News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. सरकारी योजना
  3. बिहार में डिजिटल क्रॉप सर्वे तेज, 2.62 करोड़ से ज्यादा प्लॉट का होगा सर्वे
सरकारी योजना

बिहार में डिजिटल क्रॉप सर्वे तेज, 2.62 करोड़ से ज्यादा प्लॉट का होगा सर्वे

कृषि विभाग के मुताबिक, डिजिटल क्रॉप सर्वे के तहत 2.62 करोड़ से ज्यादा प्लॉट का सर्वे किया जाना है। वहीं, अब तक 41 लाख से ज्यादा प्लॉट का सर्वे पूरा हो चुका है। यह सर्वे 13 अगस्त से शुरू हुआ है और 30 सितंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

Pooja Rai

Pooja Rai·03 Sep 2026

बिहार में डिजिटल क्रॉप सर्वे तेज, 2.62 करोड़ से ज्यादा प्लॉट का होगा सर्वे

बिहार में खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी को डिजिटल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। कृषि विभाग की ओर से खरीफ 2026 के लिए डिजिटल क्रॉप सर्वे शुरू किया गया है। इसके तहत राज्य के सभी 38 जिलों में खेतों और फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है।

कृषि विभाग के मुताबिक, डिजिटल क्रॉप सर्वे के तहत 2.62 करोड़ से ज्यादा प्लॉट का सर्वे किया जाना है। वहीं, अब तक 41 लाख से ज्यादा प्लॉट का सर्वे पूरा हो चुका है। यह सर्वे 13 अगस्त से शुरू हुआ है और 30 सितंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

किसानों को क्या होगा फायदा?

डिजिटल क्रॉप सर्वे से खेत और फसल से जुड़ी जानकारी डिजिटल रिकॉर्ड में दर्ज होगी। इससे खेत एवं फसल का डिजिटल रिकॉर्ड, फसल क्षेत्रफल का सही आंकड़ा और उत्पादन से जुड़ा बेहतर अनुमान तैयार करने में मदद मिलेगी।

इसके अलावा फसलों की रियल टाइम मॉनिटरिंग आसान होगी। सरकार को कृषि योजनाओं का बेहतर तरीके से लाभ पहुंचाने और किसानों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने में भी मदद मिलेगी।

खेती में तकनीक का बढ़ेगा इस्तेमाल

डिजिटल क्रॉप सर्वे के जरिए खेतों की जानकारी को तकनीक से जोड़ा जा रहा है। इससे सरकार के पास फसल और खेती से जुड़ा ज्यादा सटीक डेटा उपलब्ध होगा, जिसका इस्तेमाल आगे कृषि योजनाओं की बेहतर प्लानिंग में किया जा सकेगा।

कृषि विभाग का कहना है कि डिजिटल क्रॉप सर्वे बिहार में कृषि क्षेत्र में तकनीकी बदलाव और डेटा आधारित खेती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

News Potli.
Clip & Share
“

— बिहार में डिजिटल क्रॉप सर्वे तेज, 2.62 करोड़ से ज्यादा प्लॉट का होगा सर्वे

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Bihar Digital crop surveyFarming
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

 कृषि मशीनीकरण पर सरकार का जोर, लघु और सीमांत किसानों को फायदा
सरकारी योजना

कृषि मशीनीकरण पर सरकार का जोर, लघु और सीमांत किसानों को फायदा

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत साल 2014-15 से कृषि यांत्रिकीकरण पर सब-मिशन (SMAS) के तहत उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों, महिला किसानों, एफपीओ, एसएचजी को बढ़ावा दिया जा रहा है।

News Potli·
पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत ने जारी किया बड़ा यूरिया टेंडर
सरकारी योजना

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत ने जारी किया बड़ा यूरिया टेंडर

धान बुवाई से पहले सरकार ने बढ़ाई खाद की खरीद

News Potli·
नारियल की खेती को मिलेगा नया बाजार, केरलम में बनेगा Coconut Park
सरकारी योजना

नारियल की खेती को मिलेगा नया बाजार, केरलम में बनेगा Coconut Park

सरकार के मुताबिक Coconut Park से नारियल क्षेत्र में उद्यमिता, निवेश, वैल्यू एडिशन और नए बाजार के अवसर बढ़ेंगे। यहां आधुनिक तकनीक के जरिए नारियल की प्रोसेसिंग, पैकेजिंग और दूसरे उत्पाद तैयार करने पर जोर दिया जाएगा।

News Potli·03 Sep 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs