News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. सरकारी योजना
  3. बारिश से फसल चौपट होने पर मिलेगा मुआवजा? यूपी कृषि विभाग ने बताया पूरा तरीका
सरकारी योजना

बारिश से फसल चौपट होने पर मिलेगा मुआवजा? यूपी कृषि विभाग ने बताया पूरा तरीका

फसल नुकसान और फसल बीमा से जुड़ी जानकारी के लिए किसान भारत सरकार के टोल-फ्री नंबर 14447 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा कृषि विभाग किसान कॉल सेंटर 0522-2317003 और WhatsApp Chatbot 7065514447 पर भी जानकारी ली जा सकती है।

News Potli

News Potli·News Potli Desk·28 Sep 2026

बारिश से फसल चौपट होने पर मिलेगा मुआवजा? यूपी कृषि विभाग ने बताया पूरा तरीका

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में असामयिक और भारी बारिश से खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा है। कहीं खेतों में पानी भर गया है तो कहीं तेज बारिश और हवाओं से फसल प्रभावित हुई है। किसानों को हुए इस नुकसान का आकलन करने के लिए उत्तर प्रदेश कृषि विभाग की ओर से प्रभावित इलाकों में स्थलीय निरीक्षण और सर्वे कराया जा रहा है। विभाग ने किसानों को फसल नुकसान की स्थिति में क्या करना है और फसल बीमा का लाभ कैसे मिलेगा, इसकी जानकारी भी दी है।

इन जिलों में खेतों का हो रहा निरीक्षण

कृषि विभाग के अधिकारी प्रभावित इलाकों में पहुंचकर फसलों की स्थिति देख रहे हैं। अलीगढ़ मंडल के एटा, हाथरस, कासगंज और अलीगढ़ के साथ बलरामपुर, गोरखपुर, बिजनौर, बहराइच और अन्य प्रभावित क्षेत्रों में भी खेतों का निरीक्षण किया जा रहा है।

इस दौरान फसल को हुए नुकसान, खेत में जलभराव और फसल की मौजूदा स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। सर्वे के आधार पर नुकसान का रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा।

फसल बीमा वाले किसानों को मिल सकती है क्षतिपूर्ति

कृषि विभाग के मुताबिक, प्रभावित फसलों का सर्वे और नुकसान का आकलन प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत पात्र किसानों को नियमानुसार क्षतिपूर्ति दिलाने के लिए जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

हालांकि, फसल नुकसान के बाद मुआवजा या बीमा राशि पाने के लिए किसान का समय पर नुकसान की सूचना देना और निर्धारित प्रक्रिया पूरी करना जरूरी है।

फसल खराब हुई है तो किसान तुरंत ये काम करें

अगर असामयिक बारिश, तेज हवा या जलभराव से आपकी फसल खराब हुई है तो किसान..

  • फसल नुकसान की सूचना जल्द दर्ज कराएं।
  • खेत और क्षतिग्रस्त फसल की फोटो सुरक्षित रखें।
  • संबंधित कृषि विभाग के अधिकारियों से सर्वे और नुकसान के आकलन की जानकारी लें।
  • फसल का बीमा कराया है तो समय पर बीमा कंपनी या संबंधित माध्यम को नुकसान की सूचना दें।
  • नुकसान से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी और दस्तावेज सुरक्षित रखें।
  • किसी अफवाह के बजाय आधिकारिक माध्यमों से ही जानकारी लें।

इन नंबरों पर ले सकते हैं मदद

फसल नुकसान और फसल बीमा से जुड़ी जानकारी के लिए किसान भारत सरकार के टोल-फ्री नंबर 14447 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा कृषि विभाग किसान कॉल सेंटर 0522-2317003 और WhatsApp Chatbot 7065514447 पर भी जानकारी ली जा सकती है।

किसान Crop Insurance App और PMFBY पोर्टल के जरिए भी फसल बीमा से जुड़ी जानकारी और जरूरी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

News Potli.
Clip & Share
“

— बारिश से फसल चौपट होने पर मिलेगा मुआवजा? यूपी कृषि विभाग ने बताया पूरा तरीका

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Uttar Pradesh PM FASAL BIMA YOJANAAgriculture News
News Potli

About the Author

News Potli

News Potli Desk

Related Coverage

और पढ़ें

 कृषि मशीनीकरण पर सरकार का जोर, लघु और सीमांत किसानों को फायदा
सरकारी योजना

कृषि मशीनीकरण पर सरकार का जोर, लघु और सीमांत किसानों को फायदा

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत साल 2014-15 से कृषि यांत्रिकीकरण पर सब-मिशन (SMAS) के तहत उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों, महिला किसानों, एफपीओ, एसएचजी को बढ़ावा दिया जा रहा है।

News Potli·
पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत ने जारी किया बड़ा यूरिया टेंडर
सरकारी योजना

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत ने जारी किया बड़ा यूरिया टेंडर

धान बुवाई से पहले सरकार ने बढ़ाई खाद की खरीद

News Potli·
कर्जमाफी से लेकर ₹1 लाख/हेक्टेयर मदद तक, सूखे पर शरद पवार की सरकार से 17 मांगें
सरकारी योजना

कर्जमाफी से लेकर ₹1 लाख/हेक्टेयर मदद तक, सूखे पर शरद पवार की सरकार से 17 मांगें

एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर सूखा प्रभावित किसानों, खेत मजदूरों और ग्रामीण परिवारों के लिए राहत पैकेज की मांग की है। उन्होंने सरकार के सामने कर्जमाफी से लेकर किसानों को 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की आर्थिक मदद देने तक कुल 17 मांगें रखी हैं।

Pooja Rai·28 Sep 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs