News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. सरकारी योजना
  3. मध्य प्रदेश: बायोमेट्रिक फेल होने पर भी होगी मूंग-उड़द की MSP खरीद, केंद्र ने दी विशेष अनुमति
सरकारी योजना

मध्य प्रदेश: बायोमेट्रिक फेल होने पर भी होगी मूंग-उड़द की MSP खरीद, केंद्र ने दी विशेष अनुमति

मध्य प्रदेश में जिन किसानों का आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन फेल हो रहा है, उनके लिए केंद्र सरकार ने मूंग और उड़द की MSP खरीद में विशेष राहत दी है। अब तय शर्तों के तहत किसान की मौजूदगी में उसके नामित प्रतिनिधि के जरिए भी खरीद की जा सकेगी, जबकि भुगतान सीधे किसान के बैंक खाते में ही होगा।

Pooja Rai

Pooja Rai·04 Aug 2026

मूंग और उड़द की सरकारी खरीद

मूंग और उड़द की सरकारी खरीद

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में मूंग और उड़द की सरकारी खरीद के दौरान कई किसानों का आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन (Biometric Authentication) फेल होने की शिकायतों के बाद केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। अब ऐसे मामलों में एक बार के विशेष प्रावधान के तहत किसान की ओर से नामित प्रतिनिधि (Nominee) के माध्यम से भी मूंग और उड़द की खरीद की जा सकेगी।

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने 4 अगस्त 2026 को मध्य प्रदेश सरकार को भेजे पत्र में यह अनुमति दी है। यह व्यवस्था ग्रीष्मकालीन 2026 में मूल्य समर्थन योजना (PSS) के तहत मूंग और उड़द की खरीद के लिए लागू होगी।

Loading tweet…

किन किसानों को मिलेगा लाभ?

सरकार के अनुसार, यह सुविधा केवल उन किसानों के लिए होगी जिनका आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन कई प्रयासों के बाद भी सफल नहीं हो पा रहा है। हालांकि, खरीद केंद्र पर किसान का स्वयं उपस्थित होना अनिवार्य रहेगा।

क्या होंगी शर्तें?

केंद्र सरकार ने इस विशेष अनुमति के साथ कुछ शर्तें भी तय की हैं।

  • पहले किसान का बायोमेट्रिक सत्यापन करने की पूरी कोशिश की जाएगी।
  • सत्यापन विफल होने पर किसान और उसकी उपज की रियल-टाइम फोटो लेकर आधार रिकॉर्ड से मिलान किया जाएगा।
  • इसके बाद ही ऑनलाइन प्रणाली के जरिए एक प्रतिनिधि (Nominee) को अधिकृत किया जा सकेगा।
  • प्रतिनिधि का OTP आधारित e-KYC और बायोमेट्रिक सत्यापन भी अनिवार्य होगा।
  • एक प्रतिनिधि केवल एक ही किसान के लिए नामित किया जा सकेगा।
  • खरीदी गई फसल का भुगतान सीधे किसान के पंजीकृत बैंक खाते में ही भेजा जाएगा। प्रतिनिधि को किसी प्रकार का भुगतान नहीं किया जाएगा।

रिकॉर्ड रखने के निर्देश

केंद्र सरकार ने राज्य सरकार, NAFED और अन्य केंद्रीय एजेंसियों को निर्देश दिए हैं कि इस विशेष व्यवस्था से जुड़े सभी रिकॉर्ड, ऑनलाइन आवेदन, सत्यापन लॉग और रियल-टाइम फोटो सुरक्षित रखे जाएं, ताकि इसका लाभ केवल वास्तविक जरूरतमंद किसानों को ही मिले।

इसके अलावा सरकार ने कहा है कि भविष्य में आधार आधारित फिंगरप्रिंट सत्यापन में आने वाली समस्याओं को कम करने के लिए फेस ऑथेंटिकेशन और आईरिस ऑथेंटिकेशन जैसी वैकल्पिक प्रणालियां भी लागू करने पर काम किया जाएगा।

यह आदेश सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद जारी किया गया है और मूल्य समर्थन योजना (PSS) के अन्य सभी नियम पहले की तरह लागू रहेंगे।

News Potli.
Clip & Share
“

— मध्य प्रदेश: बायोमेट्रिक फेल होने पर भी होगी मूंग-उड़द की MSP खरीद, केंद्र ने दी विशेष अनुमति

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Madhya PradeshMoong ProcurementUrad procurementNewsPotli
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

 कृषि मशीनीकरण पर सरकार का जोर, लघु और सीमांत किसानों को फायदा
सरकारी योजना

कृषि मशीनीकरण पर सरकार का जोर, लघु और सीमांत किसानों को फायदा

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत साल 2014-15 से कृषि यांत्रिकीकरण पर सब-मिशन (SMAS) के तहत उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों, महिला किसानों, एफपीओ, एसएचजी को बढ़ावा दिया जा रहा है।

News Potli·
पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत ने जारी किया बड़ा यूरिया टेंडर
सरकारी योजना

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत ने जारी किया बड़ा यूरिया टेंडर

धान बुवाई से पहले सरकार ने बढ़ाई खाद की खरीद

News Potli·
केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह
सरकारी योजना

दूध उत्पादन से पशु स्वास्थ्य तक, लोकसभा में सामने आए बड़े आंकड़े

लोकसभा में केंद्र सरकार ने बताया कि डेयरी और पशुपालन क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए दूध उत्पादन, नस्ल सुधार, डेयरी इंफ्रास्ट्रक्चर, पशु स्वास्थ्य और उद्यमिता को बढ़ावा देने पर तेजी से काम किया जा रहा है। सरकार के अनुसार, इन योजनाओं से लाखों पशुपालकों और किसानों को लाभ मिल रहा है।

News Potli·04 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs