News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. मौसम-बेमौसम
  3. देश के कई राज्यों में भारी बारिश का दौर, IMD ने जारी किया अलर्ट
मौसम-बेमौसम

देश के कई राज्यों में भारी बारिश का दौर, IMD ने जारी किया अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, 15 अगस्त से अगले कुछ दिनों तक उत्तर भारत, मध्य भारत, पूर्वी भारत और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में गरज-चमक और तेज हवाएं भी चलने का अनुमान है।

Pooja Rai

Pooja Rai·15 Aug 2026

कई राज्यों में भारी बारिश का IMD का अलर्ट

कई राज्यों में भारी बारिश का IMD का अलर्ट

नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के दिन से देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर तेज रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, 15 अगस्त से अगले कुछ दिनों तक उत्तर भारत, मध्य भारत, पूर्वी भारत और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में गरज-चमक और तेज हवाएं भी चलने का अनुमान है।

मध्य भारत में बारिश का जोर

पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 15 अगस्त को बहुत भारी बारिश की संभावना है। इसके बाद भी दोनों राज्यों में 16 से 18 अगस्त तक कई जगह भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है। पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी 15 से 18 अगस्त के बीच भारी बारिश होने के आसार हैं।

Loading tweet…

उत्तर भारत में कई दिनों तक बारिश

पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश का सिलसिला लगातार बना रहेगा। जम्मू-कश्मीर में 15-16 अगस्त और 18-19 अगस्त, हिमाचल प्रदेश में 15-16 और 19-20 अगस्त, जबकि उत्तराखंड में 18 से 20 अगस्त के बीच भारी बारिश की संभावना है।

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 17-18 अगस्त को फिर से भारी बारिश हो सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 15 और 18 अगस्त, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 15 और 18-19 अगस्त को भारी बारिश का अनुमान है।

बिहार, झारखंड और ओडिशा में भी बारिश

झारखंड में 15 से 18 अगस्त तक कई जगह भारी बारिश हो सकती है। ओडिशा में भी 15 से 18 अगस्त के बीच बारिश का असर बना रहेगा। बिहार में 15 से 19 अगस्त तक कई इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में भी बारिश का दौर जारी रहेगा।

पूर्वोत्तर में बहुत भारी बारिश की संभावना

पूर्वोत्तर राज्यों में भी मॉनसून सक्रिय रहेगा। अरुणाचल प्रदेश में 16 से 18 अगस्त के दौरान बहुत भारी बारिश हो सकती है। असम और मेघालय में 16 अगस्त को बहुत भारी बारिश का अनुमान है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी अगले कई दिनों तक बारिश जारी रहने की संभावना है।

महाराष्ट्र और दक्षिण भारत में भी बारिश

कोंकण और गोवा में 20 अगस्त तक कई जगह बारिश होती रहेगी। मध्य महाराष्ट्र में 18 अगस्त तक भारी बारिश का दौर बना रह सकता है। गुजरात के कुछ हिस्सों में भी बारिश की संभावना है।

दक्षिण भारत में तटीय कर्नाटक में 20 अगस्त तक व्यापक बारिश हो सकती है। केरल और माहे में 17-18 और 19-20 अगस्त को बारिश का असर बढ़ सकता है। तमिलनाडु में 19-20 अगस्त को कुछ जगह भारी बारिश होने की संभावना है।


ये भी देखें-

News Potli.
Clip & Share
“

— देश के कई राज्यों में भारी बारिश का दौर, IMD ने जारी किया अलर्ट

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Weather Update MausamRain AlertIMDNewsPotliIndependence day
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

heatwave, heatwave warning, imd
मौसम-बेमौसम

मौसम व‍िभाग की चेतावनी, क‍िसान नोट कर लें ये सलाह

आने वाला सप्‍ताह क‍िसानों के ल‍िए भारी पड़ सकता है। खासकर धान बुवाई की तैयारी कर रहे क‍िसानों के ल‍िए। मौसम व‍िभाग ने क‍िसानों को महत्‍वपूर्ण सुझाव द‍िए हैं।

News Potli·
देश के प्रमुख जलाशयों में पानी का स्तर लगातार बढ़ रहा है।
मौसम-बेमौसम

देश के प्रमुख जलाशयों में बढ़ा पानी, स्टोरेज 59% के पार

देश के प्रमुख जलाशयों में पानी का भंडारण बढ़कर 59.44% हो गया है। हालांकि, करीब 40% जलाशयों में अभी भी 40% से कम पानी है। ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के अनुमान से आने वाले दिनों में जलस्तर और बढ़ने की उम्मीद है।

Pooja Rai·14 Aug 2026
IMD ने राजस्थान, मध्य प्रदेश, ओडिशा समेत कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम-बेमौसम

IMD का अलर्ट: राजस्थान, MP, ओडिशा समेत कई राज्यों में तेज बारिश के आसार

IMD ने राजस्थान, मध्य प्रदेश, ओडिशा समेत कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूर्वी राजस्थान और ओडिशा में बहुत भारी बारिश की संभावना है, जबकि हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में भी बारिश का दौर जारी रहेगा।

Pooja Rai·12 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs