News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. सरकारी योजना
  3. बिहार में Tissue Culture केले की खेती पर मिलेगा ₹70 हजार तक अनुदान
सरकारी योजना

बिहार में Tissue Culture केले की खेती पर मिलेगा ₹70 हजार तक अनुदान

इस योजना के तहत किसानों को मिलने वाला अनुदान दो किस्तों में दिया जाएगा। पहली किस्त के तौर पर ₹42,000 यानी 60 फीसदी और दूसरी किस्त के तौर पर ₹28,000 यानी 40 फीसदी अनुदान दिया जाएगा।

Pooja Rai

Pooja Rai·12 Sep 2026

बिहार में Tissue Culture केले की खेती पर मिलेगा ₹70 हजार तक अनुदान

केले की खेती से अच्छी कमाई के लिए अब किसान पारंपरिक पौधों की जगह Tissue Culture पौधों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे एक जैसे और स्वस्थ पौधे तैयार किए जा सकते हैं और बाग में पौधों की बेहतर बढ़वार के साथ उत्पादन को भी बढ़ावा मिलता है। किसानों को इस आधुनिक तकनीक को अपनाने में मदद देने के लिए बिहार सरकार के उद्यान निदेशालय, कृषि विभाग की ओर से Tissue Culture केला की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है।

इसके तहत Micro Irrigation यानी सूक्ष्म सिंचाई के साथ Tissue Culture केले की खेती करने वाले किसानों को ₹70,000 तक का अनुदान दिया जाएगा। सरकार का मकसद किसानों को आधुनिक तकनीक से केले की खेती के लिए प्रोत्साहित करना और सिंचाई में पानी की बचत के साथ उत्पादन बढ़ाना है।

Loading tweet…

दो किस्तों में मिलेगा अनुदान

इस योजना के तहत किसानों को मिलने वाला अनुदान दो किस्तों में दिया जाएगा। पहली किस्त के तौर पर ₹42,000 यानी 60 फीसदी और दूसरी किस्त के तौर पर ₹28,000 यानी 40 फीसदी अनुदान दिया जाएगा। यानी पात्र किसान को कुल मिलाकर ₹70,000 तक की सहायता मिल सकती है।

Tissue Culture केला क्या है?

Tissue Culture तकनीक से तैयार केले के पौधे प्रयोगशाला में तैयार किए जाते हैं। इन पौधों की खासियत यह होती है कि ये एक समान और स्वस्थ पौधों के रूप में तैयार किए जाते हैं। केले की खेती में ऐसे पौधों के इस्तेमाल से बाग में पौधों की एक जैसी बढ़वार बनाए रखने में मदद मिलती है।

इसके साथ Micro Irrigation का इस्तेमाल करने से पौधों तक जरूरत के मुताबिक पानी पहुंचाया जा सकता है। इससे सिंचाई के दौरान पानी की बर्बादी कम करने में मदद मिलती है।

किसानों को क्या करना होगा?

इस योजना का लाभ लेने के लिए किसान को Tissue Culture केले की खेती Micro Irrigation के साथ करनी होगी। सरकार के मुताबिक खेत में लगाए गए पौधों की स्थिति और उनके जीवित रहने के आधार पर अनुदान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। योजना और आवेदन से जुड़ी विशेष जानकारी के लिए किसान उद्यान निदेशालय, बिहार, पटना से संपर्क कर सकते हैं।

News Potli.
Clip & Share
“

— बिहार में Tissue Culture केले की खेती पर मिलेगा ₹70 हजार तक अनुदान

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Bihar Bihar farmersBanana farmingTissue culture Agriculture news
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

 कृषि मशीनीकरण पर सरकार का जोर, लघु और सीमांत किसानों को फायदा
सरकारी योजना

कृषि मशीनीकरण पर सरकार का जोर, लघु और सीमांत किसानों को फायदा

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत साल 2014-15 से कृषि यांत्रिकीकरण पर सब-मिशन (SMAS) के तहत उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों, महिला किसानों, एफपीओ, एसएचजी को बढ़ावा दिया जा रहा है।

News Potli·
पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत ने जारी किया बड़ा यूरिया टेंडर
सरकारी योजना

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत ने जारी किया बड़ा यूरिया टेंडर

धान बुवाई से पहले सरकार ने बढ़ाई खाद की खरीद

News Potli·
बिहार में दाल मिल लगाने का मौका, सरकार देगी 25 लाख तक की मदद
सरकारी योजना

बिहार में दाल मिल लगाने का मौका, सरकार देगी 25 लाख तक की मदद

योजना के तहत परियोजना लागत का 33 फीसदी या अधिकतम 25 लाख रुपये, जो भी कम हो, उतनी राशि अनुदान के तौर पर दी जाएगी। यह पैसा प्लांट और मशीनरी, भवन, वेयरहाउस और भंडारण की सुविधा तैयार करने में इस्तेमाल किया जा सकता है।

Pooja Rai·11 Sep 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs