News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. सरकारी योजना
  3. धान कटाई के बीच पराली पर नजर, 34 जिलों में तैनात हुईं फ्लाइंग स्क्वॉड
सरकारी योजना

धान कटाई के बीच पराली पर नजर, 34 जिलों में तैनात हुईं फ्लाइंग स्क्वॉड

CAQM ने पंजाब के 18 और हरियाणा के 16 जिलों में फ्लाइंग स्क्वॉड तैनात किए हैं। इनमें पंजाब के संगरूर, तरनतारन, फिरोजपुर, बठिंडा, अमृतसर, मोगा, मानसा, फाजिल्का, पटियाला, लुधियाना समेत 18 जिले और हरियाणा के जींद, फतेहाबाद, हिसार, कैथल, करनाल, सिरसा, सोनीपत समेत 16 जिले शामिल हैं।

Pooja Rai

Pooja Rai·06 Oct 2026

धान कटाई के बीच पराली पर नजर, 34 जिलों में तैनात हुईं फ्लाइंग स्क्वॉड

धान की कटाई शुरू होते ही पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने की घटनाओं पर नजर तेज हो गई है। इसे रोकने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने दोनों राज्यों के 34 जिलों में फ्लाइंग स्क्वॉड तैनात किए हैं। ये टीमें खेतों में जाकर पराली जलाने की स्थिति देखेंगी और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर कार्रवाई करेंगी।

34 जिलों में बढ़ी निगरानी

CAQM ने पंजाब के 18 और हरियाणा के 16 जिलों में फ्लाइंग स्क्वॉड तैनात किए हैं। इनमें पंजाब के संगरूर, तरनतारन, फिरोजपुर, बठिंडा, अमृतसर, मोगा, मानसा, फाजिल्का, पटियाला, लुधियाना समेत 18 जिले और हरियाणा के जींद, फतेहाबाद, हिसार, कैथल, करनाल, सिरसा, सोनीपत समेत 16 जिले शामिल हैं।

Loading tweet…


दो महीने खेतों में निगरानी

फ्लाइंग स्क्वॉड 1 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक काम करेंगे। धान की कटाई के दौरान पराली जलाने की घटनाओं पर नजर रखने के साथ ये टीमें किसानों और स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में रहेंगी।

रोजाना भेजेंगी रिपोर्ट

टीमें अपने-अपने जिलों से पराली जलाने की घटनाओं और उन्हें रोकने के लिए उठाए गए कदमों की रोजाना रिपोर्ट CAQM को भेजेंगी। इसके लिए जिला प्रशासन, राज्य के नोडल अधिकारियों, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और पराली प्रोटेक्शन फोर्स के साथ मिलकर काम किया जाएगा।

CAQM का मकसद पराली जलाने की घटनाओं की समय पर जानकारी जुटाना और जरूरत पड़ने पर तुरंत कार्रवाई करना है, ताकि धान कटाई के सीजन में वायु प्रदूषण को बढ़ने से रोका जा सके।

News Potli.
Clip & Share
“

— धान कटाई के बीच पराली पर नजर, 34 जिलों में तैनात हुईं फ्लाइंग स्क्वॉड

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Stubble BurningCAQM DeploysPunjab and Haryana
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

 कृषि मशीनीकरण पर सरकार का जोर, लघु और सीमांत किसानों को फायदा
सरकारी योजना

कृषि मशीनीकरण पर सरकार का जोर, लघु और सीमांत किसानों को फायदा

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत साल 2014-15 से कृषि यांत्रिकीकरण पर सब-मिशन (SMAS) के तहत उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों, महिला किसानों, एफपीओ, एसएचजी को बढ़ावा दिया जा रहा है।

News Potli·
पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत ने जारी किया बड़ा यूरिया टेंडर
सरकारी योजना

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत ने जारी किया बड़ा यूरिया टेंडर

धान बुवाई से पहले सरकार ने बढ़ाई खाद की खरीद

News Potli·
खेत बचाओ अभियान 22 अक्टूबर से, 10.77 करोड़ किसानों की बनी Farmer ID
सरकारी योजना

खेत बचाओ अभियान 22 अक्टूबर से, 10.77 करोड़ किसानों की बनी Farmer ID

सरकार के मुताबिक 2025-26 में देश में 274.09 लाख टन दलहन का उत्पादन हुआ, जबकि लक्ष्य 266 लाख टन था। वहीं, तिलहन का उत्पादन 430.59 लाख टन रहा, जो 427 लाख टन के लक्ष्य से ज्यादा है।

News Potli·06 Oct 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs