News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. सरकारी योजना
  3. सूखाग्रस्त किसानों को दिवाली से पहले मिलेंगे ₹5,000, मुख्यमंत्री का ऐलान
सरकारी योजना

सूखाग्रस्त किसानों को दिवाली से पहले मिलेंगे ₹5,000, मुख्यमंत्री का ऐलान

राज्य सरकार ने किसानों को तत्काल मदद पहुंचाने के लिए ₹5,000 की अग्रिम सहायता देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसकी घोषणा की है। इस राशि को सीधे किसानों के बैंक खातों में जमा किया जाएगा।

News Potli

News Potli·News Potli Desk·14 Oct 2026

सूखाग्रस्त किसानों को दिवाली से पहले मिलेंगे ₹5,000, मुख्यमंत्री का ऐलान

महाराष्ट्र में सूखे की मार झेल रहे किसानों के लिए दिवाली से पहले राहत की खबर है। फसल नुकसान और आर्थिक तंगी से जूझ रहे किसानों को त्योहार के खर्चों के लिए राज्य सरकार ₹5,000 की अग्रिम सहायता देगी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसका ऐलान किया है। यह राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में जमा की जाएगी, ताकि केंद्र से मिलने वाली मदद की प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार किए बिना किसानों को तत्काल राहत मिल सके।

दिवाली से पहले क्यों लिया गया फैसला?

मुख्यमंत्री के मुताबिक, राज्य में सूखा घोषित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और अक्टूबर में इस संबंध में शासनादेश भी जारी किया गया है। हालांकि, केंद्र सरकार से मिलने वाली आर्थिक सहायता के लिए जरूरी दस्तावेजी और कानूनी प्रक्रियाएं दिवाली से पहले पूरी होने में मुश्किल हो सकती है।

ऐसे में किसानों को त्योहार से पहले राहत देने के लिए राज्य सरकार ने अग्रिम सहायता देने का निर्णय लिया है। इसका उद्देश्य खेती में नुकसान और आर्थिक संकट का सामना कर रहे किसानों को तत्काल आर्थिक मदद पहुंचाना है।

सूखाग्रस्त किसानों को मिलेगी राहत

सरकार के इस फैसले से प्रभावित किसानों को दिवाली से पहले आर्थिक सहायता मिलने की उम्मीद है। हालांकि, सहायता किन किसानों को मिलेगी और इसके लिए पात्रता की क्या शर्तें होंगी, इसकी विस्तृत जानकारी संबंधित सरकारी आदेश के अनुसार स्पष्ट होगी।

News Potli.
Clip & Share
“

— सूखाग्रस्त किसानों को दिवाली से पहले मिलेंगे ₹5,000, मुख्यमंत्री का ऐलान

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Maharashtra drought reliefDevendra Fadnavisdrought-affected farmers₹5000 farmer assistance
News Potli

About the Author

News Potli

News Potli Desk

Related Coverage

और पढ़ें

 कृषि मशीनीकरण पर सरकार का जोर, लघु और सीमांत किसानों को फायदा
सरकारी योजना

कृषि मशीनीकरण पर सरकार का जोर, लघु और सीमांत किसानों को फायदा

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत साल 2014-15 से कृषि यांत्रिकीकरण पर सब-मिशन (SMAS) के तहत उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों, महिला किसानों, एफपीओ, एसएचजी को बढ़ावा दिया जा रहा है।

News Potli·
पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत ने जारी किया बड़ा यूरिया टेंडर
सरकारी योजना

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत ने जारी किया बड़ा यूरिया टेंडर

धान बुवाई से पहले सरकार ने बढ़ाई खाद की खरीद

News Potli·
पराली से प्रदूषण नहीं, कमाई का जरिया बनाने पर जोर, केंद्र ने राज्यों को दिए निर्देश
सरकारी योजना

पराली से प्रदूषण नहीं, कमाई का जरिया बनाने पर जोर, केंद्र ने राज्यों को दिए निर्देश

पराली की समस्या कम करने के लिए धान की ऐसी किस्मों को भी बढ़ावा देने की बात कही गई, जो कम समय में पककर तैयार हो जाती हैं। कृषि मंत्री ने पूसा-44 जैसी लंबी अवधि वाली किस्मों के बजाय पूसा 2090 और PR126 जैसी कम अवधि वाली किस्मों को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

News Potli·14 Oct 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs