IMD ने आज महाराष्ट्र, गोवा, दक्षिण कोकंण, तटीय और आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश का हाई अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा तेलंगाना, मराठवाड़ा, उत्तरी कोंकण और गोवा, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान जताया है।
मौसम विभाग ने सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, लक्षद्वीप, दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश और विदर्भ के कुछ हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।
वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग की तरफ़ से उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के लिये Heatwave का अलर्ट भी जारी किया गया है।
दिल्ली के मौसम को लेकर जारी किए गए पूर्वानुमान में कहा गया है कि सोमवार को यानी आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। इसे लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है साथ में मंगलवार और बुधवार को यहां का तापमान 45 डिग्री तक पहुँचने का अंदेशा जताया है।
मानसून की बात करें तो मौसम विभाग के अनुमान से दो दिन पहले ही मुंबई में मानसून की पहली बारिश हो चुकी है।आपको बता दें कि IMD ने 11 जून का अनुमान लगाया था जबकि मुंबई में 9 जून को ही बारिश हो चुकी है।
Weather update: देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, वहीं दूसरी ओर उत्तर भारत के कई राज्यों में जारी है Heatwave की लहर
IMD ने आज महाराष्ट्र, गोवा, दक्षिण कोकंण, तटीय और आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश का हाई अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा तेलंगाना, मराठवाड़ा, उत्तरी कोंकण और गोवा, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, केरल और अंडमान
Pooja Rai·10 Jun 2024· 2 min read

Weather update: देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, वहीं दूसरी ओर उत्तर भारत के कई राज्यों में जारी है Heatwave की लहर

और पढ़ें

मौसम विभाग की चेतावनी, किसान नोट कर लें ये सलाह
आने वाला सप्ताह किसानों के लिए भारी पड़ सकता है। खासकर धान बुवाई की तैयारी कर रहे किसानों के लिए। मौसम विभाग ने किसानों को महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं।

कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 13 अगस्त के आसपास फिर बनेगा कम दबाव का क्षेत्र
IMD ने कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी हिमालय, मध्य भारत और पूर्वोत्तर में बारिश का दौर जारी रहेगा, जबकि 13 अगस्त के आसपास बंगाल की खाड़ी में नया कम दबाव बनने से पूर्वी राज्यों में बारिश फिर तेज हो सकती है।

कई राज्यों में झमाझम बारिश के आसार, किसानों के लिए IMD की खास सलाह
मॉनसून फिर सक्रिय होने से कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। IMD ने किसानों को खेतों से अतिरिक्त पानी निकालने, तैयार फसल की कटाई करने और केला, पपीता, गन्ना व सब्जियों जैसी फसलों को तेज बारिश-हवा से बचाने की सलाह दी है।
