News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. सरकारी योजना
  3. गुजरात के किसानों के लिए राहत, MSP पर फसल बेचने के रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सरकारी योजना

गुजरात के किसानों के लिए राहत, MSP पर फसल बेचने के रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी

इस साल गुजरात में मूंगफली, सोयाबीन और उड़द की बुवाई पिछले तीन साल के औसत से ज्यादा हुई है। मूंगफली 20.70 लाख हेक्टेयर में बोई गई है, जो तीन साल के औसत 19.15 लाख हेक्टेयर से करीब 8% ज्यादा है।

Pooja Rai

Pooja Rai·06 Oct 2026

गुजरात के किसानों के लिए राहत, MSP पर फसल बेचने के रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी

गुजरात सरकार ने मूंगफली, मूंग, सोयाबीन और उड़द की MSP पर खरीद के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 15 दिन बढ़ा दी है। अब किसान 24 अक्टूबर 2026 तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। पहले इसकी आखिरी तारीख 9 अक्टूबर तय की गई थी।

कृषि मंत्री जितुभाई वघाणी ने बताया कि सांसदों, विधायकों और किसान प्रतिनिधियों की ओर से मिली मांग के बाद यह फैसला लिया गया है। अब राज्य के किसान 24 अक्टूबर तक इन चारों फसलों को MSP पर बेचने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

मूंगफली, सोयाबीन और उड़द की बुवाई बढ़ी

इस साल गुजरात में मूंगफली, सोयाबीन और उड़द की बुवाई पिछले तीन साल के औसत से ज्यादा हुई है। मूंगफली 20.70 लाख हेक्टेयर में बोई गई है, जो तीन साल के औसत 19.15 लाख हेक्टेयर से करीब 8% ज्यादा है। वहीं, सोयाबीन की बुवाई 3.04 लाख हेक्टेयर में हुई है, जो औसत 2.81 लाख हेक्टेयर से करीब 8% अधिक है।

इसी तरह उड़द 93,000 हेक्टेयर में बोई गई है, जो तीन साल के औसत 82,000 हेक्टेयर से करीब 13% ज्यादा है। दूसरी तरफ, मूंग की बुवाई में कमी आई है। इस साल मूंग 32,800 हेक्टेयर में बोई गई, जो तीन साल के औसत से करीब 41% कम है।

ज्यादा फसल आने की उम्मीद

मूंगफली, सोयाबीन और उड़द का रकबा बढ़ने से इस साल मंडियों में इन फसलों की ज्यादा आवक हो सकती है। ऐसे में सरकार ने किसानों को MSP पर फसल बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन का अतिरिक्त समय दिया है। कृषि मंत्री ने किसानों से 24 अक्टूबर से पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा करने की अपील की है।

रबी सीजन के लिए i-Khedut Portal खुला

इसके अलावा, कृषि विभाग ने रबी सीजन के लिए i-Khedut Portal भी खोल दिया है। किसान प्रमाणित बीज, Seed Mini Kits और Demonstration से जुड़े लाभ के लिए 4 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

News Potli.
Clip & Share
“

— गुजरात के किसानों के लिए राहत, MSP पर फसल बेचने के रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
GujaratMSPGroundnutGujarat FarmersKharif cropsMSP Procurementi-Khedut Portal
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

 कृषि मशीनीकरण पर सरकार का जोर, लघु और सीमांत किसानों को फायदा
सरकारी योजना

कृषि मशीनीकरण पर सरकार का जोर, लघु और सीमांत किसानों को फायदा

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत साल 2014-15 से कृषि यांत्रिकीकरण पर सब-मिशन (SMAS) के तहत उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों, महिला किसानों, एफपीओ, एसएचजी को बढ़ावा दिया जा रहा है।

News Potli·
पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत ने जारी किया बड़ा यूरिया टेंडर
सरकारी योजना

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत ने जारी किया बड़ा यूरिया टेंडर

धान बुवाई से पहले सरकार ने बढ़ाई खाद की खरीद

News Potli·
खाद की बिक्री 28% घटी, सरकार को ₹1,470 करोड़ की बचत, जानिए क्या है वजह
सरकारी योजना

खाद की बिक्री 28% घटी, सरकार को ₹1,470 करोड़ की बचत, जानिए क्या है वजह

रबी कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि युद्ध से पहले 45 किलो यूरिया की एक बोरी पर सरकार का सब्सिडी बोझ ₹1,350 था, जो अब बढ़कर ₹2,775 हो गया है। यानी इसमें करीब 106 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इसी तरह 50 किलो DAP पर सब्सिडी का बोझ ₹2,102 से बढ़कर ₹3,523 हो गया है, जो करीब 61 फीसदी ज्यादा है।

Pooja Rai·05 Oct 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs