News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. मौसम-बेमौसम
  3. Heatwave Alert: उत्तर भारत में लगातार लू का अलर्ट जारी
मौसम-बेमौसम

Heatwave Alert: उत्तर भारत में लगातार लू का अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। इससे राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र राज्य ज़्यादा प्रभावित हुए हैं, जहां पारा अपनी स

Pooja Rai

Pooja Rai·28 May 2024· 2 min read

Heatwave Alert: उत्तर भारत में लगातार लू का अलर्ट जारी

Heatwave Alert: उत्तर भारत में लगातार लू का अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। इससे राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र राज्य ज़्यादा प्रभावित हुए हैं, जहां पारा अपनी सामान्य सीमा से आगे बढ़ रहा है। दिल्ली सहित कई शहरों में ऐतिहासिक रूप से उच्च तापमान दर्ज किया गया है, जिससे गर्मी से जुड़ी बीमारियों और मृत्यु दर में वृद्धि हुई है।

देश भर के 37 शहरों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। विशेषज्ञों ने 29 मई तक भीषण गर्मी जारी रहने की चेतावनी दी है।

रविवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। IMD ने दिल्ली के लिए अगले सात दिन के पूर्वानुमान में बताया है कि अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान 46 डिग्री पर ही रहने की संभावना है, और उसके बाद एक डिग्री की कमी आ सकती है।

महाराष्ट्र के अकोला जिले में लू की आशंका को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट अजीत कुंभार ने शनिवार, 31 मई को सार्वजनिक समारोहों पर रोक लगाते हुए धारा 144 लगा दी है।

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में आने वाले दिनों मे पूरे राज्य में गर्मी का प्रकोप जारी रहने की उम्मीद है।प्रदेश के फलोदी जिले में तापमान जहां 50 तक पहुंच गया है। वहीं दूसरे जिले में भी गर्मी के कारण आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कंपनियों को लू का प्रकोप से बचने के लिये काम के स्थान पर महत्वपूर्ण गर्मी सुरक्षा प्रक्रियाओं को लागू करने की सलाह दी है। मंत्रालय ने कहा कि अत्यधिक गर्मी के संपर्क में आने से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है, चकत्ते से लेकर गंभीर और संभावित घातक स्वास्थ्य समस्याएं जैसे गर्मी से थकावट और सिरदर्द, चक्कर आना, निर्जलीकरण और सांस लेने में समस्या गर्मी से संबंधित बीमारी के सामान्य लक्षण हैं।

ये भी जाने -https://youtu.be/qd9I-Lmhsp8?si=MdUItFaGZPbbpEvo

News Potli.
Clip & Share
“

— Heatwave Alert: उत्तर भारत में लगातार लू का अलर्ट जारी

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
climate changeclimate change and its imapactheatwaveNews Potlitoday weatherweather news
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

heatwave, heatwave warning, imd
मौसम-बेमौसम

मौसम व‍िभाग की चेतावनी, क‍िसान नोट कर लें ये सलाह

आने वाला सप्‍ताह क‍िसानों के ल‍िए भारी पड़ सकता है। खासकर धान बुवाई की तैयारी कर रहे क‍िसानों के ल‍िए। मौसम व‍िभाग ने क‍िसानों को महत्‍वपूर्ण सुझाव द‍िए हैं।

News Potli·
यह फोटो बिहार के कटिहार जिले की है.
मौसम-बेमौसम

बिहार में बाढ़ का संकट गहराया, 12 जिलों में 22 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए NDRF और SDRF की टीमें लगातार काम कर रही हैं। करीब 700 नावों की मदद से लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है और राहत सामग्री बांटी जा रही है। प्रभावित इलाकों में Relief Camps और Community Kitchens भी चलाए जा रहे हैं।

Pooja Rai·07 Sep 2026
नेपाल में आज National Mourning Day, 1,342 लोगों की मौत, हजारों अब भी लापता
मौसम-बेमौसम

नेपाल में आज National Mourning Day, 1,342 लोगों की मौत, हजारों अब भी लापता

नेपाल में अब तक 1,342 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 3,992 लोग अभी भी लापता या संपर्क से बाहर हैं। वहीं, 9,159 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। प्रभावित इलाकों में Search and Rescue Operation अभी भी जारी है, खासकर Rasuwa और Hydropower Projects के आसपास।

Pooja Rai·07 Sep 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs