25 अगस्त और पूर्वी मध्य प्रदेश में 22 से 26 अगस्त तक कई स्थानों पर बारिश हो सकती है। आज पूर्वी मध्य प्रदेश में भारी बारिश के साथ बहुत भारी बारिश की संभावना है।

Pooja Rai·21 Aug 2026
उत्तर प्रदेश में पश्चिमी यूपी में आज कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है।
मौसम-बेमौसम

यूपी से एमपी तक बारिश का दौर जारी, कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना

पूर्वी मध्य प्रदेश में 20 अगस्त को भी कई जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी भारी बारिश की संभावना है। छत्तीसगढ़ में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

Pooja Rai·20 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs