News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. सरकारी योजना
  3. कीट नियंत्रण के लिए किसानों को 75% तक सब्सिडी, फेरोमोन और स्टिकी ट्रैप पर मिलेगी मदद
सरकारी योजना

कीट नियंत्रण के लिए किसानों को 75% तक सब्सिडी, फेरोमोन और स्टिकी ट्रैप पर मिलेगी मदद

बिहार कृषि विभाग की पौधा संरक्षण उत्पादन वितरण योजना 2026-27 के तहत कीट नियंत्रण के लिए इस्तेमाल होने वाले फेरोमोन ट्रैप, स्टिकी ट्रैप और फ्रूट फ्लाई ट्रैप पर किसानों को 75 फीसदी तक अनुदान दिया जा रहा है।

Pooja Rai

Pooja Rai·29 Sep 2026

कीट नियंत्रण के लिए किसानों को 75% तक सब्सिडी, फेरोमोन और स्टिकी ट्रैप पर मिलेगी मदद

फसलों में कीट लगने से किसानों को हर साल काफी नुकसान उठाना पड़ता है। कीटों को नियंत्रित करने के लिए महंगे कीटनाशकों का इस्तेमाल भी खेती की लागत बढ़ा देता है। ऐसे में बिहार के किसानों के लिए राहत की खबर है। बिहार कृषि विभाग की पौधा संरक्षण उत्पादन वितरण योजना 2026-27 के तहत कीट नियंत्रण के लिए इस्तेमाल होने वाले फेरोमोन ट्रैप, स्टिकी ट्रैप और फ्रूट फ्लाई ट्रैप पर किसानों को 75 फीसदी तक अनुदान दिया जा रहा है।

इस योजना का फायदा धान, मक्का, टमाटर, सब्जियों और फलदार फसलों की खेती करने वाले किसान उठा सकते हैं। इसके लिए किसानों का DBT पोर्टल पर पंजीकरण जरूरी है और आवेदन ऑनलाइन किया जा सकता है।

किस फसल के लिए कितनी मिलेगी मदद?

योजना के तहत अलग-अलग फसलों और कीटों के हिसाब से अनुदान की राशि तय की गई है।

  • धान (तना छेदक): फेरोमोन ट्रैप पर ₹480 प्रति एकड़ तक अनुदान, यानी ₹96 प्रति सेट।
  • मक्का (फॉल आर्मीवर्म): फेरोमोन ट्रैप पर ₹810 प्रति एकड़ तक, यानी ₹162 प्रति सेट।
  • टमाटर (लीफ माइनर): फेरोमोन ट्रैप पर ₹885 प्रति एकड़ तक, यानी ₹177 प्रति सेट।
  • सब्जियां (डायमंड बैक मॉथ): फेरोमोन ट्रैप पर ₹855 प्रति एकड़ तक, यानी ₹171 प्रति सेट।
  • सभी फसलें: स्टिकी ट्रैप और फ्रूट फ्लाई ट्रैप पर ₹360 प्रति एकड़ तक, यानी ₹30 प्रति सेट।
  • सब्जियां: फ्रूट फ्लाई ट्रैप पर ₹765 प्रति एकड़ तक, यानी ₹153 प्रति सेट।
  • फलदार फसलें: फ्रूट फ्लाई ट्रैप पर ₹825 प्रति एकड़ तक, यानी ₹165 प्रति सेट।

कितनी जमीन के लिए मिलेगा लाभ?

सामान्य क्षेत्र के किसान अधिकतम 5 एकड़ तक इस योजना का लाभ ले सकते हैं। वहीं, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अधिकतम 10 एकड़ तक लाभ दिया जाएगा।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पटना, नालंदा, लखीसराय, रोहतास, भागलपुर और मुंगेर जिले शामिल हैं।

कैसे करें आवेदन?

इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों का DBT पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। पंजीकरण के बाद किसान ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कृषि विभाग के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

कीट नियंत्रण के लिए फेरोमोन ट्रैप, स्टिकी ट्रैप और फ्रूट फ्लाई ट्रैप का इस्तेमाल करने से फसल को कीटों से बचाने में मदद मिल सकती है और किसानों को कीटनाशकों पर होने वाला खर्च भी कम करने में मदद मिल सकती है।

योजना से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए किसान किसान हेल्पलाइन नंबर 1800-180-1551 पर सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।

News Potli.
Clip & Share
“

— कीट नियंत्रण के लिए किसानों को 75% तक सब्सिडी, फेरोमोन और स्टिकी ट्रैप पर मिलेगी मदद

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Bihar SubsidyAgriculture NewsSticky trapPest Control Traps
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

 कृषि मशीनीकरण पर सरकार का जोर, लघु और सीमांत किसानों को फायदा
सरकारी योजना

कृषि मशीनीकरण पर सरकार का जोर, लघु और सीमांत किसानों को फायदा

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत साल 2014-15 से कृषि यांत्रिकीकरण पर सब-मिशन (SMAS) के तहत उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों, महिला किसानों, एफपीओ, एसएचजी को बढ़ावा दिया जा रहा है।

News Potli·
पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत ने जारी किया बड़ा यूरिया टेंडर
सरकारी योजना

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत ने जारी किया बड़ा यूरिया टेंडर

धान बुवाई से पहले सरकार ने बढ़ाई खाद की खरीद

News Potli·
रबी की तैयारी को लेकर केंद्र का बड़ा प्लान, 22 अक्टूबर से चलेगा ‘खेत बचाओ अभियान’
सरकारी योजना

रबी की तैयारी को लेकर केंद्र का बड़ा प्लान, 22 अक्टूबर से चलेगा ‘खेत बचाओ अभियान’

कृषि मंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों को राजनीति से ऊपर उठकर किसानों के लिए मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि सरकारें आती-जाती रहती हैं, लेकिन देश और किसान हमेशा रहेंगे। इसलिए सभी को ‘टीम एग्रीकल्चर’ की तरह काम करना चाहिए।

News Potli·29 Sep 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs