News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. सरकारी योजना
  3. PM Kisan की 24वीं किस्त का इंतजार खत्म, 30 अक्टूबर को जारी होगा पैसा
सरकारी योजना

PM Kisan की 24वीं किस्त का इंतजार खत्म, 30 अक्टूबर को जारी होगा पैसा

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की एक योजना है, जिसकी शुरुआत फरवरी 2019 में की गई थी। इसका मकसद किसानों को खेती-किसानी से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने के लिए आर्थिक मदद देना है।

Pooja Rai

Pooja Rai·24 Oct 2026

PM Kisan की 24वीं किस्त का इंतजार खत्म, 30 अक्टूबर को जारी होगा पैसा

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan) की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए बड़ी खबर है। कृषि मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, योजना की अगली किस्त 30 अक्टूबर 2026 को जारी की जाएगी। इस किस्त के तहत पात्र किसानों के बैंक खातों में 2,000 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे।

क्या है PM किसान सम्मान निधि योजना?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की एक योजना है, जिसकी शुरुआत फरवरी 2019 में की गई थी। इसका मकसद किसानों को खेती-किसानी से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने के लिए आर्थिक मदद देना है। इस योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को हर साल 6,000 रुपये दिए जाते हैं। यह रकम 2,000 रुपये की तीन बराबर किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है। इससे किसानों को बीज, खाद और खेती से जुड़े दूसरे जरूरी खर्चों में मदद मिलती है।

किसानों को इन बातों का रखना होगा ध्यान

PM किसान योजना की अगली किस्त का लाभ लेने के लिए किसानों को अपनी जरूरी जानकारियां सही रखनी होंगी। योजना के तहत eKYC कराना अनिवार्य है। जिन किसानों ने अभी तक eKYC पूरा नहीं किया है, वे योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर OTP के जरिए यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके अलावा, नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर बायोमेट्रिक तरीके से भी eKYC कराया जा सकता है।

किसानों को यह भी जांच लेना चाहिए कि उनका बैंक खाता आधार से लिंक है या नहीं और बैंक खाते से जुड़ी जानकारी सही है या नहीं। इन जानकारियों में गड़बड़ी होने पर किस्त का पैसा मिलने में परेशानी हो सकती है।

9.44 करोड़ से ज्यादा किसानों को मिला था लाभ

PM किसान योजना की 23वीं किस्त 20 जून को पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से जारी की गई थी। उस दौरान देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में 18,880 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि ट्रांसफर की गई थी। इसमें 2.18 करोड़ से अधिक महिला किसान भी शामिल थीं।

अब 24वीं किस्त जारी होने के साथ पात्र किसानों को एक बार फिर 2,000 रुपये की आर्थिक सहायता मिलने की उम्मीद है। किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लाभार्थी सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं।

News Potli.
Clip & Share
“

— PM Kisan की 24वीं किस्त का इंतजार खत्म, 30 अक्टूबर को जारी होगा पैसा

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
PM Kisan 24th installment 2026PM Kisan 24th installment datePM Kisan payment date
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

 कृषि मशीनीकरण पर सरकार का जोर, लघु और सीमांत किसानों को फायदा
सरकारी योजना

कृषि मशीनीकरण पर सरकार का जोर, लघु और सीमांत किसानों को फायदा

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत साल 2014-15 से कृषि यांत्रिकीकरण पर सब-मिशन (SMAS) के तहत उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों, महिला किसानों, एफपीओ, एसएचजी को बढ़ावा दिया जा रहा है।

News Potli·
पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत ने जारी किया बड़ा यूरिया टेंडर
सरकारी योजना

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत ने जारी किया बड़ा यूरिया टेंडर

धान बुवाई से पहले सरकार ने बढ़ाई खाद की खरीद

News Potli·
जल्द आ सकती है भारत सॉइल हेल्थ पॉलिसी, देश में 1 लाख सॉइल हेल्थ उद्यमी बनाने का लक्ष्य
सरकारी योजना

जल्द आ सकती है भारत सॉइल हेल्थ पॉलिसी, देश में 1 लाख सॉइल हेल्थ उद्यमी बनाने का लक्ष्य

एमएल जाट के मुताबिक, सरकार का लक्ष्य है कि मिट्टी की सेहत से जुड़ी जानकारी हर किसान तक पहुंचे। इसके लिए स्थानीय स्तर पर सॉइल हेल्थ उद्यमी तैयार किए जाएंगे। शुरुआत में ऐसे कम से कम 1,000 उद्यमियों को तैयार करने की योजना है।

News Potli·23 Oct 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs