News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. सरकारी योजना
  3. कृषि की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए राहत, अब हर महीने सीधे खाते में मिलेगी स्कॉलरशिप
सरकारी योजना

कृषि की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए राहत, अब हर महीने सीधे खाते में मिलेगी स्कॉलरशिप

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने NSP-DBT के जरिए 6,000 से ज्यादा कृषि छात्रों को ₹21.35 करोड़ की स्कॉलरशिप जारी की। अब छात्रों को स्कॉलरशिप की राशि सीधे बैंक खाते में मिलेगी। मंत्री ने कृषि शिक्षा में प्रैक्टिकल ट्रेनिंग, रिसर्च, स्टार्टअप और नई तकनीक को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

News Potli

News Potli·News Potli Desk·11 Aug 2026

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने NSP-DBT के जरिए 6,000 से ज्यादा कृषि छात्रों को ₹21.35 करोड़ की स्कॉलरशिप जारी की।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने NSP-DBT के जरिए 6,000 से ज्यादा कृषि छात्रों को ₹21.35 करोड़ की स्कॉलरशिप जारी की।

नई दिल्ली। कृषि की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए सरकार ने स्कॉलरशिप पाने की प्रक्रिया आसान कर दी है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) के जरिए 6,000 से ज्यादा कृषि विद्यार्थियों को ₹21.35 करोड़ की स्कॉलरशिप और फेलोशिप जारी की। यह राशि DBT के माध्यम से सीधे छात्रों के बैंक खातों में भेजी गई।

अब कृषि छात्रों को स्कॉलरशिप के लिए लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। सरकार के मुताबिक, NSP-DBT व्यवस्था के तहत स्कॉलरशिप की राशि हर महीने सीधे खाते में पहुंचाई जाएगी। इससे भुगतान में देरी और दूसरी परेशानियां कम होंगी और छात्र अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान दे सकेंगे।

Loading tweet…

प्रैक्टिकल ट्रेनिंग पर जोर

कार्यक्रम के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कृषि शिक्षा केवल कक्षा तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। छात्रों को खेत, प्रयोगशाला और कृषि क्षेत्र में व्यावहारिक प्रशिक्षण मिलना जरूरी है। इससे वे भविष्य में बेहतर किसान, वैज्ञानिक और कृषि उद्यमी बन सकेंगे।

उन्होंने कृषि छात्रों से रिसर्च, स्टार्टअप और नई तकनीकों पर काम करने की अपील की। साथ ही छात्रों से कृषि क्षेत्र में सुधार के लिए अपने सुझाव और नए विचार साझा करने को कहा।

कृषि और किसानों के लिए युवाओं की भूमिका अहम

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार कृषि क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा, पोषण और किसानों की आय को मजबूत करने पर जोर दे रही है। उन्होंने ICAR के वैज्ञानिकों और किसानों के योगदान की सराहना करते हुए युवाओं से कृषि क्षेत्र में नवाचार को आगे बढ़ाने की अपील की।

इसके अलावा हरियाली अमावस्या के मौके पर उन्होंने देशभर के ICAR संस्थानों में कृषि छात्रों से पौधारोपण करने की भी अपील की।

ये भी पढ़ें-

News Potli.
Clip & Share
“

— कृषि की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए राहत, अब हर महीने सीधे खाते में मिलेगी स्कॉलरशिप

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
ICARShivraj singh chauhanAgriculture ScholarshipNewsPotliAgriculture students
News Potli

About the Author

News Potli

News Potli Desk

Related Coverage

और पढ़ें

 कृषि मशीनीकरण पर सरकार का जोर, लघु और सीमांत किसानों को फायदा
सरकारी योजना

कृषि मशीनीकरण पर सरकार का जोर, लघु और सीमांत किसानों को फायदा

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत साल 2014-15 से कृषि यांत्रिकीकरण पर सब-मिशन (SMAS) के तहत उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों, महिला किसानों, एफपीओ, एसएचजी को बढ़ावा दिया जा रहा है।

News Potli·
पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत ने जारी किया बड़ा यूरिया टेंडर
सरकारी योजना

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत ने जारी किया बड़ा यूरिया टेंडर

धान बुवाई से पहले सरकार ने बढ़ाई खाद की खरीद

News Potli·
GOBARdhan योजना के लिए ₹23,731 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
सरकारी योजना

गोबर से गैस तक: GOBARdhan योजना की 10 बड़ी बातें, किसानों को कैसे होगा फायदा?

केंद्र सरकार ने ₹23,731 करोड़ की GOBARdhan योजना को मंजूरी दी है, जिसका लक्ष्य गोबर, फसल अवशेष और जैविक कचरे से CBG और जैविक खाद बनाना है। योजना से CBG उत्पादन करीब 10 गुना बढ़ाने, किसानों की अतिरिक्त आय, ग्रामीण रोजगार और निजी निवेश को बढ़ावा देने के साथ आयातित गैस पर निर्भरता कम करने की कोशिश होगी।

Pooja Rai·10 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs