News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. सरकारी योजना
  3. किसानों को CM विजय की बड़ी सौगात, 75 हजार तक का कृषि लोन होगा माफ
सरकारी योजना

किसानों को CM विजय की बड़ी सौगात, 75 हजार तक का कृषि लोन होगा माफ

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए 75,000 रुपये तक के सहकारी कृषि लोन को पूरी तरह माफ करने का ऐलान किया है। 75 हजार से 1 लाख रुपये तक के लोन पर भी 75 हजार रुपये तक की छूट मिलेगी। इससे 1.38 लाख से ज्यादा किसानों को फायदा होगा। इससे पहले सरकार धान और गन्ना किसानों के लिए भी प्रोत्साहन राशि बढ़ा चुकी है।

Pooja Rai

Pooja Rai·17 Aug 2026

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए 75,000 रुपये तक के सहकारी कृषि लोन को पूरी तरह माफ करने का ऐलान किया है।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए 75,000 रुपये तक के सहकारी कृषि लोन को पूरी तरह माफ करने का ऐलान किया है।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने किसानों के लिए एक और बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही वह किसानों से जुड़े मुद्दों पर लगातार राहत देने वाले फैसलों का ऐलान कर रहे हैं। अब उन्होंने 75,000 रुपये तक के सहकारी कृषि लोन को पूरी तरह माफ करने की घोषणा की है। वहीं, 75 हजार से 1 लाख रुपये तक के कृषि लोन पर भी 75 हजार रुपये तक की छूट दी जाएगी। इससे पहले कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री ने धान और गन्ना किसानों के लिए प्रोत्साहन राशि बढ़ाने का ऐलान किया था।

75 हजार रुपये तक का कृषि लोन होगा माफ

मुख्यमंत्री विजय ने सोमवार को विधानसभा में नियम 110 के तहत यह घोषणा की। उन्होंने बताया कि अब सहकारी बैंकों से लिए गए 75,000 रुपये तक के कृषि लोन पर 100 फीसदी छूट दी जाएगी।

इसके अलावा, 75,000 रुपये से 1 लाख रुपये तक के लोन पर 75,000 रुपये तक की छूट मिलेगी। वहीं, 1 लाख रुपये से ज्यादा के कृषि लोन पर अधिकतम 35,000 रुपये की राहत दी जाएगी।

1.38 लाख से ज्यादा किसानों को मिलेगा फायदा

सरकार के मुताबिक, इस अतिरिक्त कर्ज राहत से 1.38 लाख से अधिक किसानों को फायदा होगा। इस योजना पर सरकार करीब 953.06 करोड़ रुपये अतिरिक्त खर्च करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि राज्य की रीढ़ है और किसानों को मजबूत किए बिना राज्य की तरक्की संभव नहीं है। आर्थिक चुनौतियों के बावजूद सरकार ने किसानों को यह अतिरिक्त राहत देने का फैसला किया है।

कृषि संगठनों से बातचीत के बाद लिया फैसला

मुख्यमंत्री के मुताबिक, 7 अगस्त 2026 को कृषि संगठनों के साथ हुई बातचीत के बाद यह अतिरिक्त राहत देने का फैसला लिया गया। सरकार ने किसानों की मांगों और मौजूदा आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए कर्ज राहत का दायरा बढ़ाया है।

पहले धान और गन्ना किसानों को भी दी थी राहत

इससे कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री विजय ने धान और गन्ना किसानों के लिए राज्य प्रोत्साहन राशि बढ़ाने का ऐलान किया था। धान की नई खरीद व्यवस्था 1 सितंबर से शुरू होगी।

बारीक धान पर किसानों को 289 रुपये प्रति क्विंटल और सामान्य धान पर 159 रुपये प्रति क्विंटल का राज्य प्रोत्साहन मिलेगा। इसके बाद बारीक धान की कुल खरीद कीमत 2,750 रुपये और सामान्य धान की 2,600 रुपये प्रति क्विंटल होगी।

वहीं, गन्ना किसानों को राज्य सरकार की ओर से 709.50 रुपये प्रति टन का विशेष प्रोत्साहन दिया जाएगा। इससे किसानों को गन्ने की कुल खरीद कीमत 4,000 रुपये प्रति टन मिलेगी।


ये भी देखें-

News Potli.
Clip & Share
“

— किसानों को CM विजय की बड़ी सौगात, 75 हजार तक का कृषि लोन होगा माफ

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Tamil Nadu CM VijayFarmersFarm Loan WaiverNewsPotli
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

 कृषि मशीनीकरण पर सरकार का जोर, लघु और सीमांत किसानों को फायदा
सरकारी योजना

कृषि मशीनीकरण पर सरकार का जोर, लघु और सीमांत किसानों को फायदा

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत साल 2014-15 से कृषि यांत्रिकीकरण पर सब-मिशन (SMAS) के तहत उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों, महिला किसानों, एफपीओ, एसएचजी को बढ़ावा दिया जा रहा है।

News Potli·
पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत ने जारी किया बड़ा यूरिया टेंडर
सरकारी योजना

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत ने जारी किया बड़ा यूरिया टेंडर

धान बुवाई से पहले सरकार ने बढ़ाई खाद की खरीद

News Potli·
योगी सरकार नई पीढ़ी, खासकर Gen Z युवाओं को गो संरक्षण और गो सेवा से जोड़ने के लिए गांव-गांव अभियान चलाएगी।
सरकारी योजना

यूपी में गो संरक्षण से जुड़ेगी नई पीढ़ी, गांव-गांव तैयार होंगे 10 हजार ‘गो मित्र’

उत्तर प्रदेश सरकार गो संरक्षण को नई पीढ़ी, रोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जोड़ने की तैयारी कर रही है। इसके तहत करीब 10 हजार ‘गो मित्र’ तैयार किए जाएंगे, जिन्हें मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित कर गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

News Potli·17 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs