News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. सरकारी योजना
  3. हरियाणा के किसानों के लिए जरूरी सूचना, रबी फसलों का पंजीकरण कराते समय इन बातों का रखें ध्यान
सरकारी योजना

हरियाणा के किसानों के लिए जरूरी सूचना, रबी फसलों का पंजीकरण कराते समय इन बातों का रखें ध्यान

किसानों को पोर्टल पर उसी फसल का पंजीकरण कराना चाहिए, जिसकी उन्होंने वास्तव में बुवाई की है। जिस किला नंबर में जो फसल बोई गई है, उसी के अनुसार उसका विवरण दर्ज कराएं।

Pooja Rai

Pooja Rai·17 Nov 2026

हरियाणा के किसानों के लिए जरूरी सूचना, रबी फसलों का पंजीकरण कराते समय इन बातों का रखें ध्यान

रबी सीजन में गेहूं, जौ, चना और सरसों की खेती करने वाले हरियाणा के किसानों के लिए फसल का सही पंजीकरण कराना जरूरी है। इसके लिए राज्य सरकार ने 'मेरी फसल मेरा ब्यौरा' (MFMB) पोर्टल की व्यवस्था की है। इस पोर्टल पर किसान अपनी बोई हुई फसल, खेत और बैंक खाते से जुड़ी जानकारी दर्ज कराते हैं। पंजीकरण में छोटी सी गलती भी आगे चलकर फसल बेचने या सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी पैदा कर सकती है। इसलिए किसानों को फसल का विवरण भरते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए।

फसल और किला नंबर की जानकारी सही भरें

किसानों को पोर्टल पर उसी फसल का पंजीकरण कराना चाहिए, जिसकी उन्होंने वास्तव में बुवाई की है। जिस किला नंबर में जो फसल बोई गई है, उसी के अनुसार उसका विवरण दर्ज कराएं। जिन किसानों की जमीन साझा खाते में है, उन्हें भी अपने हिस्से की जमीन और उसमें बोई गई फसल का सही ब्योरा भरना चाहिए। गलत जानकारी देने से भविष्य में फसल की बिक्री के समय परेशानी हो सकती है।

पंजीकरण के लिए ये दस्तावेज रखें तैयार

फसल का ऑनलाइन पंजीकरण कराने से पहले किसान कुछ जरूरी दस्तावेज अपने पास रखें। इनमें आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र (Family ID), बैंक पासबुक की कॉपी और जमीन से जुड़े दस्तावेज शामिल हैं। जमीन मालिक की पहचान से जुड़े दस्तावेज और पहले के पंजीकरण की कॉपी भी साथ रखना उपयोगी हो सकता है।

आधिकारिक पोर्टल पर लें जानकारी

किसान पंजीकरण और उससे जुड़ी प्रक्रिया की जानकारी हरियाणा सरकार के आधिकारिक पोर्टल मेरी फसल मेरा ब्यौरा पर देख सकते हैं। किसी तरह की परेशानी होने पर हेल्पलाइन नंबर 1800-180-2117 और 1800-180-2060 पर संपर्क किया जा सकता है।

किसानों को सलाह है कि पंजीकरण करते समय जल्दबाजी न करें और सभी जानकारियां ध्यान से भरें। इससे आगे मंडी में फसल बेचने और सरकारी सुविधाओं का लाभ लेने के दौरान होने वाली परेशानियों से बचा जा सकता है।

News Potli.
Clip & Share
“

— हरियाणा के किसानों के लिए जरूरी सूचना, रबी फसलों का पंजीकरण कराते समय इन बातों का रखें ध्यान

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Meri Fasal Mera Byora Registration Haryana Farmers AdvisoryMFMB Portal HaryanaHaryana Rabi Crop Registration 2026-27
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

 कृषि मशीनीकरण पर सरकार का जोर, लघु और सीमांत किसानों को फायदा
सरकारी योजना

कृषि मशीनीकरण पर सरकार का जोर, लघु और सीमांत किसानों को फायदा

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत साल 2014-15 से कृषि यांत्रिकीकरण पर सब-मिशन (SMAS) के तहत उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों, महिला किसानों, एफपीओ, एसएचजी को बढ़ावा दिया जा रहा है।

News Potli·
पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत ने जारी किया बड़ा यूरिया टेंडर
सरकारी योजना

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत ने जारी किया बड़ा यूरिया टेंडर

धान बुवाई से पहले सरकार ने बढ़ाई खाद की खरीद

News Potli·
बिहार के किसानों को मुफ्त मिलेगा उन्नत गन्ना बीज, 25 नवंबर तक करें आवेदन
सरकारी योजना

बिहार के किसानों को मुफ्त मिलेगा उन्नत गन्ना बीज, 25 नवंबर तक करें आवेदन

योजना के तहत किसानों को कम से कम 0.25 एकड़ और अधिकतम 2.5 एकड़ जमीन में गन्ने की खेती करने के लिए मुफ्त बीज दिया जाएगा। बीज की ढुलाई के साथ लोडिंग और अनलोडिंग का खर्च भी सरकार उठाएगी।

Pooja Rai·13 Nov 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs