News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. कमाई की बात
  3. Sarkari Yojana: नारियल की बाग़वानी के लिए सरकार दे रही है 75 फीसदी का अनुदान, जल्द करें आवेदन
कमाई की बात

Sarkari Yojana: नारियल की बाग़वानी के लिए सरकार दे रही है 75 फीसदी का अनुदान, जल्द करें आवेदन

बिहार सरकार राज्य में किसानों को नकदी फसलों की खेती करने के लिए लगातार प्रोत्साहित कर रही है।इसी क्रम में सरकार ने बाग़वानी फसलों को बढ़ावा देने के लिए किसानों को नारियल के पौधें अनुदान पर दे रही है।

Pooja Rai

Pooja Rai·12 Jul 2024· 2 min read

Sarkari Yojana: नारियल की बाग़वानी के लिए सरकार दे रही है 75 फीसदी का अनुदान, जल्द करें आवेदन

Sarkari Yojana: नारियल की बाग़वानी के लिए सरकार दे रही है 75 फीसदी का अनुदान, जल्द करें आवेदन

बिहार सरकार राज्य में किसानों को नकदी फसलों की खेती करने के लिए लगातार प्रोत्साहित कर रही है।इसी क्रम में सरकार ने बाग़वानी फसलों को बढ़ावा देने के लिए किसानों को नारियल के पौधें अनुदान पर दे रही है।। नारियल खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को सरकार ने 75 फीसदी तक अनुदान देने का निर्णय लिया है। इसके तहत एक किसान न्यूनतम दस और अधिकतम 712 पौधे ले सकता है।

पारंपरिक खेती से किसानों को अधिक लाभ नहीं मिल पाता है। इसलिए राज्य सरकार मुनाफ़ा देने वाली बाग़वानी फसलों को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चला रही है, ताकि किसान अधिक मुनाफा कमा सकें। बाग़वानी फसलों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने पहली बार नारियल को भी इसमें शामिल किया है।उद्यान विभाग के माध्यम से इस योजना का लाभ किसानों को दिया जाएगा।इस योजना का लाभ शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्र के किसान लें सकते हैं। योजना से ज्यादा से ज्यादा किसान लाभान्वित हों इसके लिए विभागीय स्तर पर जागरूकता लाई जा रही है।

ये भी पढ़ें -Millets Cultivation: धान के अलावा खरीफ की इन फसलों से भी बंपर मुनाफा, कृषि विभाग ने दी काम की राय

योजना की मुख्य बातें -

1.बिहार सरकार उद्यान निदेशालय, कृषि विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक पोस्ट कर ये जानकारी दी है। इसके मुताबिक, नारियल पौधा वितरण कार्यक्रम (2024-25) में बिहार के 38 जिलों के किसानों को नारियल के पौधे पर सब्सिडी दी जाएगी।

2.योजना के तहत किसानों को प्रति पौधा इकाई लागत 85 रुपये पर 75 फीसदी की सब्सिडी दी जायेगी यानी किसानों को एक पौधे के लिए मात्र 21.25 रुपये ही देना होगा।

3.नारियल पौधा, नारियल विकास बोर्ड के माध्यम से ले कर किसानों को सहायक निदेशक उद्यान की तरफ से उपलब्ध कराया जाएगा।

4.योजना के तहत किसानों को न्यूनतम 5 और अधिकतम 712 पौधा (प्रति हेक्टेयर 178 पौधा) सब्सिडी की दर पर दिया जाएगा।

5.इस योजना का लाभ लेने के लिए बिहार कृषि विभाग के हार्टिकल्चर डिपार्टमेंट की ऑफिशियल वेबसाइट https://horticulture.bihar.gov.in पर जाएं। यहां आपको 'फल से संबंधित योजना' के तहत 'नारियल पौधा वितरण योजना (राज्य योजना)' 'आवेदन करें' लिंक पर क्लिक कर आवेदन कर सकते हैं।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— Sarkari Yojana: नारियल की बाग़वानी के लिए सरकार दे रही है 75 फीसदी का अनुदान, जल्द करें आवेदन

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
horticulturekheti kisaniNews Potliकिसान समाचारबिहारसब्सिडी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

छोटे किसानों तक पहुंचे आधुनिक तकनीक, युवाओं को मिले रोजगार: Escorts Kubota प्रोजेक्ट की शुरुआत पर बोले कृषि मंत्री
कमाई की बात

छोटे किसानों तक पहुंचे आधुनिक तकनीक, युवाओं को मिले रोजगार: Escorts Kubota प्रोजेक्ट की शुरुआत पर बोले कृषि मंत्री

शिवराज सिंह चौहान ने गांव के युवाओं को भी इस विकास से जोड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि कंपनियां युवाओं को ट्रेनिंग, रोजगार और अपना कारोबार शुरू करने के अवसर दें, ताकि गांव का युवा सिर्फ नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला भी बन सके।

Pooja Rai·20 Aug 2026
 नई दिल्ली में आयोजित यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट-2026 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में Escorts Kubota और स्पार्क मिंडा की परियोजनाओं का वर्चुअल भूमिपूजन किया गया।
कमाई की बात

जेवर में Kubota के नए प्लांट का शिलान्यास, ₹4,500 करोड़ का निवेश और 4,000 लोगों को रोजगार

कंपनी इस परियोजना में दो चरणों में करीब 4,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। यहां ट्रैक्टर, कृषि मशीनरी, निर्माण उपकरण और इनसे जुड़े उत्पादों का निर्माण किया जाएगा। कंपनी के मुताबिक, इस परियोजना से प्रदेश में करीब 4,000 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।

Pooja Rai·19 Aug 2026
हाइड्रोपोनिक खेती
कमाई की बात

बिना मिट्टी की खेती से हो रही लाखों की कमाई, जानिए हाइड्रोपोनिक फार्म का अनोखा मॉडल

क्या बिना मिट्टी की खेती से अच्छी कमाई हो सकती है? महाराष्ट्र के नासिक के एक किसान ने हाइड्रोपोनिक खेती, एग्री-टूरिज्म और फार्म-टू-टेबल मॉडल को अपनाकर इसका जवाब दिया है। जानिए कैसे आधुनिक तकनीक से उन्होंने खेती को सफल कारोबार में बदला।

Pooja Rai·04 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs