News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. सरकारी योजना
  3. हरियाणा में गन्ने का भाव 450 रुपये प्रति क्विंटल होगा, दो साल में 35 रुपये की बढ़ोतरी
सरकारी योजना

हरियाणा में गन्ने का भाव 450 रुपये प्रति क्विंटल होगा, दो साल में 35 रुपये की बढ़ोतरी

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा के मुताबिक, पेराई सत्र 2026-27 में गन्ने का भाव मौजूदा 415 रुपये से बढ़ाकर 430 रुपये प्रति क्विंटल किया जाएगा। इसके बाद पेराई सत्र 2027-28 में किसानों को 450 रुपये प्रति क्विंटल मिलेंगे। यानी दो साल में गन्ने के भाव में कुल 35 रुपये की बढ़ोतरी होगी।

News Potli

News Potli·News Potli Desk·30 Oct 2026

हरियाणा में गन्ने का भाव 450 रुपये प्रति क्विंटल होगा, दो साल में 35 रुपये की बढ़ोतरी

हरियाणा के गन्ना किसानों को आने वाले दो साल में अपनी फसल का ज्यादा दाम मिलेगा। राज्य सरकार ने गन्ने के भाव में दो चरणों में कुल 35 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। इसके तहत पेराई सत्र 2027-28 तक गन्ने का भाव बढ़कर 450 रुपये प्रति क्विंटल हो जाएगा। सरकार के इस फैसले से गन्ना किसानों की कमाई बढ़ने और खेती की लागत का बोझ कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

Loading tweet…

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा के मुताबिक, पेराई सत्र 2026-27 में गन्ने का भाव मौजूदा 415 रुपये से बढ़ाकर 430 रुपये प्रति क्विंटल किया जाएगा। इसके बाद पेराई सत्र 2027-28 में किसानों को 450 रुपये प्रति क्विंटल मिलेंगे। यानी दो साल में गन्ने के भाव में कुल 35 रुपये की बढ़ोतरी होगी।

सरकारी आकलन के मुताबिक, गन्ने के दाम बढ़ने से किसानों को हर पेराई सत्र में प्रति एकड़ करीब 10,000 से 11,300 रुपये तक अतिरिक्त कमाई हो सकती है। हालांकि, वास्तविक कमाई किसान की पैदावार और गन्ने की खेती के रकबे पर निर्भर करेगी।

कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने इस फैसले के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि गन्ने का भाव बढ़ने से किसानों का इस फसल की खेती के प्रति भरोसा बढ़ेगा। साथ ही चीनी मिलों को भी पेराई के लिए पर्याप्त गन्ना मिल सकेगा।

सरकार का कहना है कि किसानों को उनकी फसल का उचित दाम दिलाना और खेती को लाभकारी बनाना उसकी प्राथमिकता है। गन्ने के भाव में बढ़ोतरी इसी दिशा में उठाया गया कदम है।

News Potli.
Clip & Share
“

— हरियाणा में गन्ने का भाव 450 रुपये प्रति क्विंटल होगा, दो साल में 35 रुपये की बढ़ोतरी

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Haryana Sugarcane PriceSugarcane Price HikeHaryana Farmers Sugarcane FRP
News Potli

About the Author

News Potli

News Potli Desk

Related Coverage

और पढ़ें

 कृषि मशीनीकरण पर सरकार का जोर, लघु और सीमांत किसानों को फायदा
सरकारी योजना

कृषि मशीनीकरण पर सरकार का जोर, लघु और सीमांत किसानों को फायदा

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत साल 2014-15 से कृषि यांत्रिकीकरण पर सब-मिशन (SMAS) के तहत उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों, महिला किसानों, एफपीओ, एसएचजी को बढ़ावा दिया जा रहा है।

News Potli·
पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत ने जारी किया बड़ा यूरिया टेंडर
सरकारी योजना

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत ने जारी किया बड़ा यूरिया टेंडर

धान बुवाई से पहले सरकार ने बढ़ाई खाद की खरीद

News Potli·
PM-KISAN की 24वीं किस्त आज होगी जारी, 9.34 करोड़ किसानों के खाते में आएंगे 18,690 करोड़ रुपये
सरकारी योजना

PM-KISAN की 24वीं किस्त आज होगी जारी, 9.34 करोड़ किसानों के खाते में आएंगे 18,690 करोड़ रुपये

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत 24 फरवरी 2019 को हुई थी। इस योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। यह रकम 2,000 रुपये की तीन किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है।

Pooja Rai·30 Oct 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs