News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. सरकारी योजना
  3. देश के 11 करोड़ किसानों को मिला Farmer ID, जानें इसके फायदे और इस्तेमाल
सरकारी योजना

देश के 11 करोड़ किसानों को मिला Farmer ID, जानें इसके फायदे और इस्तेमाल

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुताबिक, Farmer ID का मकसद सरकारी योजनाओं का लाभ सही किसान तक समय पर और पारदर्शी तरीके से पहुंचाना है। इसके लिए किसानों को बार-बार दस्तावेजों का ढेर जमा करने की जरूरत कम होगी।

Pooja Rai

Pooja Rai·24 Oct 2026

देश के 11 करोड़ किसानों को मिला Farmer ID, जानें इसके फायदे और इस्तेमाल

देश में अब तक 11 करोड़ किसानों की Farmer ID यानी किसान पहचान पत्र बनाए जा चुके हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार ने यह लक्ष्य मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा था, लेकिन इसे करीब 5 महीने पहले ही हासिल कर लिया गया है। 23 अक्टूबर की रात 11 करोड़ Farmer ID बनाने का काम पूरा हुआ।

Loading tweet…

ये पहचान पत्र केंद्र सरकार के डिजिटल कृषि मिशन के तहत बनाए जा रहे हैं। हर किसान को 11 अंकों की एक खास पहचान संख्या दी जाती है, जिसे किसान पहचान पत्र कहा जाता है। यह AgriStack व्यवस्था का हिस्सा है, जिसका मकसद खेती-किसानी से जुड़ी जानकारी को डिजिटल तरीके से एक जगह उपलब्ध कराना है।

Farmer ID से किसानों को क्या फायदा होगा?

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुताबिक, Farmer ID का मकसद सरकारी योजनाओं का लाभ सही किसान तक समय पर और पारदर्शी तरीके से पहुंचाना है। इसके लिए किसानों को बार-बार दस्तावेजों का ढेर जमा करने की जरूरत कम होगी।

इस पहचान पत्र की मदद से किसान बैंक से कृषि लोन लेने, फसल बीमा कराने, प्राकृतिक आपदा के समय सहायता पाने और अपनी उपज बेचने जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। सरकार का मानना है कि इससे किसानों की पहचान और उनसे जुड़ी जानकारी को एक जगह उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

डिजिटल खेती को बढ़ावा देने की तैयारी

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मार्च 2027 तक 11 करोड़ Farmer ID बनाने का लक्ष्य रखा था, जिसे तय समय से पहले पूरा कर लिया गया है। उन्होंने इसे भारतीय कृषि के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया और कहा कि आधुनिक खेती के लिए तकनीक का इस्तेमाल जरूरी है।

कृषि मंत्री ने इस काम में सहयोग देने वाले केंद्र सरकार, राज्य सरकारों, केंद्र शासित प्रदेशों और जिला प्रशासन के अधिकारियों व कर्मचारियों का आभार जताया। उन्होंने किसानों से भी अपील की कि वे अपनी पहचान का इस्तेमाल कर सरकारी योजनाओं का समय पर लाभ उठाएं और खेती में नई तकनीकों को अपनाएं।

News Potli.
Clip & Share
“

— देश के 11 करोड़ किसानों को मिला Farmer ID, जानें इसके फायदे और इस्तेमाल

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Farmer ID IndiaKisan Pehchaan PatraAgriStackDigital Agriculture Mission11 crore Farmer IDs
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

 कृषि मशीनीकरण पर सरकार का जोर, लघु और सीमांत किसानों को फायदा
सरकारी योजना

कृषि मशीनीकरण पर सरकार का जोर, लघु और सीमांत किसानों को फायदा

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत साल 2014-15 से कृषि यांत्रिकीकरण पर सब-मिशन (SMAS) के तहत उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों, महिला किसानों, एफपीओ, एसएचजी को बढ़ावा दिया जा रहा है।

News Potli·
पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत ने जारी किया बड़ा यूरिया टेंडर
सरकारी योजना

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत ने जारी किया बड़ा यूरिया टेंडर

धान बुवाई से पहले सरकार ने बढ़ाई खाद की खरीद

News Potli·
PM Kisan की 24वीं किस्त का इंतजार खत्म, 30 अक्टूबर को जारी होगा पैसा
सरकारी योजना

PM Kisan की 24वीं किस्त का इंतजार खत्म, 30 अक्टूबर को जारी होगा पैसा

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की एक योजना है, जिसकी शुरुआत फरवरी 2019 में की गई थी। इसका मकसद किसानों को खेती-किसानी से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने के लिए आर्थिक मदद देना है।

Pooja Rai·24 Oct 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs