News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. कमाई की बात
  3. Diesel Subsidy: डीजल अनुदान योजना के लिए 150 करोड़ रुपए की मंजूरी, किसान ऐसे करें आवेदन
कमाई की बात

Diesel Subsidy: डीजल अनुदान योजना के लिए 150 करोड़ रुपए की मंजूरी, किसान ऐसे करें आवेदन

डीजल की मदद से सिंचाई करने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर है। बिहार सरकार डीजल से चलने वाले पंप सेट से खरीफ फसलों की सिंचाई के लिए डीजल अनुदान योजना लेकर आई है। इसके तहत राज्य के किसानों को उनके फसलों

Pooja Rai

Pooja Rai·25 Jun 2024· 3 min read

Diesel Subsidy: डीजल अनुदान योजना के लिए 150 करोड़ रुपए की मंजूरी, किसान ऐसे करें आवेदन

Diesel Subsidy: डीजल अनुदान योजना के लिए 150 करोड़ रुपए की मंजूरी, किसान ऐसे करें आवेदन

डीजल की मदद से सिंचाई करने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर है। बिहार सरकार डीजल से चलने वाले पंप सेट से खरीफ फसलों की सिंचाई के लिए डीजल अनुदान योजना लेकर आई है। इसके तहत राज्य के किसानों को उनके फसलों की सिंचाई के लिए डीजल पंप सेट के लिए खरीदे गए डीजल पर 75 रुपये प्रति लीटर, 750 रुपये प्रति एकड़ प्रति सिंचाई की दर से सब्सिडी दे रही है। कृषि विभाग ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में इस योजना के लिए 150 करोड़ रुपए की मंजूरी दे दी है।

किसानों के खेती में लगने वाले इन्पुट्स में डीजल एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। कम बारिश होने के कारण किसान खेतों की सिंचाई के लिए पंप सेट पर निर्भर रहते हैं। जिसे चलाने के लिए डीजल की जरूरत होती है। इसके अलावा खेतों की जुताई से लेकर फसलों की कटाई तक के लिए ट्रैक्टर की जरूरत है जिसे चलाने के लिए डीजल का प्रयोग किया जाता है। ऐसे में डीजल की बढ़ती कीमतों की वजह से आम जनता के साथ-साथ किसान को भी परेशानी होती है।इसी परेशानी को दूर करने के लिए बिहार सरकार डीजल अनुदान योजना लाई है।

बिहार डीजल अनुदान योजना

बिहार सरकार ने कम वर्षा के कारण सूखे जैसी स्थिति होने पर डीजल से चलने वाले पंप सेट से खरीफ सीजन की फसलों की सिंचाई के लिए किसानों को डीजल अनुदान देने की व्यवस्था की है। खरीफ फसलों की सिंचाई के लिए डीजल पंप सेट से खरीदे गए डीजल पर 75 रुपये प्रति लीटर, 750 रुपये प्रति एकड़ प्रति सिंचाई की दर से डीजल सब्सिडी दी जाएगी। इस संबंध में बिहार के कृषि विभाग की ओर से आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।

ये भी पढ़ें-खरीद लाभ प्राप्त करने के लिए किसान ई-समृद्धि पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन, खेती किसानी से जुड़ी और खबरें पढ़ें

डीजल अनुदान योजना का लाभ

1.खरीफ फसलों की सिंचाई के लिए 75 रुपये प्रति लीटर की दर से डीजल पंपसेट से खरीदे गए डीजल पर 750 रुपये प्रति एकड़ प्रति सिंचाई डीजल अनुदान दिया जाएगा।
2.धान और जूट की फसल की अधिकतम 2 सिंचाई के लिए 1500 रुपये प्रति एकड़ अनुदान दिया जाएगा।
3.खरीफ फसल में धान, मक्का और अन्य खरीफ फसलों के अंतर्गत दलहन, तिलहन, मौसमी सब्जियां, औषधीय और सुगंधित पौधों की अधिकतम 3 सिंचाई के लिए 2250 रुपये प्रति एकड़ दिया जाएगा।
4.यह योजना सभी प्रकार के किसानों के लिये है।

योजना के लाभ के लिये ज़रूरी डॉक्युमेंट्स

1.किसान पंजीकरण संख्या
2.फोटो
3.निवास प्रमाण पत्र
4.मोबाइल नंबर
5.डीजल विक्रेता की रसीद
6.बैंक खाता पासबुक
7.डीजल रसीद कम्प्यूटरीकृत/डिजिटल, रसीद पर पंजीकरण संख्या के अंतिम 10 अंक, रसीद पर किसान के हस्ताक्षर/अंगूठे के निशान के बिना रसीद मान्य नहीं होगी।

डीजल अनुदान के लिए ऐसे करें आवेदन

जो किसान डीजल अनुदान योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, वे बिहार कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://dbtagriculture.bihar.gov.in/ पर जाएं।
होम पेज पर डीजल सब्सिडी के ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद डीजल की रसीद, सिंचाई सत्यापन फॉर्म, नाम, बटाईदार, आधार नंबर, बैंक अकाउंट की जानकारी समेत अन्य जानकारी भरें और फिर सबमिट कर दें।

देखिये एक फैशन डिज़ाइनर कैसे बना किसान -

News Potli.
Clip & Share
“

— Diesel Subsidy: डीजल अनुदान योजना के लिए 150 करोड़ रुपए की मंजूरी, किसान ऐसे करें आवेदन

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newskheti kisaniNews Potliबिहार डीजल अनुदान योजनाबिहार सरकारसब्सिडीसिंचाई
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

छोटे किसानों तक पहुंचे आधुनिक तकनीक, युवाओं को मिले रोजगार: Escorts Kubota प्रोजेक्ट की शुरुआत पर बोले कृषि मंत्री
कमाई की बात

छोटे किसानों तक पहुंचे आधुनिक तकनीक, युवाओं को मिले रोजगार: Escorts Kubota प्रोजेक्ट की शुरुआत पर बोले कृषि मंत्री

शिवराज सिंह चौहान ने गांव के युवाओं को भी इस विकास से जोड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि कंपनियां युवाओं को ट्रेनिंग, रोजगार और अपना कारोबार शुरू करने के अवसर दें, ताकि गांव का युवा सिर्फ नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला भी बन सके।

Pooja Rai·20 Aug 2026
 नई दिल्ली में आयोजित यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट-2026 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में Escorts Kubota और स्पार्क मिंडा की परियोजनाओं का वर्चुअल भूमिपूजन किया गया।
कमाई की बात

जेवर में Kubota के नए प्लांट का शिलान्यास, ₹4,500 करोड़ का निवेश और 4,000 लोगों को रोजगार

कंपनी इस परियोजना में दो चरणों में करीब 4,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। यहां ट्रैक्टर, कृषि मशीनरी, निर्माण उपकरण और इनसे जुड़े उत्पादों का निर्माण किया जाएगा। कंपनी के मुताबिक, इस परियोजना से प्रदेश में करीब 4,000 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।

Pooja Rai·19 Aug 2026
हाइड्रोपोनिक खेती
कमाई की बात

बिना मिट्टी की खेती से हो रही लाखों की कमाई, जानिए हाइड्रोपोनिक फार्म का अनोखा मॉडल

क्या बिना मिट्टी की खेती से अच्छी कमाई हो सकती है? महाराष्ट्र के नासिक के एक किसान ने हाइड्रोपोनिक खेती, एग्री-टूरिज्म और फार्म-टू-टेबल मॉडल को अपनाकर इसका जवाब दिया है। जानिए कैसे आधुनिक तकनीक से उन्होंने खेती को सफल कारोबार में बदला।

Pooja Rai·04 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs