News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. कमाई की बात
  3. CM Kisan Yojana Odisha: राज्य के 46 लाख किसानों को मिलेगा फ़ायदा, धान की खरीद पर 800 रुपये बोनस भी देगी सरकार
कमाई की बात

CM Kisan Yojana Odisha: राज्य के 46 लाख किसानों को मिलेगा फ़ायदा, धान की खरीद पर 800 रुपये बोनस भी देगी सरकार

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने 8 सितंबर को सीएम किसान योजना(CM KISAN Yojana) की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य उन किसानों को भी वित्तीय सहायता देना है जो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) यो

Pooja Rai

Pooja Rai·09 Sep 2024· 3 min read

CM Kisan Yojana Odisha: राज्य के 46 लाख किसानों को मिलेगा फ़ायदा, धान की खरीद पर 800 रुपये बोनस भी देगी सरकार

CM Kisan Yojana Odisha: राज्य के 46 लाख किसानों को मिलेगा फ़ायदा, धान की खरीद पर 800 रुपये बोनस भी देगी सरकार

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने 8 सितंबर को सीएम किसान योजना(CM KISAN Yojana) की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य उन किसानों को भी वित्तीय सहायता देना है जो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना के अंतर्गत नहीं आते।इस योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना 4,000 रुपए दी जाएगी। आवेदन प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी दी गई है।

ओडिशा सरकार ने कमजोर वर्ग के किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिए सीएम किसान योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत राज्य के 46 लाख किसानों को लाभ मिलेगा, जिसके लिये कुल 925 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।
इस राशि का उपयोग किसान खेती के उपकरण, बीज, खाद और कीटनाशक जैसी आवश्यक वस्तुएं खरीदने के लिए कर सकते हैं। इसके साथ ही, योजना के तहत रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाने वाले किसानों को भी लाभ देने के लिए दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू की गई है। इस योजना के तहत किसान परिवारों को सालाना 4,000 रुपये की नकद राशि उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। पीएम किसान सम्मान निधि के तहत केंद्र से भी 6,000 रुपये सालाना मिल रहे हैं, जिससे ओडिशा के किसानों को कुल 10,000 रुपये सालाना मिलेंगे।

यह सरकारी स्कीम 'नुआखाई उत्सव' के मौके पर लॉन्च की गई, जो ओडिशा के पश्चिमी हिस्से का कृषि उत्सव है। यह कार्यक्रम गंगाधर मेहरा यूनिवर्सिटी में आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री मोहन साझी ने कहा, 'संबलपुर में एम्स स्थापित किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने केंद्र के सामने मांग रखी है।' इसके अलावा उन्होंने बालभद्र योजना का ऐलान की जो जैविक खेती को बढ़ावा देगी।

सीएम किसान योजना के लाभ
मुख्यमंत्री किसान योजना का लक्ष्य उन कृषकों को भी आर्थिक मदद देना है, जिन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिलता है। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस स्कीम में किसानों को 4 हजार रुपये दिए जाएंगे। पहली किस्त नुआखाई उत्सव के मौके पर और दूसरी अक्षय तृतीया पर खाते में आएगी।

धान पर 800 रुपये का बोनस
मुख्यमंत्री ने धान की खरीद पर MSP के साथ प्रति क्विंटल 800 रुपये बोनस देने की भी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 3,100 रुपये प्रति क्विंटल के MSP पर धान खरीदने का वादा किया था और अब एक क्विंटल धान पर 800 रुपये का बोनस भी दिया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन
1.सबसे पहले किसान आधिकारिक वेबसाइट https://kalia.odisha.gov.in/ पर जाएं।
2.आवेदन फॉर्म में पूछी गई जानकारी भर कर सबमिट करें।
3.किसान चाहें तो जन सेवा केंद्र से भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
4.अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन 155333 पर कॉल करें या कृषि विभाग से संपर्क करें।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— CM Kisan Yojana Odisha: राज्य के 46 लाख किसानों को मिलेगा फ़ायदा, धान की खरीद पर 800 रुपये बोनस भी देगी सरकार

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Chief Minister Mohan Charan MajhiCM KISAN Yojanakheti kisanikisanNews Potliodisha
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

छोटे किसानों तक पहुंचे आधुनिक तकनीक, युवाओं को मिले रोजगार: Escorts Kubota प्रोजेक्ट की शुरुआत पर बोले कृषि मंत्री
कमाई की बात

छोटे किसानों तक पहुंचे आधुनिक तकनीक, युवाओं को मिले रोजगार: Escorts Kubota प्रोजेक्ट की शुरुआत पर बोले कृषि मंत्री

शिवराज सिंह चौहान ने गांव के युवाओं को भी इस विकास से जोड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि कंपनियां युवाओं को ट्रेनिंग, रोजगार और अपना कारोबार शुरू करने के अवसर दें, ताकि गांव का युवा सिर्फ नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला भी बन सके।

Pooja Rai·20 Aug 2026
 नई दिल्ली में आयोजित यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट-2026 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में Escorts Kubota और स्पार्क मिंडा की परियोजनाओं का वर्चुअल भूमिपूजन किया गया।
कमाई की बात

जेवर में Kubota के नए प्लांट का शिलान्यास, ₹4,500 करोड़ का निवेश और 4,000 लोगों को रोजगार

कंपनी इस परियोजना में दो चरणों में करीब 4,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। यहां ट्रैक्टर, कृषि मशीनरी, निर्माण उपकरण और इनसे जुड़े उत्पादों का निर्माण किया जाएगा। कंपनी के मुताबिक, इस परियोजना से प्रदेश में करीब 4,000 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।

Pooja Rai·19 Aug 2026
हाइड्रोपोनिक खेती
कमाई की बात

बिना मिट्टी की खेती से हो रही लाखों की कमाई, जानिए हाइड्रोपोनिक फार्म का अनोखा मॉडल

क्या बिना मिट्टी की खेती से अच्छी कमाई हो सकती है? महाराष्ट्र के नासिक के एक किसान ने हाइड्रोपोनिक खेती, एग्री-टूरिज्म और फार्म-टू-टेबल मॉडल को अपनाकर इसका जवाब दिया है। जानिए कैसे आधुनिक तकनीक से उन्होंने खेती को सफल कारोबार में बदला।

Pooja Rai·04 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs