News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. सरकारी योजना
  3. हरियाणा के किसानों के लिए मौका, 27 सितंबर तक फिर खुला ‘मेरी फसल-मेरा ब्योरा’ पोर्टल
सरकारी योजना

हरियाणा के किसानों के लिए मौका, 27 सितंबर तक फिर खुला ‘मेरी फसल-मेरा ब्योरा’ पोर्टल

सरकार ने पोर्टल 21 से 27 सितंबर 2026 तक दोबारा खोल दिया है। रजिस्ट्रेशन जरूरी है, क्योंकि सरकारी खरीद और कई कृषि योजनाओं का लाभ लेने के लिए फसल का विवरण पोर्टल पर दर्ज होना जरूरी है।

News Potli

News Potli·News Potli Desk·22 Sep 2026

हरियाणा के किसानों के लिए मौका, 27 सितंबर तक फिर खुला ‘मेरी फसल-मेरा ब्योरा’ पोर्टल

हरियाणा में जिन किसानों ने खरीफ 2026 की फसल का ‘मेरी फसल-मेरा ब्योरा’ (MFMB) पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं कराया था, उनके लिए एक और मौका है। सरकार ने पोर्टल 21 से 27 सितंबर 2026 तक दोबारा खोल दिया है। रजिस्ट्रेशन जरूरी है, क्योंकि सरकारी खरीद और कई कृषि योजनाओं का लाभ लेने के लिए फसल का विवरण पोर्टल पर दर्ज होना जरूरी है।

MFMB पोर्टल क्यों जरूरी है?

‘मेरी फसल-मेरा ब्योरा’ पोर्टल पर किसान अपनी जमीन, बोई गई फसल और बैंक खाते की जानकारी दर्ज करते हैं। इसके जरिए किसानों को सरकारी खरीद में अपनी उपज बेचने के साथ सब्सिडी, फसल विविधीकरण और पराली प्रबंधन जैसी योजनाओं का लाभ लेने में मदद मिलती है।

ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन

जिन किसानों का रजिस्ट्रेशन छूट गया है, उन्हें अपने संबंधित SDM कार्यालय में आवेदन देना होगा। आवेदन में जमीन की जानकारी, जैसे खेवट और खसरा नंबर, और बोई गई फसल व क्षेत्र का विवरण देना होगा। इसके बाद जमीन और फसल की जानकारी का सत्यापन किया जाएगा।

वेरिफिकेशन के बाद ही रजिस्ट्रेशन मान्य

सिर्फ आवेदन जमा करने से रजिस्ट्रेशन पूरा नहीं माना जाएगा। जमीन और फसल के विवरण का वेरिफिकेशन होने के बाद ही रजिस्ट्रेशन मान्य होगा। जिन किसानों का पहले से सफल रजिस्ट्रेशन हो चुका है, उन्हें उसी जमीन या फसल का दोबारा रजिस्ट्रेशन कराने की जरूरत नहीं है।

News Potli.
Clip & Share
“

— हरियाणा के किसानों के लिए मौका, 27 सितंबर तक फिर खुला ‘मेरी फसल-मेरा ब्योरा’ पोर्टल

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Haryana Meri Fasal Mera ByoraMFMB Portal HaryanaHaryana Farmer Scheme
News Potli

About the Author

News Potli

News Potli Desk

Related Coverage

और पढ़ें

 कृषि मशीनीकरण पर सरकार का जोर, लघु और सीमांत किसानों को फायदा
सरकारी योजना

कृषि मशीनीकरण पर सरकार का जोर, लघु और सीमांत किसानों को फायदा

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत साल 2014-15 से कृषि यांत्रिकीकरण पर सब-मिशन (SMAS) के तहत उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों, महिला किसानों, एफपीओ, एसएचजी को बढ़ावा दिया जा रहा है।

News Potli·
पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत ने जारी किया बड़ा यूरिया टेंडर
सरकारी योजना

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत ने जारी किया बड़ा यूरिया टेंडर

धान बुवाई से पहले सरकार ने बढ़ाई खाद की खरीद

News Potli·
मसाला किसानों की बढ़ेगी कमाई? जयपुर में खेती से बाजार तक कई मुद्दों पर हुई चर्चा
सरकारी योजना

मसाला किसानों की बढ़ेगी कमाई? जयपुर में खेती से बाजार तक कई मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर में 19 और 20 सितंबर को National Spice Conference 2026 का आयोजन हुआ। World Spice Organisation (WSO) की ओर से आयोजित इस सम्मेलन की थीम ‘Empowering Farmers, Protecting Consumers’ रही। दो दिन तक मसाला खेती से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

Pooja Rai·22 Sep 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs