News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. सरकारी योजना
  3. किसानों को घर बैठे KCC, 100 लाख हेक्टेयर सिंचाई का लक्ष्य.. MP सरकार के बड़े फैसले
सरकारी योजना

किसानों को घर बैठे KCC, 100 लाख हेक्टेयर सिंचाई का लक्ष्य.. MP सरकार के बड़े फैसले

सरकार ने ‘कृषक कवच’ योजना भी शुरू की है। इसका फायदा उन किसानों को दिलाने की कोशिश की जाएगी, जो खातों की जांच या दूसरी प्रक्रिया लंबित होने के कारण अब तक कर्ज और सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे थे।

News Potli

News Potli·News Potli Desk·03 Sep 2026

किसानों को घर बैठे KCC, 100 लाख हेक्टेयर सिंचाई का लक्ष्य.. MP सरकार के बड़े फैसले

खेती में सबसे बड़ी दिक्कत किसानों के सामने अक्सर पानी, बिजली, कर्ज और फसल के सही दाम को लेकर आती है। मध्यप्रदेश सरकार ने अब इन समस्याओं से निपटने के साथ खेती को नई तकनीक और बेहतर बाजार से जोड़ने की दिशा में कई बड़े फैसले किए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सरकार बीज से लेकर बाजार और खेत से लेकर निर्यात तक किसानों का साथ देगी। इसके साथ ही अगले ढाई साल में सिंचाई का रकबा बढ़ाकर 100 लाख हेक्टेयर करने और किसानों को दिन में 10 घंटे बिजली देने का लक्ष्य रखा गया है।

घर बैठे किसान बना सकेंगे KCC

किसानों के लिए सबसे बड़ी राहत यह है कि अब किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के लिए घर बैठे ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। इसके लिए ऑनलाइन KCC पोर्टल शुरू किया गया है।

सरकार ने शून्य प्रतिशत ब्याज पर मिलने वाले कृषि ऋण की व्यवस्था को भी आसान किया है। अब किसानों को खरीफ और रबी का कर्ज अलग-अलग चुकाने की जरूरत नहीं होगी। किसान अपनी सुविधा के हिसाब से 12 महीने के भीतर कर्ज चुका सकेंगे।

Loading tweet…

‘कृषक कवच’ योजना भी शुरू

सरकार ने ‘कृषक कवच’ योजना भी शुरू की है। इसका फायदा उन किसानों को दिलाने की कोशिश की जाएगी, जो खातों की जांच या दूसरी प्रक्रिया लंबित होने के कारण अब तक कर्ज और सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे थे।

इसके साथ ही गांवों में सहकारिता व्यवस्था मजबूत करने के लिए 200 नए पैक्स कार्यालय शुरू किए गए हैं। ग्वालियर में अपेक्स बैंक की संभागीय शाखा की शुरुआत भी की गई है।

सिंचाई का रकबा 100 लाख हेक्टेयर

किसानों के लिए पानी सबसे जरूरी है। सरकार का कहना है कि प्रदेश में सिंचाई का रकबा अब 60 लाख हेक्टेयर से ज्यादा हो चुका है। इसे अगले ढाई साल में बढ़ाकर 100 लाख हेक्टेयर करने का लक्ष्य रखा गया है।

बिजली को लेकर भी सरकार ने दिन में 10 घंटे बिजली उपलब्ध कराने की दिशा में काम करने की बात कही है। मुख्यमंत्री के मुताबिक किसानों को सिंचाई के लिए 24 घंटे बिजली की सुविधा दी जा रही है और अब दिन में पर्याप्त बिजली देने पर भी जोर है।

प्रोसेसिंग से भी कमाई बढ़ाने की तैयारी

सरकार किसानों को केवल फसल उगाने तक सीमित नहीं रखना चाहती। खेती को एग्री-टेक, एग्री-बिजनेस और फूड प्रोसेसिंग से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है।

किसानों को उद्यानिकी, प्राकृतिक और जैविक खेती, पशुपालन, मत्स्य पालन और दूसरी फसलों की ओर बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। साथ ही फसल की ग्रेडिंग, पैकेजिंग और प्रोसेसिंग पर ध्यान दिया जाएगा, ताकि किसान अपनी उपज को सीधे बेहतर बाजार तक पहुंचा सकें और ज्यादा कमाई कर सकें।

मुख्यमंत्री ने किसानों से पानी की हर बूंद का सही इस्तेमाल करने और फसल विविधीकरण अपनाने की भी अपील की है।

दूध के कारोबार को भी बढ़ावा

मध्यप्रदेश को देश की ‘मिल्क कैपिटल’ बनाने का लक्ष्य भी रखा गया है। इसके लिए हर ब्लॉक में एक ‘वृंदावन ग्राम’ विकसित करने की योजना है।

चारा अनुदान को 20 रुपये से बढ़ाकर 40 रुपये कर दिया गया है। वहीं, नई गौपालन योजना के तहत 40 लाख रुपये तक के ऋण पर 10 लाख रुपये तक का अनुदान देने की व्यवस्था बताई गई है।

सरकार का कहना है कि किसान मजबूत होगा तो प्रदेश की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी। इसलिए अब फोकस सिर्फ फसल उत्पादन बढ़ाने पर नहीं, बल्कि सिंचाई, बिजली, सस्ता कर्ज, आधुनिक तकनीक, पशुपालन, प्रोसेसिंग और बाजार तक किसान की पहुंच आसान बनाने पर है।

News Potli.
Clip & Share
“

— किसानों को घर बैठे KCC, 100 लाख हेक्टेयर सिंचाई का लक्ष्य.. MP सरकार के बड़े फैसले

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Madhya PradeshCM Mohan yadavKCC loanAgriculture news
News Potli

About the Author

News Potli

News Potli Desk

Related Coverage

और पढ़ें

 कृषि मशीनीकरण पर सरकार का जोर, लघु और सीमांत किसानों को फायदा
सरकारी योजना

कृषि मशीनीकरण पर सरकार का जोर, लघु और सीमांत किसानों को फायदा

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत साल 2014-15 से कृषि यांत्रिकीकरण पर सब-मिशन (SMAS) के तहत उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों, महिला किसानों, एफपीओ, एसएचजी को बढ़ावा दिया जा रहा है।

News Potli·
पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत ने जारी किया बड़ा यूरिया टेंडर
सरकारी योजना

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत ने जारी किया बड़ा यूरिया टेंडर

धान बुवाई से पहले सरकार ने बढ़ाई खाद की खरीद

News Potli·
नारियल की खेती को मिलेगा नया बाजार, केरलम में बनेगा Coconut Park
सरकारी योजना

नारियल की खेती को मिलेगा नया बाजार, केरलम में बनेगा Coconut Park

सरकार के मुताबिक Coconut Park से नारियल क्षेत्र में उद्यमिता, निवेश, वैल्यू एडिशन और नए बाजार के अवसर बढ़ेंगे। यहां आधुनिक तकनीक के जरिए नारियल की प्रोसेसिंग, पैकेजिंग और दूसरे उत्पाद तैयार करने पर जोर दिया जाएगा।

News Potli·03 Sep 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs