News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. मौसम-बेमौसम
  3. देश में बारिश की कमी 13%, पूर्वी भारत में भारी बारिश का दौर जारी
मौसम-बेमौसम

देश में बारिश की कमी 13%, पूर्वी भारत में भारी बारिश का दौर जारी

देशभर में बारिश की कमी फिलहाल 13 फीसदी है। सबसे ज्यादा कमी पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत में है, जहां बारिश सामान्य से 27 फीसदी कम हुई है। इसके बावजूद आने वाले दिनों में इसी क्षेत्र में बारिश की अच्छी संभावना जताई गई है।

Pooja Rai

Pooja Rai·19 Aug 2026

देश में मानसून की बारिश सामान्य से 13 फीसदी कम चल रही है।

देश में मानसून की बारिश सामान्य से 13 फीसदी कम चल रही है।

नई दिल्ली। देश में मानसून की बारिश सामान्य से 13 फीसदी कम चल रही है। हालांकि, पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत के कई राज्यों में इस समय भारी बारिश का दौर जारी है। पश्चिम बंगाल, ओडिशा और उत्तराखंड के कई हिस्सों में मंगलवार सुबह तक बेहद भारी बारिश हुई। वहीं, झारखंड के ऊपर बना डिप्रेशन अब धीरे-धीरे बिहार और उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रहा है।

झारखंड-बिहार की ओर बढ़ रहा डिप्रेशन

मौसम विभाग के मुताबिक, झारखंड और उत्तर बंगाल के आसपास बना डिप्रेशन मंगलवार को हजारीबाग के पास मौजूद था। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में झारखंड और बिहार की ओर बढ़ने की संभावना है। बुधवार तक इसके कमजोर होकर कम दबाव वाले क्षेत्र में बदलने का अनुमान है। हालांकि, कमजोर होने से पहले इसके असर से कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

यूपी समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

डिप्रेशन के असर से असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार, पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। ऐसे में इन राज्यों के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर बना रह सकता है।

पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत में सबसे ज्यादा बारिश की कमी

देशभर में बारिश की कमी फिलहाल 13 फीसदी है। सबसे ज्यादा कमी पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत में है, जहां बारिश सामान्य से 27 फीसदी कम हुई है। इसके बावजूद आने वाले दिनों में इसी क्षेत्र में बारिश की अच्छी संभावना जताई गई है।

वहीं, मध्य भारत में बारिश की कमी सिर्फ 1 फीसदी, उत्तर-पश्चिम भारत में 12 फीसदी और दक्षिण प्रायद्वीप में 21 फीसदी है।

अगस्त के अंत में फिर बन सकता है कम दबाव का क्षेत्र

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, अगस्त खत्म होने से पहले एक और कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है। इसके बनने पर पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत में एक बार फिर बारिश बढ़ने की संभावना है। इससे इन क्षेत्रों में मानसून की गतिविधियां आगे भी सक्रिय रह सकती हैं।

News Potli.
Clip & Share
“

— देश में बारिश की कमी 13%, पूर्वी भारत में भारी बारिश का दौर जारी

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Weather Update Rain alertRain deficituttar pradeshBiharIMDJharkhandNewsPotli
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

heatwave, heatwave warning, imd
मौसम-बेमौसम

मौसम व‍िभाग की चेतावनी, क‍िसान नोट कर लें ये सलाह

आने वाला सप्‍ताह क‍िसानों के ल‍िए भारी पड़ सकता है। खासकर धान बुवाई की तैयारी कर रहे क‍िसानों के ल‍िए। मौसम व‍िभाग ने क‍िसानों को महत्‍वपूर्ण सुझाव द‍िए हैं।

News Potli·
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की आशंका, तमिलनाडु से ओडिशा तक भारी बारिश का अलर्ट
मौसम-बेमौसम

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की आशंका, तमिलनाडु से ओडिशा तक भारी बारिश का अलर्ट

तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 17 और 20 नवंबर को कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है, जबकि 18 और 19 नवंबर को भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है। आंध्र प्रदेश में 18 नवंबर को भारी बारिश और 19-20 नवंबर को उत्तर तटीय इलाकों में बेहद भारी बारिश की आशंका है।

Pooja Rai·16 Nov 2026
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, 16 नवंबर से कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम-बेमौसम

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, 16 नवंबर से कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, 14 और 15 नवंबर को जम्मू-कश्मीर और आसपास के इलाकों में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 14 से 15 नवंबर तक छिटपुट बारिश की संभावना है। वहीं, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 14 नवंबर को कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है।

Pooja Rai·14 Nov 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs