News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. सरकारी योजना
  3. यूपी में बायोप्लास्टिक पर बड़ा दांव: बलरामपुर चीनी मिल्स को केंद्र से ₹75 करोड़ की मदद
सरकारी योजना

यूपी में बायोप्लास्टिक पर बड़ा दांव: बलरामपुर चीनी मिल्स को केंद्र से ₹75 करोड़ की मदद

कंपनी लखीमपुर खीरी के कुंभी स्थित अपने इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग परिसर में 100 टन प्रति वर्ष क्षमता का पायलट R&D प्लांट लगाएगी। इस परियोजना की कुल लागत 110 करोड़ रुपये है।

News Potli

News Potli·News Potli Desk·25 Sep 2026

यूपी में बायोप्लास्टिक पर बड़ा दांव: बलरामपुर चीनी मिल्स को केंद्र से ₹75 करोड़ की मदद

लखनऊ। केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश में बायोप्लास्टिक (PLA) के अनुसंधान और विकास को बढ़ावा देने के लिए बलरामपुर चीनी मिल्स को 75 करोड़ रुपये की ग्रांट मंजूर की है। यह सहायता जैव प्रौद्योगिकी विभाग (DBT) के तहत BIRAC द्वारा सरकार की BioE3 योजना के अंतर्गत दी गई है।

कंपनी लखीमपुर खीरी के कुंभी स्थित अपने इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग परिसर में 100 टन प्रति वर्ष क्षमता का पायलट R&D प्लांट लगाएगी। इस परियोजना की कुल लागत 110 करोड़ रुपये है।

क्या बनेगा इस प्लांट में?

इस केंद्र में पॉली लैक्टिक एसिड (PLA) और उससे जुड़े को-पॉलिमर विकसित किए जाएंगे। PLA गन्ने जैसी जैविक सामग्री से बनने वाला एक बायोडिग्रेडेबल प्लास्टिक है, जिसे पारंपरिक पेट्रोलियम आधारित प्लास्टिक का टिकाऊ विकल्प माना जाता है।

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि यह परियोजना “वेस्ट टू वेल्थ” की दिशा में अहम कदम है और टिकाऊ विनिर्माण को बढ़ावा देगी।

3,000 करोड़ की बड़ी परियोजना भी जारी

बलरामपुर चीनी मिल्स इसी परिसर में 80,000 टन प्रति वर्ष क्षमता का भारत का पहला एकीकृत वाणिज्यिक PLA प्लांट भी स्थापित कर रही है। इस परियोजना में लगभग 3,000 करोड़ रुपये का निवेश हो रहा है।

News Potli.
Clip & Share
“

— यूपी में बायोप्लास्टिक पर बड़ा दांव: बलरामपुर चीनी मिल्स को केंद्र से ₹75 करोड़ की मदद

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
News Potli

About the Author

News Potli

News Potli Desk

Related Coverage

और पढ़ें

 कृषि मशीनीकरण पर सरकार का जोर, लघु और सीमांत किसानों को फायदा
सरकारी योजना

कृषि मशीनीकरण पर सरकार का जोर, लघु और सीमांत किसानों को फायदा

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत साल 2014-15 से कृषि यांत्रिकीकरण पर सब-मिशन (SMAS) के तहत उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों, महिला किसानों, एफपीओ, एसएचजी को बढ़ावा दिया जा रहा है।

News Potli·
पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत ने जारी किया बड़ा यूरिया टेंडर
सरकारी योजना

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत ने जारी किया बड़ा यूरिया टेंडर

धान बुवाई से पहले सरकार ने बढ़ाई खाद की खरीद

News Potli·
पॉलीहाउस सब्सिडी 50% से घटकर 35%, किसानों के विरोध के बाद NHB का स्पष्टीकरण
सरकारी योजना

पॉलीहाउस सब्सिडी 50% से घटकर 35%, किसानों के विरोध के बाद NHB का स्पष्टीकरण

NHB ने 21 अगस्त 2026 को सब्सिडी से जुड़े नियमों में बदलाव किया। सबसे बड़ा बदलाव पॉलीहाउस और ग्रीनहाउस जैसी संरक्षित खेती की परियोजनाओं पर मिलने वाली सब्सिडी को लेकर है।

Pooja Rai·23 Sep 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs