News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. कमाई की बात
  3. Budget 2025: Kisan Credit Card की लिमिट बढ़ाकर ₹5 लाख की गई
कमाई की बात

Budget 2025: Kisan Credit Card की लिमिट बढ़ाकर ₹5 लाख की गई

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में बजट पेश कर रही हैं. यह वित्त मंत्री सीतारमण का लगातार आठवां बजट है. वित्त मंत्री ने बजट में किसानों के लिए बड़ा ऐलान किया है. बजट में किसान

Pooja Rai

Pooja Rai·01 Feb 2025· 2 min read

Budget 2025: Kisan Credit Card की लिमिट बढ़ाकर ₹5 लाख की गई

Budget 2025: Kisan Credit Card की लिमिट बढ़ाकर ₹5 लाख की गई

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में बजट पेश कर रही हैं. यह वित्त मंत्री सीतारमण का लगातार आठवां बजट है. वित्त मंत्री ने बजट में किसानों के लिए बड़ा ऐलान किया है. बजट में किसान क्रेडिट कार्ड (Kisan Credit Card) की लिमिट 3 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये की गई .

इसके अलावा छोटे उद्योगों को विशेष क्रेडिट कार्ड, जिसके तहत पहले साल 10 लाख कार्ड जारी किए जाएंगे. वित्त मंत्री ने पीएम धन ध्यान कृषि योजना की घोषणा की, जिसमें कम पैदावार, आधुनिक फसल तीव्रता और औसत से कम क्रेडिट मापदंडों वाले 100 जिलों को शामिल किया गया है. पीएम धन ध्यान कृषि योजना से 1.7 करोड़ किसानों को फायदा होगा.

पीएम धनधान्य योजना

वित्त मंत्री ने बजट में किसानों के लिए प्रधानमंत्री धनधान्य योजना का ऐलान किया है. राज्यों के साथ सरकार ये योजना चलाएगी. 1.7 करोड़ किसानों को मदद मिलेगी. सीतारमण ने कहा कि गरीब, युवा, महिला, किसानों की बेहतरी पर फोकस रहेगा. फार्म ग्रोथ, ग्रामीण विकास, मैन्युफैक्चरिंग पर ध्यान दिया दा रहा है. साथ ही फाइनेंशियल सेक्टर के रिफॉर्म पर ध्यान देंगे. 100 जिलों में धन धान्य योजना की शुरुआत हो रही है. साथ ही किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़कर 5 लाख हुई है.

ये भी पढ़ें - Economic Survey: वित्त वर्ष 2024 में कृषि और संबद्ध क्षेत्र का देश की जीडीपी में लगभग 16 प्रतिशत का योगदान रहा

दालों में आत्मनिर्भरता के लिए 6 साल का मिशन

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने केंद्रीय बजट 2025-26 भाषण में दालों में 'आत्मनिर्भरता' हासिल करने के लिए छह साल के मिशन की घोषणा की है. इसके साथ ही तिलहन में आर्मनिर्भरता के लिए भी घोषणा की गई है.

किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 5 लाख की

सीतारमण ने कहा किसान क्रेडिट लिमिट बढ़ाई जा रही है. उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट को बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी है. पहले यह लिमिट 3 लाख रुपये थी.
ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— Budget 2025: Kisan Credit Card की लिमिट बढ़ाकर ₹5 लाख की गई

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsbudget 2025KCCkheti kisaniKISAN CREDIT CARDNews Potliखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

छोटे किसानों तक पहुंचे आधुनिक तकनीक, युवाओं को मिले रोजगार: Escorts Kubota प्रोजेक्ट की शुरुआत पर बोले कृषि मंत्री
कमाई की बात

छोटे किसानों तक पहुंचे आधुनिक तकनीक, युवाओं को मिले रोजगार: Escorts Kubota प्रोजेक्ट की शुरुआत पर बोले कृषि मंत्री

शिवराज सिंह चौहान ने गांव के युवाओं को भी इस विकास से जोड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि कंपनियां युवाओं को ट्रेनिंग, रोजगार और अपना कारोबार शुरू करने के अवसर दें, ताकि गांव का युवा सिर्फ नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला भी बन सके।

Pooja Rai·20 Aug 2026
 नई दिल्ली में आयोजित यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट-2026 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में Escorts Kubota और स्पार्क मिंडा की परियोजनाओं का वर्चुअल भूमिपूजन किया गया।
कमाई की बात

जेवर में Kubota के नए प्लांट का शिलान्यास, ₹4,500 करोड़ का निवेश और 4,000 लोगों को रोजगार

कंपनी इस परियोजना में दो चरणों में करीब 4,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। यहां ट्रैक्टर, कृषि मशीनरी, निर्माण उपकरण और इनसे जुड़े उत्पादों का निर्माण किया जाएगा। कंपनी के मुताबिक, इस परियोजना से प्रदेश में करीब 4,000 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।

Pooja Rai·19 Aug 2026
हाइड्रोपोनिक खेती
कमाई की बात

बिना मिट्टी की खेती से हो रही लाखों की कमाई, जानिए हाइड्रोपोनिक फार्म का अनोखा मॉडल

क्या बिना मिट्टी की खेती से अच्छी कमाई हो सकती है? महाराष्ट्र के नासिक के एक किसान ने हाइड्रोपोनिक खेती, एग्री-टूरिज्म और फार्म-टू-टेबल मॉडल को अपनाकर इसका जवाब दिया है। जानिए कैसे आधुनिक तकनीक से उन्होंने खेती को सफल कारोबार में बदला।

Pooja Rai·04 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs