News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. सरकारी योजना
  3. बिहार के गन्ना किसानों के लिए नई सुविधा, अब AI चैटबॉट से मिलेगी योजनाओं की जानकारी
सरकारी योजना

बिहार के गन्ना किसानों के लिए नई सुविधा, अब AI चैटबॉट से मिलेगी योजनाओं की जानकारी

‘गन्ना किसान पहचान पत्र’ हर किसान की एक खास डिजिटल पहचान होगी। इस कार्ड पर QR कोड दिया जाएगा। किसान मोबाइल से QR कोड स्कैन करके विभाग की योजनाओं, कार्यक्रमों और अपने आवेदन की स्थिति की जानकारी ले सकेंगे।

Pooja Rai

Pooja Rai·02 Oct 2026

बिहार के गन्ना किसानों के लिए नई सुविधा, अब AI चैटबॉट से मिलेगी योजनाओं की जानकारी

बिहार के गन्ना किसानों के लिए सरकार ने एक नई डिजिटल सुविधा शुरू की है। अब किसानों को गन्ने से जुड़ी योजनाओं, आवेदन और दूसरी सरकारी सेवाओं की जानकारी लेने के लिए बार-बार दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार ने बुधवार को ‘गन्ना साथी’ AI चैटबॉट और ‘गन्ना किसान पहचान पत्र’ लॉन्च किया।

QR कोड स्कैन करते ही मिलेगी जानकारी

‘गन्ना किसान पहचान पत्र’ हर किसान की एक खास डिजिटल पहचान होगी। इस कार्ड पर QR कोड दिया जाएगा। किसान मोबाइल से QR कोड स्कैन करके विभाग की योजनाओं, कार्यक्रमों और अपने आवेदन की स्थिति की जानकारी ले सकेंगे।

वहीं, ‘गन्ना साथी’ AI चैटबॉट को नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर (NIC), बिहार ने तैयार किया है। इसके जरिए किसान बातचीत के अंदाज में अपनी जरूरत की जानकारी हासिल कर सकेंगे।

आवेदन और परमिट का स्टेटस भी देख सकेंगे

किसान चैटबॉट के जरिए अपने आवेदन, परमिट और दावों का स्टेटस भी देख सकेंगे। उन्हें बार-बार एक ही जानकारी डालने की जरूरत नहीं होगी। चैटबॉट बातचीत के दौरान किसान की गन्ना ID या आवेदन नंबर जैसी जानकारी को ध्यान में रखकर आगे के सवालों का जवाब दे सकेगा।

विभाग के मुताबिक, किसान योजनाओं के लिए अपनी पात्रता, आवेदन करने का तरीका और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी भी चैटबॉट से ले सकेंगे।

हिंदी और अंग्रेजी दोनों में सुविधा

‘गन्ना साथी’ AI चैटबॉट हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में काम करेगा। इसमें Read Aloud की सुविधा भी दी गई है, यानी किसान चैटबॉट के जवाब सुन भी सकेंगे।

सरकार का कहना है कि इस डिजिटल व्यवस्था से किसानों और विभाग के बीच जानकारी का आदान-प्रदान तेज होगा और किसानों को सरकारी सेवाएं आसानी से मिल सकेंगी।

इस मौके पर गन्ना उद्योग विभाग के सचिव धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि गन्ना उद्योग निवेश प्रोत्साहन नीति के तहत राज्य में उपलब्ध कुछ जमीनों पर निवेश के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक निवेशक SIPP पोर्टल के जरिए अपनी रुचि दर्ज करा सकते हैं।

News Potli.
Clip & Share
“

— बिहार के गन्ना किसानों के लिए नई सुविधा, अब AI चैटबॉट से मिलेगी योजनाओं की जानकारी

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Ganna SaathiBihar farmersSugarcane Farmers
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

 कृषि मशीनीकरण पर सरकार का जोर, लघु और सीमांत किसानों को फायदा
सरकारी योजना

कृषि मशीनीकरण पर सरकार का जोर, लघु और सीमांत किसानों को फायदा

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत साल 2014-15 से कृषि यांत्रिकीकरण पर सब-मिशन (SMAS) के तहत उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों, महिला किसानों, एफपीओ, एसएचजी को बढ़ावा दिया जा रहा है।

News Potli·
पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत ने जारी किया बड़ा यूरिया टेंडर
सरकारी योजना

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत ने जारी किया बड़ा यूरिया टेंडर

धान बुवाई से पहले सरकार ने बढ़ाई खाद की खरीद

News Potli·
आंध्र प्रदेश में बनेगा ₹1 लाख करोड़ का ग्लोबल हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के किसानों को फायदा
सरकारी योजना

आंध्र प्रदेश में बनेगा ₹1 लाख करोड़ का ग्लोबल हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के किसानों को फायदा

सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब का काम तीन चरणों में पूरा किया जाएगा। इस परियोजना में करीब ₹1 लाख करोड़ का निवेश होगा। इसमें राज्य की टीडीपी-एनडीए सरकार ₹40,352 करोड़ लगाएगी, जबकि करीब ₹60,000 करोड़ का निवेश निजी क्षेत्र से जुटाने की कोशिश की जाएगी।

News Potli·02 Oct 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs