छत्तीसगढ़ के गन्ना किसानों को अब गन्ने की बिक्री पर पहले से ज्यादा दाम मिलेंगे। राज्य सरकार ने गन्ने की खरीद दर बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के इस फैसले से गन्ना किसानों को फायदा मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही, सरकार ने पेराई सत्र 2025-26 में खरीदे गए गन्ने का भुगतान भी बढ़ी हुई दर से करने का फैसला किया है।
चीनी मिलों में गन्ने की खरीद दर बढ़ी
राज्य सरकार के फैसले के मुताबिक, अब गन्ना किसानों से 425 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गन्ना खरीदा जाएगा। इससे किसानों को अपनी उपज का बेहतर दाम मिलेगा। सरकार ने चीनी कारखानों में गन्ने की खरीद दर बढ़ाने का फैसला किया है, जिससे गन्ना उत्पादक किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है।
पिछले सीजन के भुगतान पर भी फैसला
सरकार ने पेराई सत्र 2025-26 में खरीदे गए गन्ने के भुगतान को भी बढ़ी हुई दर पर करने का फैसला लिया है। यानी पिछले पेराई सत्र में जिन किसानों ने चीनी मिलों को गन्ना बेचा था, उन्हें भी बढ़ी हुई दर के हिसाब से भुगतान किया जाएगा।




