News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. सरकारी योजना
  3. खेत बचाओ अभियान 22 अक्टूबर से, 10.77 करोड़ किसानों की बनी Farmer ID
सरकारी योजना

खेत बचाओ अभियान 22 अक्टूबर से, 10.77 करोड़ किसानों की बनी Farmer ID

सरकार के मुताबिक 2025-26 में देश में 274.09 लाख टन दलहन का उत्पादन हुआ, जबकि लक्ष्य 266 लाख टन था। वहीं, तिलहन का उत्पादन 430.59 लाख टन रहा, जो 427 लाख टन के लक्ष्य से ज्यादा है।

News Potli

News Potli·News Potli Desk·06 Oct 2026

खेत बचाओ अभियान 22 अक्टूबर से, 10.77 करोड़ किसानों की बनी Farmer ID

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि मंत्रालय की पहली मासिक समीक्षा बैठक में किसानों से जुड़ी कई योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में 22 अक्टूबर से देशभर में ‘खेत बचाओ अभियान’ शुरू करने का फैसला लिया गया। इसके तहत किसानों को मिट्टी की जांच, पराली न जलाने और खाद का संतुलित इस्तेमाल करने के बारे में जागरूक किया जाएगा। कृषि वैज्ञानिक और मैदानी कर्मचारी सीधे किसानों के खेतों तक पहुंचेंगे।

10.77 करोड़ किसानों की बनी Farmer ID

डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन के तहत अब तक 10.77 करोड़ से ज्यादा किसानों की Farmer ID बनाई जा चुकी है। सरकार के मुताबिक इससे किसानों को सब्सिडी, KCC, MSP खरीद, फसल बीमा और आपदा राहत जैसी योजनाओं का लाभ सीधे और आसानी से पहुंचाने में मदद मिलेगी।

फसल बीमा में 23% बढ़ा किसानों का नामांकन

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में किसानों का नामांकन पिछले खरीफ सीजन के 2.30 करोड़ से बढ़कर इस साल 2.83 करोड़ हो गया है। यानी इसमें करीब 23 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को किसानों के बीमा क्लेम का जल्द और पारदर्शी तरीके से निपटारा करने के निर्देश दिए।

दलहन और तिलहन उत्पादन लक्ष्य से आगे

सरकार के मुताबिक 2025-26 में देश में 274.09 लाख टन दलहन का उत्पादन हुआ, जबकि लक्ष्य 266 लाख टन था। वहीं, तिलहन का उत्पादन 430.59 लाख टन रहा, जो 427 लाख टन के लक्ष्य से ज्यादा है। सरकार का कहना है कि इससे दाल और खाद्य तेल के मामले में देश को आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिलेगी।

प्राकृतिक खेती से जुड़े 27.32 लाख किसान

राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत अब तक 27.32 लाख किसान प्राकृतिक खेती से जुड़ चुके हैं। इसके अलावा 12.85 लाख हेक्टेयर क्षेत्र को प्राकृतिक खेती के दायरे में लाया गया है। किसानों को तकनीकी मदद देने के लिए 33 हजार से ज्यादा कृषि सखियां और कम्युनिटी रिसोर्स पर्सन्स तैनात किए गए हैं।

FPO से 30 लाख से ज्यादा किसान जुड़े

किसानों को बाजार से जोड़ने के लिए चल रही 10,000 FPO योजना के तहत 30.11 लाख किसान FPO से जुड़ चुके हैं। सरकार के अनुसार इससे छोटे किसानों को मिलकर बाजार तक पहुंच बनाने में मदद मिल रही है।

खेतों में पहुंचेगा कृषि विज्ञान

कृषि मंत्री ने KVK, ‘आत्मा’ और कृषि विश्वविद्यालयों को मिलकर काम करने के निर्देश दिए हैं। इसका मकसद कृषि वैज्ञानिकों की सलाह को सीधे किसानों के खेत तक पहुंचाना है, ताकि किसान नई तकनीक और खेती के बेहतर तरीकों का इस्तेमाल कर सकें।

News Potli.
Clip & Share
“

— खेत बचाओ अभियान 22 अक्टूबर से, 10.77 करोड़ किसानों की बनी Farmer ID

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Farmers UpdateCrop Insurance PM Fasal Bima Yojana Natural FarmingAgriculture NewsKhet Bachao AbhiyanFarmer IDDigital Agriculture
News Potli

About the Author

News Potli

News Potli Desk

Related Coverage

और पढ़ें

 कृषि मशीनीकरण पर सरकार का जोर, लघु और सीमांत किसानों को फायदा
सरकारी योजना

कृषि मशीनीकरण पर सरकार का जोर, लघु और सीमांत किसानों को फायदा

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत साल 2014-15 से कृषि यांत्रिकीकरण पर सब-मिशन (SMAS) के तहत उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों, महिला किसानों, एफपीओ, एसएचजी को बढ़ावा दिया जा रहा है।

News Potli·
पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत ने जारी किया बड़ा यूरिया टेंडर
सरकारी योजना

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत ने जारी किया बड़ा यूरिया टेंडर

धान बुवाई से पहले सरकार ने बढ़ाई खाद की खरीद

News Potli·
गुजरात के किसानों के लिए राहत, MSP पर फसल बेचने के रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सरकारी योजना

गुजरात के किसानों के लिए राहत, MSP पर फसल बेचने के रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी

इस साल गुजरात में मूंगफली, सोयाबीन और उड़द की बुवाई पिछले तीन साल के औसत से ज्यादा हुई है। मूंगफली 20.70 लाख हेक्टेयर में बोई गई है, जो तीन साल के औसत 19.15 लाख हेक्टेयर से करीब 8% ज्यादा है।

Pooja Rai·06 Oct 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs