News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. मौसम-बेमौसम
  3. UP Weather News: यूपी के इन जिलों में आंधी, बारिश का अलर्ट, जानिए अपने जिले का हाल
मौसम-बेमौसम

UP Weather News: यूपी के इन जिलों में आंधी, बारिश का अलर्ट, जानिए अपने जिले का हाल

उत्तर प्रदेश (Uttar pradesh) के कई जिलों में प्री मॉनसून (Pre monsoon) ऐक्टिव हैं। इसकी वजह से गर्मी से कुछ राहत भी मिली है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले दो-तीन दिनों के लिये पूर्वानुम

NP

Pooja Rai·Correspondent·25 Jun 2024· 2 min read

UP Weather News: यूपी के इन जिलों में आंधी, बारिश का अलर्ट, जानिए अपने जिले का हाल

UP Weather News: यूपी के इन जिलों में आंधी, बारिश का अलर्ट, जानिए अपने जिले का हाल

उत्तर प्रदेश (Uttar pradesh) के कई जिलों में प्री मॉनसून (Pre monsoon) ऐक्टिव हैं। इसकी वजह से गर्मी से कुछ राहत भी मिली है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले दो-तीन दिनों के लिये पूर्वानुमान जारी किया है जिसके अनुसार राज्य के कई ज़िलों में बारिश के साथ आंधी भी आ सकती है।

IMD ने आज यानी 25 जून के लिये उत्तर प्रदेश के बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुरखीरी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, सीतापुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर ज़िलों में आज तेज़ हवा के साथ बदल के गरजने की संभावना जताई है।

ये भी पढ़ें -प्रदेश सरकार मोटे अनाज(Millets) की खेती के लिए दे रही 15,000 रुपये, 30 अगस्त से पहले करें आवेदन

मौसम विभाग ने 26 जून के लिये बलिया, देवरिया, गोरखपुर, एस.के. नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, सुल्तानपुर, बहराइच, अयोध्या, अंबेडकर नगर समेत आस पास के इलाक़ों में बदल के गरजने और वज्रपात होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
वहीं आगरा, मथुरा, फ़िरोज़ाबाद, हाथरस, अलीगढ़, बदाऊं, इटावा, मैनपुरी और बुलंदशहर के लिये समान स्थिति का अनुमान जताया है।
जबकि बाक़ी के ज़िलों के लिये तेज़ हवा चलने और बदल गरजने के साथ वज्रपात की संभावना जताया है। देवरिया,, गोरखपुर, एस.के. नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच के लिये 26 जून को भारी बारिश की संभावना है।

IMD ने 27 जून के लिये दक्षिणी यूपी के ललितपुर, झाँसी, महोबा, जालौन, और हमीरपुर ज़िलों में और बलिया, देवरिया, गोरखपुर, एस.के. नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, सुल्तानपुर, बहराइच, अयोध्या, अंबेडकर नगर समेत आस पास के इलाक़ों में बदल के गरजने और वज्रपात होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

ये भी देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— UP Weather News: यूपी के इन जिलों में आंधी, बारिश का अलर्ट, जानिए अपने जिले का हाल

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
imdNews PotliPre monsoonUP Weatheruttar pradesh
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

heatwave, heatwave warning, imd
मौसम-बेमौसम

मौसम व‍िभाग की चेतावनी, क‍िसान नोट कर लें ये सलाह

आने वाला सप्‍ताह क‍िसानों के ल‍िए भारी पड़ सकता है। खासकर धान बुवाई की तैयारी कर रहे क‍िसानों के ल‍िए। मौसम व‍िभाग ने क‍िसानों को महत्‍वपूर्ण सुझाव द‍िए हैं।

News Potli·
उत्तर भारत में फिर बदलेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ से बारिश-बर्फबारी के आसार
मौसम-बेमौसम

उत्तर भारत में फिर बदलेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ से बारिश-बर्फबारी के आसार

उत्तर भारत में 27- 28 जनवरी को एक तेज पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी, जबकि मैदानी क्षेत्रों में बारिश, तेज हवा और ठंड बढ़ने की संभावना है। कोहरा और शीतलहर

Pooja Rai·27 Jan 2026·2 min
IMD Alert: उत्तर में कड़ाके की ठंड, दक्षिण में भारी बारिश
मौसम-बेमौसम

IMD Alert: उत्तर में कड़ाके की ठंड, दक्षिण में भारी बारिश

भारत के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक मौसम चुनौतीपूर्ण बना रहेगा। उत्तर, मध्य और पूर्वी राज्यों में घना कोहरा और शीतलहर का असर दिखेगा, जबकि दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी

Pooja Rai·07 Jan 2026·3 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs