News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. कमाई की बात
  3. हिमाचल के किसानों के लिए ख़ुशख़बरी, प्राकृतिक मक्के की ख़रीद ₹3000 प्रति कुंटल पर करेगी सरकार
कमाई की बात

हिमाचल के किसानों के लिए ख़ुशख़बरी, प्राकृतिक मक्के की ख़रीद ₹3000 प्रति कुंटल पर करेगी सरकार

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्य में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने किसानों से वादा किया है कि राज्य सरकार प्राकृतिक तरीक़े से उगाये हुए मक्के की खरी

Pooja Rai

Pooja Rai·14 Oct 2024· 3 min read

हिमाचल के किसानों के लिए ख़ुशख़बरी, प्राकृतिक मक्के की ख़रीद ₹3000 प्रति कुंटल पर करेगी सरकार

हिमाचल के किसानों के लिए ख़ुशख़बरी, प्राकृतिक मक्के की ख़रीद ₹3000 प्रति कुंटल पर करेगी सरकार

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्य में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने किसानों से वादा किया है कि राज्य सरकार प्राकृतिक तरीक़े से उगाये हुए मक्के की खरीद के लिए 3,000 रुपये प्रति क्विंटल की रेट से करेगी। प्राकृतिक खेती से पैदा होने वाली फसलें स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित होती हैं और इसमें खेती की लागत भी कम आती है। इस खेती को अपनाकर किसान अपनी आय बढ़ा सकते हैं तथा पर्यावरण संरक्षण में भी अपना योगदान दे सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रही है। राज्य में प्राकृतिक खेती के जरिए उगाई गई फसलों के लिए अधिक MSP देने की घोषणा की गई है। प्रदेश सरकार राज्य के किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रोत्साहित कर रही है और किसानों को उपज की अधिक कीमत देने के लिए कुछ फसलों पर MSP तय कर दी है। इस घोषणा के तहत मक्का फसल पर MSP 3000 रुपये प्रति क्विंटल तय की गई है, जो सामान्य तरीके से उगाई गई मक्का फसल पर मिलने वाले MSP से काफी अधिक है।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य की अधिकांश जनता गांवों में रहती है। हमारा लक्ष्य इन गांवों को सक्षम और समृद्ध बनाना है। हम अपने बजट के माध्यम से दूध, गेहूं और मक्का फसल पर MSP लागू करके आम जनता की तरक्की सुनिश्चित कर रहे हैं।

3000 रुपये प्रति क्विंटल की रेट से ख़रीद करेगी ATMA

हिमाचल सरकार के अधीन राज्य कृषि विभाग की कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन एजेंसी (ATMA) ने प्राकृतिक खेती के माध्यम से उगाए गए मक्के की खरीद के लिए 3,000 रुपये प्रति क्विंटल के MSP की घोषणा की है।समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ परियोजना निदेशक ATMA, (बिलासपुर) तपिंदर गुप्ता ने रविवार को कहा कि हिमाचल प्रदेश कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन एजेंसी (ATMA) के तहत प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए इस वर्ष 3,000 रुपये प्रति क्विंटल की दर से मक्के की खरीद करेगी।

गाय खरीदने के लिए मिलेगा 33 हजार रुपये का अनुदान

हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को गाय खरीदने के लिए 33,000 रुपये का अनुदान मिलेगा, साथ ही गौशाला का फर्श पक्का करने के लिए 8,000 रुपये की सब्सिडी भी मिलेगी। प्राकृतिक खेती में रासायनिक उर्वरकों और जहरीले कीटनाशकों का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। निदेशक ATMA, तपिंदर गुप्ता ने कहा कि प्राकृतिक खेती से पैदा होने वाली फसलें स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित होती हैं और इसमें खेती की लागत भी कम आती है। इस खेती को अपनाकर किसान अपनी आय बढ़ा सकते हैं तथा पर्यावरण संरक्षण में भी अपना योगदान दे सकते हैं।

आपको बता दें कि राज्य सरकार ने बीते सितंबर में पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए दूध की कीमतों में बढ़ोत्तरी की घोषणा की है।राज्य के पशुपालकों को गाय के दूध के लिए 45 रुपये मिलेंगे, जो पहले 38 रुपये प्रति लीटर था। जबकि, भैंस के दूध के खरीद मूल्य को बढ़ाकर 55 रुपये प्रति लीटर किया गया है, जो पहले 47 रुपये प्रति लीटर था।
ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— हिमाचल के किसानों के लिए ख़ुशख़बरी, प्राकृतिक मक्के की ख़रीद ₹3000 प्रति कुंटल पर करेगी सरकार

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
himachal pradeshkheti kisanimaize farmingnatural farmingNews Potliorganic farming in himachal pradeshखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

छोटे किसानों तक पहुंचे आधुनिक तकनीक, युवाओं को मिले रोजगार: Escorts Kubota प्रोजेक्ट की शुरुआत पर बोले कृषि मंत्री
कमाई की बात

छोटे किसानों तक पहुंचे आधुनिक तकनीक, युवाओं को मिले रोजगार: Escorts Kubota प्रोजेक्ट की शुरुआत पर बोले कृषि मंत्री

शिवराज सिंह चौहान ने गांव के युवाओं को भी इस विकास से जोड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि कंपनियां युवाओं को ट्रेनिंग, रोजगार और अपना कारोबार शुरू करने के अवसर दें, ताकि गांव का युवा सिर्फ नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला भी बन सके।

Pooja Rai·20 Aug 2026
 नई दिल्ली में आयोजित यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट-2026 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में Escorts Kubota और स्पार्क मिंडा की परियोजनाओं का वर्चुअल भूमिपूजन किया गया।
कमाई की बात

जेवर में Kubota के नए प्लांट का शिलान्यास, ₹4,500 करोड़ का निवेश और 4,000 लोगों को रोजगार

कंपनी इस परियोजना में दो चरणों में करीब 4,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। यहां ट्रैक्टर, कृषि मशीनरी, निर्माण उपकरण और इनसे जुड़े उत्पादों का निर्माण किया जाएगा। कंपनी के मुताबिक, इस परियोजना से प्रदेश में करीब 4,000 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।

Pooja Rai·19 Aug 2026
हाइड्रोपोनिक खेती
कमाई की बात

बिना मिट्टी की खेती से हो रही लाखों की कमाई, जानिए हाइड्रोपोनिक फार्म का अनोखा मॉडल

क्या बिना मिट्टी की खेती से अच्छी कमाई हो सकती है? महाराष्ट्र के नासिक के एक किसान ने हाइड्रोपोनिक खेती, एग्री-टूरिज्म और फार्म-टू-टेबल मॉडल को अपनाकर इसका जवाब दिया है। जानिए कैसे आधुनिक तकनीक से उन्होंने खेती को सफल कारोबार में बदला।

Pooja Rai·04 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs