News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. सरकारी योजना
  3. यूपी में 65 लाख टन धान खरीद का लक्ष्य, किसानों को 48 घंटे में मिलेगा भुगतान
सरकारी योजना

यूपी में 65 लाख टन धान खरीद का लक्ष्य, किसानों को 48 घंटे में मिलेगा भुगतान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि धान बेचने वाले किसानों को 48 घंटे के भीतर सीधे बैंक खाते में भुगतान किया जाए। इसके लिए डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) का इस्तेमाल होगा।

Pooja Rai

Pooja Rai·31 Oct 2026

यूपी में 65 लाख टन धान खरीद का लक्ष्य, किसानों को 48 घंटे में मिलेगा भुगतान

उत्तर प्रदेश सरकार ने इस खरीफ सीजन में किसानों से 65 लाख टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा है। पिछले सीजन 2025-26 में सरकार ने 62 लाख टन धान की खरीद की थी। इस बार धान खरीद के लिए राज्यभर में 4,500 केंद्र बनाए जा रहे हैं। सरकार के मुताबिक, शुक्रवार तक इनमें से 4,195 केंद्र शुरू हो चुके हैं।

धान की खरीद पूर्वी उत्तर प्रदेश में 1 नवंबर से शुरू होकर 28 फरवरी 2027 तक चलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि धान बेचने के लिए खरीद केंद्रों पर आने वाले किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो। इसके लिए सभी जरूरी इंतजाम पहले से पूरे करने को कहा गया है।

धान का MSP कितना मिलेगा?

केंद्र सरकार ने इस सीजन के लिए धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) तय कर दिया है। इसके तहत सामान्य किस्म के धान का भाव 2,441 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड-A धान का भाव 2,461 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा।

इसके अलावा किसानों को धान उतारने, छंटाई और सफाई के खर्च के लिए अलग से 20 रुपये प्रति क्विंटल दिए जाएंगे।

48 घंटे में किसानों के खाते में आएगा पैसा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि धान बेचने वाले किसानों को 48 घंटे के भीतर सीधे बैंक खाते में भुगतान किया जाए। इसके लिए डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) का इस्तेमाल होगा।

सरकार ने बिचौलियों की भूमिका खत्म करने के लिए धान खरीद की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी है। अब तक 38,000 से ज्यादा किसान इसके आधिकारिक पोर्टल पर पंजीकरण करा चुके हैं।

सरकार ने अधिकारियों से कहा है कि धान खरीद केंद्रों पर किसानों के लिए छाया, पीने का पानी और बैठने की व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री ने साफ निर्देश दिए हैं कि अपनी उपज बेचने आने वाले किसानों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

इन जिलों में 1 नवंबर से शुरू होगी खरीद

पूर्वी उत्तर प्रदेश के चित्रकूट, कानपुर, अयोध्या, गोरखपुर, देवीपाटन, बस्ती, आजमगढ़, वाराणसी, मिर्जापुर और प्रयागराज मंडलों में 1 नवंबर से धान की खरीद शुरू होगी। इसके अलावा लखनऊ मंडल के लखनऊ, रायबरेली और उन्नाव जिलों में भी इसी तारीख से खरीद शुरू की जाएगी।

News Potli.
Clip & Share
“

— यूपी में 65 लाख टन धान खरीद का लक्ष्य, किसानों को 48 घंटे में मिलेगा भुगतान

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
UP Paddy Procurement 2026-27Paddy MSP 2026-27 UP Paddy Procurement TargetUttar Pradesh Paddy Purchase
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

 कृषि मशीनीकरण पर सरकार का जोर, लघु और सीमांत किसानों को फायदा
सरकारी योजना

कृषि मशीनीकरण पर सरकार का जोर, लघु और सीमांत किसानों को फायदा

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत साल 2014-15 से कृषि यांत्रिकीकरण पर सब-मिशन (SMAS) के तहत उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों, महिला किसानों, एफपीओ, एसएचजी को बढ़ावा दिया जा रहा है।

News Potli·
पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत ने जारी किया बड़ा यूरिया टेंडर
सरकारी योजना

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत ने जारी किया बड़ा यूरिया टेंडर

धान बुवाई से पहले सरकार ने बढ़ाई खाद की खरीद

News Potli·
गुजरात के चार जिले सूखाग्रस्त घोषित, किसानों को ₹8,500 प्रति हेक्टेयर मुआवजा
सरकारी योजना

गुजरात के चार जिले सूखाग्रस्त घोषित, किसानों को ₹8,500 प्रति हेक्टेयर मुआवजा

राज्य में इस मानसून सीजन में सामान्य बारिश का करीब 89 प्रतिशत पानी बरसा, लेकिन पश्चिमी गुजरात के इन जिलों में बारिश की भारी कमी रही। सरकार के मुताबिक, 15 अक्टूबर तक 30 साल के औसत की तुलना में देवभूमि द्वारका में 83.5 प्रतिशत, पोरबंदर में 69.1 प्रतिशत, जामनगर में 56.7 प्रतिशत और कच्छ में 42.4 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई।

News Potli·31 Oct 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs