News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. सरकारी योजना
  3. किसान की दुर्घटना पर परिवार को मिलेगा 5 लाख तक का सहारा, योजना का बजट भी बढ़ा
सरकारी योजना

किसान की दुर्घटना पर परिवार को मिलेगा 5 लाख तक का सहारा, योजना का बजट भी बढ़ा

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना 14 सितंबर 2019 से लागू है। इसके तहत दुर्घटना के कारण किसान की मृत्यु या दिव्यांगता होने पर अधिकतम 5 लाख रुपये तक की सहायता देने का प्रावधान है।

News Potli

News Potli·News Potli Desk·19 Aug 2026

किसान की दुर्घटना पर परिवार को मिलेगा 5 लाख तक का सहारा, योजना का बजट भी बढ़ा

लखनऊ। खेती-किसानी से जुड़े परिवारों को आर्थिक मदद देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना चला रही है। इस योजना के तहत किसान की दुर्घटना में मौत या दिव्यांगता होने पर उसके परिवार को अधिकतम 5 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाती है। पिछले वित्तीय वर्ष से अब तक इस योजना से 38 हजार से ज्यादा आश्रित परिवारों को मदद मिल चुकी है।

1050 से बढ़कर 1150 करोड़ हुआ बजट

सरकार ने योजना के लिए इस वित्तीय वर्ष में बजट भी बढ़ाया है। 2025-26 में 1050 करोड़ रुपये का प्रावधान था, जिसे बढ़ाकर 2026-27 में 1150 करोड़ रुपये कर दिया गया है। यानी बजट में 100 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

पिछले साल 21,659 परिवारों को मिला लाभ

वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिलों की मांग के अनुसार योजना की पूरी धनराशि आवंटित की गई। इस दौरान करीब 21,659 आश्रित परिवारों को आर्थिक सहायता दी गई।

वहीं चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक 17,152 आश्रित परिवारों को योजना का लाभ मिल चुका है। इस तरह पिछले वित्तीय वर्ष से अब तक करीब 38,811 परिवार लाभान्वित हुए हैं।

5 लाख रुपये तक मिलती है मदद

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना 14 सितंबर 2019 से लागू है। इसके तहत दुर्घटना के कारण किसान की मृत्यु या दिव्यांगता होने पर अधिकतम 5 लाख रुपये तक की सहायता देने का प्रावधान है।

योजना का लाभ सिर्फ खतौनी में दर्ज किसान तक सीमित नहीं है। खातेदार और सहखातेदार के साथ ऐसे कमाऊ परिवार के सदस्य भी इसके दायरे में आते हैं, जिनकी आय का मुख्य जरिया खेती है। पात्र भूमिहीन किसान, जो पट्टे या बटाई की जमीन पर खेती करते हैं, वे भी योजना का लाभ ले सकते हैं।

इस साल 862.50 करोड़ रुपये की स्वीकृति

वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए स्वीकृत 1150 करोड़ रुपये में से 862.50 करोड़ रुपये की पहली और दूसरी किस्त को मंजूरी मिल चुकी है। इसमें से जिलों की मांग के आधार पर 813.81 करोड़ रुपये आवंटित किए जा चुके हैं।

सरकार योजना की निगरानी के लिए पोर्टल और सीएम डैशबोर्ड का भी इस्तेमाल कर रही है, ताकि जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुंचाने में देरी न हो।

News Potli.
Clip & Share
“

— किसान की दुर्घटना पर परिवार को मिलेगा 5 लाख तक का सहारा, योजना का बजट भी बढ़ा

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Uttar Pradesh CM Yogi AdityanathMukhyamantri Krishak Durghatna Kalyan YojanaUP Farmer SchemeAgriculture NewsFarmer Welfare Scheme
News Potli

About the Author

News Potli

News Potli Desk

Related Coverage

और पढ़ें

 कृषि मशीनीकरण पर सरकार का जोर, लघु और सीमांत किसानों को फायदा
सरकारी योजना

कृषि मशीनीकरण पर सरकार का जोर, लघु और सीमांत किसानों को फायदा

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत साल 2014-15 से कृषि यांत्रिकीकरण पर सब-मिशन (SMAS) के तहत उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों, महिला किसानों, एफपीओ, एसएचजी को बढ़ावा दिया जा रहा है।

News Potli·
पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत ने जारी किया बड़ा यूरिया टेंडर
सरकारी योजना

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत ने जारी किया बड़ा यूरिया टेंडर

धान बुवाई से पहले सरकार ने बढ़ाई खाद की खरीद

News Potli·
 उत्तर प्रदेश सरकार ने आलू किसानों को राहत देने के लिए तीन बड़ी योजनाएं शुरू की हैं।
सरकारी योजना

यूपी के आलू किसानों के लिए सरकार की तीन बड़ी योजनाएं, पोर्टल भी हुआ शुरू

उत्तर प्रदेश सरकार ने आलू किसानों के लिए तीन नई योजनाएं शुरू की हैं। इनमें बाजार भाव गिरने पर आर्थिक मदद, कोल्ड स्टोरेज में आलू रखने पर 100 रुपये प्रति क्विंटल तक अनुदान और अच्छे बीज पर 1000 रुपये प्रति क्विंटल तक छूट शामिल है। इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए सरकार ने ऑनलाइन पोर्टल भी शुरू किया है।

News Potli·18 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs