News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. कमाई की बात
  3. Farm Pond बनवाने के लिए राजस्थान सरकार देगी 1.35 लाख तक का अनुदान, किसानों को सिंचाई में मिलेगी मदद
कमाई की बात

Farm Pond बनवाने के लिए राजस्थान सरकार देगी 1.35 लाख तक का अनुदान, किसानों को सिंचाई में मिलेगी मदद

राजस्थान की प्रदेश सरकार ने प्रदेश में किसानों को सिंचाई की समस्या से निपटने के लिए फार्म पॉन्ड(Farm Pond) योजना की शुरुआत की है।

Pooja Rai

Pooja Rai·11 Jul 2024· 2 min read

Farm Pond बनवाने के लिए राजस्थान सरकार देगी 1.35 लाख तक का अनुदान, किसानों को सिंचाई में मिलेगी मदद

Farm Pond बनवाने के लिए राजस्थान सरकार देगी 1.35 लाख तक का अनुदान, किसानों को सिंचाई में मिलेगी मदद

राजस्थान की प्रदेश सरकार ने प्रदेश में किसानों को सिंचाई की समस्या से निपटने के लिए फार्म पॉन्ड(Farm Pond) योजना की शुरुआत की है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य वर्षा जल संरक्षण करने के साथ-साथ प्रदेश में किसानों को खेती में लागत कम करना और आय बढ़ाना है । इसके तहत सरकार किसानों को फार्म पॉण्ड(Farm Pond) बनवाने के लिए अधिकतम 1 लाख 35 हजार रुपये तक का अनुदान दे रही है.

केंद्र और राज्य सरकारों की तरफ़ से खेती में सिंचाई की समस्या से निपटने के लिये कई योजनाएँ चलाई जा रही हैं।राजस्थान सरकार भी किसानों की आये बढ़े और खेती में लागत कम हो इसके लिए लगातार प्रयास कर रही है.आपको बता दें कि राजस्थान एकमात्र वो राज्य है जहां पीएम सम्मान निधि के तहत 6000 नहीं बल्कि 8000 रुपए किसानों को दिया जाता है. इसके लिए अतिरिक्त 2000 रुपए का खर्च राजस्थान सरकार वहन करती है।किसानों को सिंचाई में सुविधा देने के लिए प्रदेश सरकार Per drop more crop योजना के अंतर्गत किसानों को फ़ार्म पौंड के निर्माण के लिए अनुदान दे रही है।

ये भी पढ़ें - उत्तर प्रदेश में खाद्यान्न उत्पादन 650 लाख मीट्रिक टन तक पहुंचा, तिलहन उत्पादन भी डबल, लेकिन यह सब हुआ कैसे? कृषि मंत्री ने खुद खोला राज

किसे कितना मिलेगा अनुदान?
1.योजना के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और सीमांत किसानों को सिंचाई हेतु कच्चा फ़ार्म पॉन्ड बनाने के लिये 73,500 का अनुदान दिया जा रहा है।

2.अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और सीमांत किसानों को प्लास्टिक लाईनिंग फ़ार्म पॉन्ड बनवाने के लिये 1.35 लाख रुपए का अनुदान दिया जा रहा है.

3.इनके अलावा दूसरे किसानों को कच्चे पॉन्ड के लिये 63 हज़ार रुपए दिये जाएंगे और प्लास्टिक लाईनिंग पॉन्ड के लिये 1.20 लाख रुपए का अनुदान दिया जा रहा है.

यहाँ से करें आवेदन
1.आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन कर दी गई है। इच्छुक किसान राज किसान साथी पोर्टल https://rajkisan.rajasthan.gov.in/Rajkisanweb/login/2?SubsidyId=10 पर जन आधार के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

2.किसान योजना का लाभ ई -मित्र https://emitra.rajasthan.gov.in/emitra/home पर भी आवेदन कर ले सकते हैं।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— Farm Pond बनवाने के लिए राजस्थान सरकार देगी 1.35 लाख तक का अनुदान, किसानों को सिंचाई में मिलेगी मदद

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
farm pondkheti kisaniNews Potlirajasthansubsidy schemeखेती किसानीफ़ार्म पौंड
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

छोटे किसानों तक पहुंचे आधुनिक तकनीक, युवाओं को मिले रोजगार: Escorts Kubota प्रोजेक्ट की शुरुआत पर बोले कृषि मंत्री
कमाई की बात

छोटे किसानों तक पहुंचे आधुनिक तकनीक, युवाओं को मिले रोजगार: Escorts Kubota प्रोजेक्ट की शुरुआत पर बोले कृषि मंत्री

शिवराज सिंह चौहान ने गांव के युवाओं को भी इस विकास से जोड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि कंपनियां युवाओं को ट्रेनिंग, रोजगार और अपना कारोबार शुरू करने के अवसर दें, ताकि गांव का युवा सिर्फ नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला भी बन सके।

Pooja Rai·20 Aug 2026
 नई दिल्ली में आयोजित यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट-2026 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में Escorts Kubota और स्पार्क मिंडा की परियोजनाओं का वर्चुअल भूमिपूजन किया गया।
कमाई की बात

जेवर में Kubota के नए प्लांट का शिलान्यास, ₹4,500 करोड़ का निवेश और 4,000 लोगों को रोजगार

कंपनी इस परियोजना में दो चरणों में करीब 4,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। यहां ट्रैक्टर, कृषि मशीनरी, निर्माण उपकरण और इनसे जुड़े उत्पादों का निर्माण किया जाएगा। कंपनी के मुताबिक, इस परियोजना से प्रदेश में करीब 4,000 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।

Pooja Rai·19 Aug 2026
हाइड्रोपोनिक खेती
कमाई की बात

बिना मिट्टी की खेती से हो रही लाखों की कमाई, जानिए हाइड्रोपोनिक फार्म का अनोखा मॉडल

क्या बिना मिट्टी की खेती से अच्छी कमाई हो सकती है? महाराष्ट्र के नासिक के एक किसान ने हाइड्रोपोनिक खेती, एग्री-टूरिज्म और फार्म-टू-टेबल मॉडल को अपनाकर इसका जवाब दिया है। जानिए कैसे आधुनिक तकनीक से उन्होंने खेती को सफल कारोबार में बदला।

Pooja Rai·04 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs