News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. सरकारी योजना
  3. राजस्थान और तेलंगाना की कृषि योजनाओं को केंद्र का बड़ा सहारा, ₹605 करोड़ मंजूर
सरकारी योजना

राजस्थान और तेलंगाना की कृषि योजनाओं को केंद्र का बड़ा सहारा, ₹605 करोड़ मंजूर

केंद्र सरकार ने राजस्थान और तेलंगाना की कृषि योजनाओं के लिए 605.71 करोड़ रुपये की बड़ी वित्तीय मंजूरी दी है। राजस्थान को कुल 340.59 करोड़ रुपये मिलेंगे। इसमें 216.12 करोड़ रुपये PM RKVY और 124.47 करोड़ रुपये कृषोन्नति योजना के तहत दिए जाएंगे।

Pooja Rai

Pooja Rai·14 Aug 2026

केंद्र सरकार ने राजस्थान और तेलंगाना की कृषि योजनाओं के लिए 605.71 करोड़ रुपये की बड़ी वित्तीय मंजूरी दी है।

केंद्र सरकार ने राजस्थान और तेलंगाना की कृषि योजनाओं के लिए 605.71 करोड़ रुपये की बड़ी वित्तीय मंजूरी दी है।

केंद्र सरकार ने राजस्थान और तेलंगाना की कृषि योजनाओं के लिए 605.71 करोड़ रुपये की बड़ी वित्तीय मंजूरी दी है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने PM RKVY और कृषोन्नति योजना के तहत यह राशि मंजूर की। सरकार के मुताबिक, इस फंड से दोनों राज्यों में कृषि विकास और किसान कल्याण से जुड़े कामों को गति मिलेगी।

राजस्थान को ₹340.59 करोड़

राजस्थान को कुल 340.59 करोड़ रुपये मिलेंगे। इसमें 216.12 करोड़ रुपये PM RKVY और 124.47 करोड़ रुपये कृषोन्नति योजना के तहत दिए जाएंगे। राज्य ने पहले मिली राशि का करीब 76 फीसदी खर्च कर लिया है। बैठक में शिवराज सिंह चौहान ने राजस्थान सरकार से किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) पर विशेष ध्यान देने को कहा, ताकि किसानों को समय पर और आसानी से कर्ज मिल सके।

तेलंगाना को ₹265.12 करोड़

तेलंगाना के लिए 265.12 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। इसमें 157.66 करोड़ रुपये PM RKVY और 107.46 करोड़ रुपये कृषोन्नति योजना के तहत मिलेंगे। केंद्रीय मंत्री ने तेलंगाना में फॉर्मर आईडी और उर्वरक वितरण के नए मॉडल की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि इससे किसानों तक सरकारी सेवाएं ज्यादा पारदर्शी और प्रभावी तरीके से पहुंचाने में मदद मिल सकती है।

कृषि विकास को मिलेगी रफ्तार

सरकार के मुताबिक, इस राशि का इस्तेमाल कृषि उत्पादन बढ़ाने, कृषि ढांचे को मजबूत करने, इनपुट सपोर्ट और किसान कल्याण से जुड़ी गतिविधियों में किया जाएगा। केंद्र का कहना है कि इन मंजूरियों से दोनों राज्यों में कृषि योजनाओं से जुड़े काम तेजी होंगे और किसानों तक योजनाओं का लाभ बेहतर तरीके से पहुंच सकेगा।

News Potli.
Clip & Share
“

— राजस्थान और तेलंगाना की कृषि योजनाओं को केंद्र का बड़ा सहारा, ₹605 करोड़ मंजूर

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
PM RKVY YojanaShivraj singh chauhanRajasthanTelanganaNewsPotliAgricultural Fund
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

 कृषि मशीनीकरण पर सरकार का जोर, लघु और सीमांत किसानों को फायदा
सरकारी योजना

कृषि मशीनीकरण पर सरकार का जोर, लघु और सीमांत किसानों को फायदा

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत साल 2014-15 से कृषि यांत्रिकीकरण पर सब-मिशन (SMAS) के तहत उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों, महिला किसानों, एफपीओ, एसएचजी को बढ़ावा दिया जा रहा है।

News Potli·
पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत ने जारी किया बड़ा यूरिया टेंडर
सरकारी योजना

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत ने जारी किया बड़ा यूरिया टेंडर

धान बुवाई से पहले सरकार ने बढ़ाई खाद की खरीद

News Potli·
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने NSP-DBT के जरिए 6,000 से ज्यादा कृषि छात्रों को ₹21.35 करोड़ की स्कॉलरशिप जारी की।
सरकारी योजना

कृषि की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए राहत, अब हर महीने सीधे खाते में मिलेगी स्कॉलरशिप

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने NSP-DBT के जरिए 6,000 से ज्यादा कृषि छात्रों को ₹21.35 करोड़ की स्कॉलरशिप जारी की। अब छात्रों को स्कॉलरशिप की राशि सीधे बैंक खाते में मिलेगी। मंत्री ने कृषि शिक्षा में प्रैक्टिकल ट्रेनिंग, रिसर्च, स्टार्टअप और नई तकनीक को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

News Potli·11 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs