News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. सरकारी योजना
  3. तमिलनाडु की चीनी मिलों के 5,190 कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
सरकारी योजना

तमिलनाडु की चीनी मिलों के 5,190 कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस

राज्य में फिलहाल 16 सहकारी और 2 सार्वजनिक क्षेत्र की चीनी मिलें चल रही हैं। इनमें से सुब्रमणिया शिवा और कल्लाकुरिची-II सहकारी चीनी मिलों के कर्मचारियों को अधिकतम 20 प्रतिशत बोनस मिलेगा।

Pooja Rai

Pooja Rai·03 Nov 2026

तमिलनाडु की चीनी मिलों के 5,190 कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस

इस बार दिवाली पर तमिलनाडु की सरकारी और सहकारी चीनी मिलों में काम करने वाले कर्मचारियों को सरकार की ओर से बोनस मिलेगा। राज्य सरकार ने 18 चीनी मिलों के करीब 5,190 कर्मचारियों के लिए बोनस और एक्स-ग्रेशिया (अनुग्रह राशि) देने का ऐलान किया है। इससे कर्मचारी त्योहार खुशी से मना सकेंगे।

तमिलनाडु सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए राज्य की सहकारी और सार्वजनिक क्षेत्र की चीनी मिलों में काम करने वाले कर्मचारियों को बोनस और एक्स-ग्रेशिया देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के आदेश पर यह फैसला लिया गया है।

राज्य में फिलहाल 16 सहकारी और 2 सार्वजनिक क्षेत्र की चीनी मिलें चल रही हैं। इनमें से सुब्रमणिया शिवा और कल्लाकुरिची-II सहकारी चीनी मिलों के कर्मचारियों को अधिकतम 20 प्रतिशत बोनस मिलेगा। इसमें 8.33 प्रतिशत वैधानिक बोनस और 1.67 प्रतिशत एक्स-ग्रेशिया शामिल है।

वहीं, बाकी 14 सहकारी और 2 सार्वजनिक क्षेत्र की चीनी मिलों के कर्मचारियों को कुल 10 प्रतिशत बोनस दिया जाएगा। इसमें 8.33 प्रतिशत वैधानिक बोनस और 1.67 प्रतिशत एक्स-ग्रेशिया शामिल है।

सरकार के इस फैसले से राज्य की सभी 18 चीनी मिलों के करीब 5,190 कर्मचारियों को फायदा होगा। इस पर सरकार कुल 351.40 लाख रुपये खर्च करेगी।

News Potli.
Clip & Share
“

— तमिलनाडु की चीनी मिलों के 5,190 कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Tamil Nadu Sugar MillsSugar Industry Cooperative Sugar Mills Diwali Bonus 2026Sugar Mill Workers
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

 कृषि मशीनीकरण पर सरकार का जोर, लघु और सीमांत किसानों को फायदा
सरकारी योजना

कृषि मशीनीकरण पर सरकार का जोर, लघु और सीमांत किसानों को फायदा

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत साल 2014-15 से कृषि यांत्रिकीकरण पर सब-मिशन (SMAS) के तहत उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों, महिला किसानों, एफपीओ, एसएचजी को बढ़ावा दिया जा रहा है।

News Potli·
पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत ने जारी किया बड़ा यूरिया टेंडर
सरकारी योजना

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत ने जारी किया बड़ा यूरिया टेंडर

धान बुवाई से पहले सरकार ने बढ़ाई खाद की खरीद

News Potli·
ओडिशा में चक्रवात और बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत, जानिए किसे कितनी मिलेगी मदद
सरकारी योजना

ओडिशा में चक्रवात और बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत, जानिए किसे कितनी मिलेगी मदद

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन छोटे और सीमांत किसानों की फसल को 33 फीसदी या उससे ज्यादा नुकसान हुआ है, उन्हें कृषि इनपुट सब्सिडी दी जाएगी। बारिश पर निर्भर और गैर-सिंचित क्षेत्रों के किसानों को 8,500 रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद मिलेगी।

Pooja Rai·02 Nov 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs