News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. सरकारी योजना
  3. बिहार में दाल मिल लगाने का मौका, सरकार देगी 25 लाख तक की मदद
सरकारी योजना

बिहार में दाल मिल लगाने का मौका, सरकार देगी 25 लाख तक की मदद

योजना के तहत परियोजना लागत का 33 फीसदी या अधिकतम 25 लाख रुपये, जो भी कम हो, उतनी राशि अनुदान के तौर पर दी जाएगी। यह पैसा प्लांट और मशीनरी, भवन, वेयरहाउस और भंडारण की सुविधा तैयार करने में इस्तेमाल किया जा सकता है।

Pooja Rai

Pooja Rai·11 Sep 2026

बिहार में दाल मिल लगाने का मौका, सरकार देगी 25 लाख तक की मदद

पटना। बिहार में दाल की खेती करने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर है। अब राज्य में दाल की प्रोसेसिंग और भंडारण को बढ़ावा देने के लिए नई दाल मिल लगाने वालों को सरकार की ओर से 25 लाख रुपये तक की मदद दी जाएगी। इसके लिए इच्छुक लोग 15 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

मिलेगी सरकारी मदद

कृषि विभाग की दाल प्रसंस्करण इकाई स्थापना योजना के तहत राज्य में नई दाल मिल लगाने के लिए आर्थिक मदद दी जाएगी। इस योजना में पैक्स, उद्यमी, व्यक्तिगत आवेदक और दूसरी पंजीकृत संस्थाएं आवेदन कर सकती हैं।

सरकार का कहना है कि दाल की प्रोसेसिंग और वैल्यू एडिशन बढ़ने से किसानों को उनकी उपज का बेहतर दाम मिल सकता है। साथ ही गांवों में रोजगार के नए मौके भी बनेंगे।

Loading tweet…

33 फीसदी तक अनुदान

योजना के तहत परियोजना लागत का 33 फीसदी या अधिकतम 25 लाख रुपये, जो भी कम हो, उतनी राशि अनुदान के तौर पर दी जाएगी। यह पैसा प्लांट और मशीनरी, भवन, वेयरहाउस और भंडारण की सुविधा तैयार करने में इस्तेमाल किया जा सकता है।

हालांकि, भवन और भंडारण पर मिलने वाला अनुदान कुल पात्र अनुदान का 30 फीसदी से ज्यादा नहीं होगा। जमीन खरीदने, बिजली कनेक्शन, कर्मचारियों के खर्च और रोजमर्रा के दूसरे खर्चों के लिए अनुदान नहीं मिलेगा।

300 किलो प्रति घंटे होगी क्षमता

नई दाल प्रोसेसिंग यूनिट की क्षमता कम से कम 300 किलो दाल प्रति घंटे होनी चाहिए। यूनिट में बीआईएस मानक की मशीनरी लगाना और एफएसएसएआई लाइसेंस लेना जरूरी होगा।

यूनिट लगाने के बाद लाभार्थी को इसे कम से कम तीन साल तक चलाना और उसका रखरखाव करना होगा। सरकार की ओर से मिलने वाली अनुदान की राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में डीबीटी के जरिए भेजी जाएगी।

इन 10 जिलों में लागू है योजना

फिलहाल यह योजना पटना, नालंदा, औरंगाबाद, मुजफ्फरपुर, लखीसराय, सुपौल, भागलपुर, सीतामढ़ी, जहानाबाद और गया जिले में लागू की गई है।

कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि इस योजना का मकसद राज्य में दलहन की प्रोसेसिंग, भंडारण और मूल्य संवर्धन को बढ़ावा देना है, ताकि किसानों को उनकी उपज का बेहतर दाम मिले और कृषि से जुड़े नए रोजगार के मौके पैदा हों।

News Potli.
Clip & Share
“

— बिहार में दाल मिल लगाने का मौका, सरकार देगी 25 लाख तक की मदद

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
New Dal Processing Unitsbihar agriculture newsSubsidy
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

 कृषि मशीनीकरण पर सरकार का जोर, लघु और सीमांत किसानों को फायदा
सरकारी योजना

कृषि मशीनीकरण पर सरकार का जोर, लघु और सीमांत किसानों को फायदा

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत साल 2014-15 से कृषि यांत्रिकीकरण पर सब-मिशन (SMAS) के तहत उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों, महिला किसानों, एफपीओ, एसएचजी को बढ़ावा दिया जा रहा है।

News Potli·
पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत ने जारी किया बड़ा यूरिया टेंडर
सरकारी योजना

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत ने जारी किया बड़ा यूरिया टेंडर

धान बुवाई से पहले सरकार ने बढ़ाई खाद की खरीद

News Potli·
सिंचाई बढ़ी तो कम हुई फसलों की विविधता, शिवराज ने बताई बड़ी चिंता
सरकारी योजना

सिंचाई बढ़ी तो कम हुई फसलों की विविधता, शिवराज ने बताई बड़ी चिंता

शिवराज ने कहा कि सूखे और कम पानी वाले इलाकों में दालें, तिलहन और मोटे अनाज अच्छी तरह उगते हैं। देश के करीब 85 से 87 फीसदी मोटे अनाज, दालें और तिलहन ऐसे ही इलाकों में पैदा होते हैं।

News Potli·11 Sep 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs