News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. सरकारी योजना
  3. बिहार में ऑयल पाम की खेती पर किसानों को मिलेगा अनुदान, 29 हजार रुपये तक की मदद
सरकारी योजना

बिहार में ऑयल पाम की खेती पर किसानों को मिलेगा अनुदान, 29 हजार रुपये तक की मदद

ऑयल पाम एक ऐसा पेड़ है जिसके फल से पाम ऑयल निकाला जाता है। इस तेल का इस्तेमाल खाने-पीने की चीजों के अलावा बेकरी उत्पाद, कॉस्मेटिक्स और कई उद्योगों में होता है। यह एक बहुवर्षीय फसल है। पौधे लगाने के करीब 25 से 30 साल तक इससे उत्पादन लिया जा सकता है।

News Potli

News Potli·News Potli Desk·21 Sep 2026

बिहार में ऑयल पाम की खेती पर किसानों को मिलेगा अनुदान, 29 हजार रुपये तक की मदद

बिहार में किसानों को खेती से अच्छी कमाई का एक और विकल्प देने के लिए ऑयल पाम की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके लिए किसानों को पौध खरीदने से लेकर खेती की शुरुआती जरूरतों तक के लिए सरकार की ओर से आर्थिक मदद दी जाएगी। योजना का मकसद राज्य में खाद्य तेल का उत्पादन बढ़ाना, किसानों की आमदनी बढ़ाना और खेती से जुड़े नए रोजगार के मौके तैयार करना है।

क्या है ऑयल पाम ?

ऑयल पाम एक ऐसा पेड़ है जिसके फल से पाम ऑयल निकाला जाता है। इस तेल का इस्तेमाल खाने-पीने की चीजों के अलावा बेकरी उत्पाद, कॉस्मेटिक्स और कई उद्योगों में होता है। यह एक बहुवर्षीय फसल है। पौधे लगाने के करीब 25 से 30 साल तक इससे उत्पादन लिया जा सकता है।

बिहार में फिलहाल अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण जैसे जिलों को ऑयल पाम की खेती के लिए उपयुक्त माना गया है।

कितनी आर्थिक मदद मिलेगी?

इस योजना के तहत किसानों को 10 हजार से 29 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर तक की वित्तीय सहायता मिलेगी। वहीं, पौध सामग्री खरीदने के लिए 29 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर तक की मदद दी जाएगी।

पौधे लगाने के बाद शुरुआती चार साल तक फसल के रखरखाव और अंतरवर्ती फसलों की खेती के लिए भी 10,500 रुपये प्रति हेक्टेयर का विशेष अनुदान दिया जाएगा। इसके अलावा ड्रिप सिंचाई प्रणाली और कटाई व प्रसंस्करण से जुड़े कृषि यंत्रों पर भी अनुदान का प्रावधान है।

कैसे कर सकते हैं आवेदन?

ऑयल पाम की खेती शुरू करने के इच्छुक किसान अपने नजदीकी जिला उद्यान कार्यालय या प्रखंड उद्यान पदाधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। योजना से जुड़ी जानकारी विभागीय पोर्टल और बिहार कृषि ऐप के जरिए भी ली जा सकती है।

आवेदन के लिए किसान के पास आधार कार्ड, बैंक खाते का विवरण, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो और ई-मेल आईडी जैसे दस्तावेज होने चाहिए।

News Potli.
Clip & Share
“

— बिहार में ऑयल पाम की खेती पर किसानों को मिलेगा अनुदान, 29 हजार रुपये तक की मदद

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Bihar AgriculturePalm oil farming Subsidy
News Potli

About the Author

News Potli

News Potli Desk

Related Coverage

और पढ़ें

 कृषि मशीनीकरण पर सरकार का जोर, लघु और सीमांत किसानों को फायदा
सरकारी योजना

कृषि मशीनीकरण पर सरकार का जोर, लघु और सीमांत किसानों को फायदा

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत साल 2014-15 से कृषि यांत्रिकीकरण पर सब-मिशन (SMAS) के तहत उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों, महिला किसानों, एफपीओ, एसएचजी को बढ़ावा दिया जा रहा है।

News Potli·
पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत ने जारी किया बड़ा यूरिया टेंडर
सरकारी योजना

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत ने जारी किया बड़ा यूरिया टेंडर

धान बुवाई से पहले सरकार ने बढ़ाई खाद की खरीद

News Potli·
तेलंगाना में धान खरीद की तैयारी तेज, 65 लाख टन खरीद का लक्ष्य
सरकारी योजना

तेलंगाना में धान खरीद की तैयारी तेज, 65 लाख टन खरीद का लक्ष्य

खरीफ सीजन 2026-27 में तेलंगाना में धान खरीद की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार करीब 65 लाख मीट्रिक टन धान आने का अनुमान है। खरीद अक्टूबर के पहले हफ्ते से शुरू होने की तैयारी है।

Pooja Rai·21 Sep 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs