News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. सरकारी योजना
  3. धान खरीद में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ेगी योगी सरकार, 4,500 केंद्रों पर होगी खरीद
सरकारी योजना

धान खरीद में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ेगी योगी सरकार, 4,500 केंद्रों पर होगी खरीद

केंद्र सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) बढ़ाया है। इसके तहत सामान्य धान का MSP ₹2,441 प्रति क्विंटल और ग्रेड-A धान का ₹2,461 प्रति क्विंटल तय किया गया है। पिछले साल के मुकाबले इसमें करीब 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है।

News Potli

News Potli·News Potli Desk·09 Oct 2026

धान खरीद में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ेगी योगी सरकार, 4,500 केंद्रों पर होगी खरीद

उत्तर प्रदेश में इस बार धान की सरकारी खरीद में योगी सरकार अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में है। पिछले साल प्रदेश में 62 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा गया था, जबकि खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में 65 लाख मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए प्रदेश में 4,500 क्रय केंद्र खोले जाएंगे। किसानों को सामान्य धान के लिए ₹2,441 और ग्रेड-A धान के लिए ₹2,461 प्रति क्विंटल MSP मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में धान खरीद नीति को मंजूरी दी गई है।

धान की खरीद कब और कहां से शुरू होगी?

सरकार ने पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए धान खरीद की अलग-अलग तारीखें तय की हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 12 अक्टूबर से और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 1 नवंबर से खरीद शुरू होगी।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, आगरा, अलीगढ़ और झांसी संभाग में 12 अक्टूबर से धान खरीदा जाएगा। इसके साथ ही लखनऊ संभाग के हरदोई, लखीमपुर खीरी और सीतापुर जिलों में भी इसी तारीख से खरीद होगी। इन क्षेत्रों में खरीद 15 फरवरी 2027 तक चलेगी।

वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश के चित्रकूट, कानपुर, अयोध्या, गोरखपुर, देवीपाटन, बस्ती, आजमगढ़, वाराणसी, मीरजापुर और प्रयागराज संभाग में 1 नवंबर से खरीद शुरू होगी। लखनऊ संभाग के लखनऊ, रायबरेली और उन्नाव जिलों में भी इसी दिन से धान खरीदा जाएगा। इन क्षेत्रों में खरीद 28 फरवरी 2027 तक चलेगी।

किसानों को कितना मिलेगा धान का MSP?

केंद्र सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) बढ़ाया है। इसके तहत सामान्य धान का MSP ₹2,441 प्रति क्विंटल और ग्रेड-A धान का ₹2,461 प्रति क्विंटल तय किया गया है। पिछले साल के मुकाबले इसमें करीब 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है।

4,500 केंद्रों पर 8 एजेंसियां करेंगी खरीद

धान खरीद के लिए प्रदेश में 8 क्रय एजेंसियों के माध्यम से 4,500 केंद्र संचालित किए जाएंगे। इनमें खाद्य विभाग, पीसीएफ, पीसीयू, यूपीएसएस, मंडी परिषद और उससे जुड़े एफपीओ-एफपीसी, एनसीसीएफ, नैफेड और भारतीय खाद्य निगम शामिल हैं।

जिलाधिकारी अपने जिले में धान की पैदावार, आवक और स्थानीय परिस्थितियों को देखते हुए क्रय केंद्रों की जगह तय करेंगे। सरकार का लक्ष्य पिछले साल की 62 लाख मीट्रिक टन खरीद से आगे बढ़कर इस बार 65 लाख मीट्रिक टन धान खरीदना है।

फार्मर आईडी वाले किसानों को पंजीकरण से छूट

इस बार जिन किसानों की फार्मर आईडी बनी हुई है, उन्हें धान बेचने के लिए अलग से ऑनलाइन पंजीकरण नहीं कराना होगा। एग्रीस्टैक योजना के तहत बनी किसान पहचान के आधार पर उनकी उपज खरीदी जाएगी। सरकार के मुताबिक, इससे किसानों को दोबारा पंजीकरण कराने की परेशानी से राहत मिलेगी।

9 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे तक करीब 13,943 किसान धान बेचने के लिए पंजीकरण करा चुके थे।

धान बेचने के 48 घंटे के भीतर भुगतान की व्यवस्था

सरकार ने किसानों को धान बेचने के बाद जल्द भुगतान करने की व्यवस्था की है। बैंक खाते का सत्यापन होने के बाद सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (PFMS) के माध्यम से यथासंभव 48 घंटे के भीतर पैसा सीधे किसानों के खाते में भेजा जाएगा। भुगतान में देरी होने पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

GPS से होगी ढुलाई की निगरानी, बोरों की भी व्यवस्था

धान की खरीद में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए क्रय केंद्रों से चावल मिलों तक धान ले जाने वाले वाहनों में GPS का इस्तेमाल अनिवार्य किया गया है। इसके अलावा, कुछ चिह्नित जिलों में चावल के बोरों पर QR कोड के जरिए उनकी आवाजाही और बिलिंग पर नजर रखी जाएगी।

खरीद के दौरान बोरों की कमी न हो, इसके लिए भी व्यवस्था की जा रही है। दी गई जानकारी के मुताबिक, 80 हजार बोरे उपलब्ध कराए जा चुके हैं और कुल 12.25 लाख बोरे उपलब्ध कराने की तैयारी है।

News Potli.
Clip & Share
“

— धान खरीद में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ेगी योगी सरकार, 4,500 केंद्रों पर होगी खरीद

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Paddy Procurement Farmers NewsRice ProcurementUttar Pradesh AgricultureYogi AdityanathKharif Marketing Season 2026-27Paddy MSP
News Potli

About the Author

News Potli

News Potli Desk

Related Coverage

और पढ़ें

 कृषि मशीनीकरण पर सरकार का जोर, लघु और सीमांत किसानों को फायदा
सरकारी योजना

कृषि मशीनीकरण पर सरकार का जोर, लघु और सीमांत किसानों को फायदा

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत साल 2014-15 से कृषि यांत्रिकीकरण पर सब-मिशन (SMAS) के तहत उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों, महिला किसानों, एफपीओ, एसएचजी को बढ़ावा दिया जा रहा है।

News Potli·
पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत ने जारी किया बड़ा यूरिया टेंडर
सरकारी योजना

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत ने जारी किया बड़ा यूरिया टेंडर

धान बुवाई से पहले सरकार ने बढ़ाई खाद की खरीद

News Potli·
यूपी में 31 दिसंबर तक होगी मक्का, बाजरा और ज्वार की खरीद, जानें MSP, खरीद का लक्ष्य और जिले
सरकारी योजना

यूपी में 31 दिसंबर तक होगी मक्का, बाजरा और ज्वार की खरीद, जानें MSP, खरीद का लक्ष्य और जिले

सरकार ने कुल 2.85 लाख मीट्रिक टन मोटा अनाज खरीदने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए प्रदेश में 455 क्रय केंद्र खोले जाएंगे। बाजरे का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 2,900 रुपये, मक्का का 2,410 रुपये और हाइब्रिड ज्वार का 4,023 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है।

News Potli·09 Oct 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs