News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. सरकारी योजना
  3. यूपी के आलू किसानों के लिए सरकार की तीन बड़ी योजनाएं, पोर्टल भी हुआ शुरू
सरकारी योजना

यूपी के आलू किसानों के लिए सरकार की तीन बड़ी योजनाएं, पोर्टल भी हुआ शुरू

उत्तर प्रदेश सरकार ने आलू किसानों के लिए तीन नई योजनाएं शुरू की हैं। इनमें बाजार भाव गिरने पर आर्थिक मदद, कोल्ड स्टोरेज में आलू रखने पर 100 रुपये प्रति क्विंटल तक अनुदान और अच्छे बीज पर 1000 रुपये प्रति क्विंटल तक छूट शामिल है। इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए सरकार ने ऑनलाइन पोर्टल भी शुरू किया है।

News Potli

News Potli·News Potli Desk·18 Aug 2026

 उत्तर प्रदेश सरकार ने आलू किसानों को राहत देने के लिए तीन बड़ी योजनाएं शुरू की हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार ने आलू किसानों को राहत देने के लिए तीन बड़ी योजनाएं शुरू की हैं।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने आलू किसानों को राहत देने के लिए तीन बड़ी योजनाएं शुरू की हैं। इन योजनाओं के जरिए किसानों को आलू का भाव गिरने, कोल्ड स्टोरेज का किराया और अच्छे बीज की लागत में मदद मिलेगी। इन योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके, इसके लिए सरकार ने एक नया ऑनलाइन पोर्टल भी शुरू किया है। उद्यान एवं कृषि विपणन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने 17 अगस्त को लखनऊ में पोर्टल लॉन्च किया।

आलू का भाव गिरने पर मिलेगी आर्थिक मदद

सरकार ने आलू के भाव में ज्यादा गिरावट आने पर किसानों को राहत देने के लिए 1000 करोड़ रुपये का भामाशाह भाव स्थिरता कोष बनाया है। इसके लिए फिलहाल 100 करोड़ रुपये की शुरुआती राशि रखी गई है। अगर बाजार में आलू का भाव किसानों की तय उत्पादन लागत से नीचे चला जाता है, तो सरकार किसानों को आर्थिक मदद देगी।

इस योजना में किसान को उसकी तय उत्पादन लागत के 25 प्रतिशत या उत्पादन लागत और बिक्री भाव के बीच के अंतर में से जो रकम कम होगी, उतनी मदद दी जाएगी। एक किसान को अधिकतम 2 हेक्टेयर जमीन और एक हेक्टेयर पर 240 क्विंटल तक आलू के हिसाब से लाभ मिलेगा। सरकार के मुताबिक, इससे करीब 12 से 14 लाख किसानों को फायदा हो सकता है।

इसका लाभ लेने के लिए किसानों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑफलाइन आवेदन नहीं लिए जाएंगे। पैसा सीधे किसान के आधार से जुड़े बैंक खाते में डीबीटी के जरिए भेजा जाएगा। इसके लिए किसान के पास खरीद-बिक्री का रिकॉर्ड होना जरूरी होगा।

कोल्ड स्टोरेज में आलू रखने पर 100 रुपये प्रति क्विंटल की मदद

आलू को कोल्ड स्टोरेज में रखने वाले किसानों को भी सरकार ने राहत दी है। इसके तहत किसानों को 100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से मदद मिलेगी। एक किसान को अधिकतम 20 हजार रुपये तक का लाभ दिया जाएगा।

सरकार के मुताबिक, इस योजना से 15 लाख से ज्यादा किसानों को फायदा मिलने की उम्मीद है। प्रदेश के 2363 निजी कोल्ड स्टोरेज में इस समय करीब 173.03 लाख मीट्रिक टन आलू रखा गया है।

अच्छे आलू बीज पर भी मिलेगी छूट

किसानों को बेहतर और नई किस्म का आलू बीज मिल सके, इसके लिए भी सरकार ने योजना शुरू की है। इसके तहत सरकारी विभाग से मिलने वाले आधारीय आलू बीज की खरीद पर अधिकतम 1000 रुपये प्रति क्विंटल तक की छूट दी जाएगी। इससे किसानों की खेती की लागत कम होगी। इस योजना से करीब 15 हजार किसानों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

एक ही पोर्टल से मिलेगा योजनाओं का लाभ

सरकार ने इन तीनों योजनाओं को आसान और पारदर्शी तरीके से लागू करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है। किसान इसी पोर्टल के जरिए आवेदन कर सकेंगे और योजनाओं का लाभ ले सकेंगे।

ये भी देखें-

News Potli.
Clip & Share
“

— यूपी के आलू किसानों के लिए सरकार की तीन बड़ी योजनाएं, पोर्टल भी हुआ शुरू

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Uttar Pradesh CM Yogi AdityanathPotato FarmersPotato Development SchemeNewsPotliLucknow
News Potli

About the Author

News Potli

News Potli Desk

Related Coverage

और पढ़ें

 कृषि मशीनीकरण पर सरकार का जोर, लघु और सीमांत किसानों को फायदा
सरकारी योजना

कृषि मशीनीकरण पर सरकार का जोर, लघु और सीमांत किसानों को फायदा

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत साल 2014-15 से कृषि यांत्रिकीकरण पर सब-मिशन (SMAS) के तहत उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों, महिला किसानों, एफपीओ, एसएचजी को बढ़ावा दिया जा रहा है।

News Potli·
पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत ने जारी किया बड़ा यूरिया टेंडर
सरकारी योजना

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत ने जारी किया बड़ा यूरिया टेंडर

धान बुवाई से पहले सरकार ने बढ़ाई खाद की खरीद

News Potli·
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए 75,000 रुपये तक के सहकारी कृषि लोन को पूरी तरह माफ करने का ऐलान किया है।
सरकारी योजना

किसानों को CM विजय की बड़ी सौगात, 75 हजार तक का कृषि लोन होगा माफ

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए 75,000 रुपये तक के सहकारी कृषि लोन को पूरी तरह माफ करने का ऐलान किया है। 75 हजार से 1 लाख रुपये तक के लोन पर भी 75 हजार रुपये तक की छूट मिलेगी। इससे 1.38 लाख से ज्यादा किसानों को फायदा होगा। इससे पहले सरकार धान और गन्ना किसानों के लिए भी प्रोत्साहन राशि बढ़ा चुकी है।

Pooja Rai·17 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs